इंदौर से महाकुंभ मेले के लिए आ रही बस ने 18 गायों को कुचला

रायसेन। महाकुम्भ मेला में शामिल होने के लिए इंदौर से प्रयागराज आ रही यात्री बस ने बॉडी के पास शुक्रवार-शनिवार की रात करीब एक बजे राष्ट्रीय राजमार्ग-45 पर ग्राम सिरवास में 18 गायों को कुचल दिया। जिसमे 13 गायों की मौत हो गई और पॉच गायें गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने बस जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। यह बस अन्नपूर्णा ट्रैवल्स रीवा की बताई जा रही है और बस में 52 तीर्थ यात्री और चार स्टाफ के लोग सवार थे।

ट्रक को ओवरटेक करने के प्रयास मेंहादसा हुआ

पुलिस से मिली जानकारी के मुताविक ट्रक को ओवरटेक करने के प्रयास में यह हादसा हुआ। घटना के बाद बस मौके से फरार हो गई, जिसे सूचना मिलने पर देवरी पुलिस ने पकड़ा। हादसे से बस में सवार यात्री घबरा गए थे, उन्हें सुबह रूटीन बस से जबलपुर भेजा गया, जहां से दूसरी बस का इंतजाम कर उन्हें प्रयागराज रवाना किया गया।

घायल गायों के इलाज की व्यवस्था कराई

सूचना मिलते ही तहसीलदार प्रमोद कुमार उइके मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल गायों के इलाज की व्यवस्था कराई। देवरी थाना प्रभारी जयदीप भदौरिया ने बताया कि सूचना मिलने के बाद बस को जब्त कर लिया गया है।

बस पलटने का खतरा था

बस ड्राइवर वेदप्रकाश ने पूछताछ में बताया कि उसने गायों को बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन बस पलटने का खतरा था,  इसलिए गायों को बचाने में असफल रहा। (BNE )

Bundelkhand Central UP homeslider Politics Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

यूपी में सियासी हलचल तेज: मंत्रिमंडल विस्तार और संगठन फेरबदल पर मंथन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति में इन दिनों हलचल तेज हो गई है। मंत्रिमंडल विस्तार और संगठन की नई टीम को लेकर भाजपा में लगातार मंथन जारी है। इसी कड़ी में आज कई अहम बैठकों का दौर देखने को मिल सकता है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी आज शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। […]

Read More
Business Central UP homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

टेंडर नियमों को रखा दरकिनार और विभाग ने अपनी पसंदीदा कम्पनी को दे डाला कार्य

कई गड़बड़झालों की रिपोर्ट बनाकर जनता से समक्ष लेकर आए कुछ युवा अधिवक्ता हुसैनाबाद टूरिस्ट फैसिलिटेशन सेंटर टेंडर पर विवाद, नियमों में बदलाव पर उठे सवाल लखनऊ के हुसैनाबाद स्थित टूरिस्ट फैसिलिटेशन सेंटर की टेंडर प्रक्रिया को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। लखनऊ हाईकोर्ट के अधिवक्ता रोहितकांत द्वारा जारी एक प्रेस वक्तव्य में आरोप […]

Read More
homeslider Politics Raj Dharm UP

BJP की फर्जी दस्तखत से वोट कटवाने की साजिश: अखिलेश

जब मुद्दों से हारती है तब संस्थाओं के पीछे छिपकर हमले करती भाजपा नया लुक संवाददाता लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा जब मुद्दों से हारती है तब संस्थाओं के पीछे छिपकर हमले करती है। भाजपा संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है। वह ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स […]

Read More