ईरान पर इजरायल का सख्त रुख बरकरार,‘400 किलो यूरेनियम अब भी खतरा’-नेतन्याहू की नई चेतावनी

Untitled 2 copy 16
  • प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू बोले-अभियान खत्म नहीं, अभी और कार्रवाई बाकी

नया लुक डेस्क

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के खिलाफ चल रहे अभियान को लेकर एक बार फिर सख्त तेवर दिखाए हैं। शनिवार को जारी एक वीडियो संदेश में उन्होंने दावा किया कि इजरायल ने ईरान की परमाणु महत्वाकांक्षाओं को बड़ा झटका दिया है, लेकिन यह अभियान अभी खत्म नहीं हुआ है। नेतन्याहू ने कहा कि हमने ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं, लेकिन अभी और काम करना बाकी है। ईरान के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि इजरायल अपनी सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता नहीं करेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि अली खामेनेई के नेतृत्व में ईरान परमाणु हथियार बनाने के बेहद करीब पहुंच चुका था और बड़ी संख्या में मिसाइलें तैयार कर रहा था। नेतन्याहू के मुताबिक, यही दो बड़े खतरे थे, जिनसे निपटने के लिए यह अभियान शुरू किया गया।

ये भी पढ़ें

अमेरिका-ईरान वार्ता: इस्लामाबाद बना विश्व कूटनीति का केंद्र

UP में ब्राह्मण वोटरों के लिये सजते सियासी गुलदस्ते

नेतन्याहू ने यह भी दावा किया कि ईरान अपने परमाणु और मिसाइल कार्यक्रम को जमीन के काफी नीचे छिपाने की कोशिश कर रहा था, ताकि अत्याधुनिक हमले भी उसे नुकसान न पहुंचा सकें।

उन्होंने कहा कि हम चुपचाप खड़े नहीं रह सकते थे। सबसे बड़ी चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि ईरान के पास अब भी 400 किलोग्राम से अधिक संवर्धित यूरेनियम मौजूद है। नेतन्याहू के मुताबिक, इस खतरे को या तो कूटनीतिक तरीकों से या फिर बल प्रयोग के जरिए खत्म किया जाएगा। यह बयान ऐसे समय आया है जब पश्चिम एशिया में तनाव लगातार बढ़ रहा है और वैश्विक स्तर पर इस मुद्दे को लेकर चिंता गहराती जा रही है।

Spread the love

Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

आज किन राशियों को मिल सकता है बड़ा लाभ?

Today’s Horoscope मेष : आज दिनभर प्रतिकूलता का सामना करना पड़ेगा। शारीरिक और मानसिकरूप से आप अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। व्यर्थ खर्च की मात्रा भी बढ़ेगी। पूंजी- निवेश करने के लिए ध्यान रखिएगा। परोपकार करने में गंवाने की नौबत आएगी। लेन-देन करते समय संभलकर रहें। आध्यात्मिकता के प्रति रुचि अधिक रहेगी। वृषभ : आज का […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

बुजुर्ग को सीपीआर देकर जान बचाने वाले आरक्षी को पुलिस कमिश्नर ने किया सम्मानित

सिपाही के हौसले को सलाम करते हुए पुलिस आयुक्त तरूण गाबा ने प्रशस्ति पत्र और नकद इनाम देकर नवाजा ए अहमद सौदागर Lucknow : महानगर क्षेत्र स्थित डंडहिया मार्केट में रविवार को पत्नी के साथ सब्जी लेने गए सेक्टर सी निवासी अनिल लांबा अचानक गश खाकर गिर पड़े। सड़क पर गिरते ही वह बेहोश हो […]

Spread the love
Read More