BJP की फर्जी दस्तखत से वोट कटवाने की साजिश: अखिलेश

Untitled 8 copy 4

BJP  जब मुद्दों से हारती है तब संस्थाओं के पीछे छिपकर हमले करती भाजपा

नया लुक संवाददाता

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा जब मुद्दों से हारती है तब संस्थाओं के पीछे छिपकर हमले करती है। भाजपा संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है। वह ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स के नाम पर बेनकाब हो चुकी है। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने फर्जी दस्तखत से वोट कटवाने की साजिश की। समाजवादी पार्टी का वोट कटवाने के लिए फर्जी हस्ताक्षरों से बड़े पैमाने पर फार्म 7 भरे गये। समाजवादी पार्टी ने शिकायत की लेकिन चुनाव आयोग ने कोई कार्रवाई नहीं की। जो व्यक्ति दस्तखत नहीं कर सकता भाजपा के लोगों ने उसके फर्जी साइन किए लेकिन किसी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। शुक्रवार में दो दिवसीय दौरे पर जयपुर पहुंचे अखिलेश यादव ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि जयपुर के वातावरण में साझी विरासत घुली हुई है।

ये भी पढ़ें

मोनालिसा से शादी करने वाले फरमान खान के खिलाफ POCSO का केस दर्ज़

जयपुर पिंक सिटी के नाम से जाना जाता है। हम जयपुर में पीडीए की पौध लगाने आये हैं। भाजपा सरकार में बहुत अन्याय, अत्याचार, पीड़ा है। जहां पीड़ा है, वही पीडीए है। समाजवादी पार्टी पीडीए को एकजुट कर सामाजिक न्याय का राज लाने का काम कर रही है। यादव ने कहा कि भाजपा झूठे वादे करती है। वह अपना घोषणा पत्र पलट कर कभी नहीं देखती है। भाजपा ने किसानों की आय दोगुना करने का वादा किया था, महंगाई कम करने की बात की थी, लेकिन कोई वादा पूरा नहीं किया।

ये भी पढ़ें

नेपाल में भारतीय वाहनों पर सख्त भंसार नियम लागू

बिना तेल के बनाएं स्वादिष्ट हरी मिर्च-नींबू का अचार, महीनों तक रहेगा फ्रेश

भाजपा के लोग झूठे वादे करते हैं। पूरे देश में किसान की आय कहीं नहीं बढ़ी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने देश को विश्व गुरु होने का सपना दिखाया था लेकिन वैश्विक संकट और युद्ध काल के दौरान सरकार और प्रधानमंत्री  ने मौका खो दिया, अगर प्रधानमंत्री  इजरायल दौरे के बाद अपने देश वापस लौटते समय ईरान में उतर गये होते तो आज दुनिया उन्हें विश्वगुरू के रूप में मान लेती। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग पूज्यनीय शंकराचार्य जी का हर जगह अपमान कर रहे हैं। शंकराचार्य जी को धमकी मिल रही है उन्हें सुरक्षा देने की जिम्मेदारी सरकारों की हैं।

Spread the love

homeslider Uttar Pradesh

देश की राजधानी दिल्ली में हो रहे जंतर-मंतर प्रदर्शन को लेकर लखनऊ में हाईअलर्ट

किसी तरह की गड़बड़ी न हो सुरक्षा के मद्देनजर चप्पे-चप्पे पर भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात सोशल मीडिया पर पुलिस अफसरों की पैनी नजर ए अहमद सौदागर Lucknow : अपनी कई सूत्रीय मांगों को लेकर काकरोच पार्टी का चल रहे देश की राजधानी दिल्ली में जंतर-मंतर धरना प्रदर्शन को लेकर सुरक्षा के मद्देनजर UP […]

Spread the love
Read More
National Politics

25 वर्ष : लक्ष्य से आगे की एक कहानी

Sunil Bansal: भारत के राजनीतिक इतिहास में कुछ ऐसे व्यक्तित्व रहे हैं, जिनकी यात्रा केवल सत्ता के गलियारों तक सीमित नहीं रही। उन्होंने संगठन निर्माण, विचारधारा, जनसेवा और राष्ट्र निर्माण की एक लंबी प्रक्रिया से गुजरते हुए अपनी राजनीतिक पहचान बनाई। नरेंद्र मोदी की राजनीतिक यात्रा को भी इसी व्यापक दृष्टिकोण से देखा जाना चाहिए। […]

Spread the love
Read More
homeslider Politics Uttar Pradesh

अखिलेश को योगी की खुली चुनौती, अयोध्या में चेलों से क्यों लड़ना, आमने-सामने हो मुकाबला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले- अखिलेश अयोध्या से नामांकन करें, मैं भी चुनाव मैदान में उतरूंगा बलरामपुर में 803 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास, लाभार्थियों को बांटे चेक व प्रमाणपत्र सपा के बबुआ बौखला गए हैं, अभी तो विकास की शुरुआत हुई है, आगे बहुत कुछ होना बाकी : मुख्यमंत्री सीमावर्ती […]

Spread the love
Read More