भारत ने जंगल की आग से निपटने के लिए बोलीविया को भेजी सहायता

 शाश्वत तिवारी

नई दिल्ली। भारत ने जंगल की आग से जूझ रहे दक्षिण अमेरिकी देश बोलीविया को मानवीय सहायता भेजी है, जिसमें अग्निशमन उपकरण और दवाइयां इत्यादि शामिल हैं। विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा भारत ने जंगल की आग से निपटने के लिए बोलीविया को मानवीय सहायता की पहली खेप भेजी है। अग्निशमन उपकरण, प्राथमिक चिकित्सा किट, दवाइयां और अन्य उपयोगी वस्तुओं से युक्त यह खेप बोलीविया के लिए रवाना हो गई है। कुल मिलाकर, 16 टन अग्निशमन उपकरण और संबंधित राहत सामग्री भेजी जाएगी। यह सहायता जंगल की आग से होने वाले पर्यावरणीय संकट और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से निपटने में भी मदद करेगी।

बोलीविया ने जंगलों में लगी भीषण आग के कारण सितंबर 2024 में राष्ट्रीय आपातकाल घोषित कर दिया था। राष्ट्रीय आपातकाल से देश को अंतरराष्ट्रीय सहायता का त्वरित समन्वय करने में मदद मिली है। आग पर नजर रखने वाली ब्राजील की अंतरिक्ष अनुसंधान एजेंसी इनपे के अनुसार, बोलीविया में 2010 के बाद से सबसे अधिक संख्या में जंगल की आग लगी है, जिसमें 2024 में 30 लाख हेक्टेयर से अधिक जंगल जल गए।

बता दें कि भारत आपदा जोखिम न्यूनीकरण (DRR) रणनीतियों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10-सूत्रीय एजेंडे के अनुरूप आपदाओं के प्रभाव को कम करने के लिए समावेशी और सक्रिय कार्यों को लागू करने के प्रति कटिबद्ध है। भारत प्राकृतिक आपदाओं का सामना करने वाले देशों के सहयोग के लिए हमेशा खड़ा रहा है। भारत ने हाल ही में अपनी जी20 अध्यक्षता के दौरान आपदा जोखिम न्यूनीकरण कार्य समूह (वर्किंग ग्रुप) की स्थापना की थी और कई बैठकों के दौरान दुनियाभर में आने वाली आपदाओं का असर सीमित करने के लिए सभी देशों को एकजुट होकर नीति बनाने का आह्वान किया था।

homeslider International

ट्रंप का विवादित बयान: ‘पहले ईरान को खत्म करेंगे, फिर क्यूबा की बारी’

     नया लुक डेस्क अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ जारी संघर्ष के बीच एक बेहद विवादित बयान दिया है। ट्रंप ने कहा कि फिलहाल अमेरिका का पहला लक्ष्य ईरान को “पूरी तरह खत्म करना” है और इसके बाद अगला निशाना क्यूबा हो सकता है। उन्होंने यह भी संकेत दिया […]

Read More
homeslider International

नेपाल चुनाव मेंhttps://www.nayalook.com/wp-admin/post-new.php नई सियासी लहर: बलेंद्र शाह की पार्टी 90 सीटों पर आगे, पारंपरिक दल पीछे

नेपाल में आम चुनाव की मतगणना जारी है और शुरुआती रुझानों में नई राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (RSP) ने चौंकाने वाली बढ़त बना ली है। जेन ज़ी आंदोलन के चर्चित चेहरे और पूर्व रैपर बलेंद्र शाह के नेतृत्व वाली यह पार्टी देशभर में 77 संसदीय सीटों पर आगे चल रही है, जिससे नेपाली राजनीति […]

Read More
homeslider International

किसी एक देश के पास न होकर विभाजित हो चुका है शक्ति का केंद्रः डॉ. जयशंकर

      शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। रायसीना डायलॉग 2026 को संबोधित करते हुए विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा कि इस दशक में दो सबसे बड़े बदलाव ‘तकनीक’ और ‘जनसांख्यिकी’ के रूप में आएंगे। उन्होंने कहा कि अब शक्ति का केंद्र किसी एक देश के पास न होकर अलग-अलग क्षेत्रों में विभाजित हो […]

Read More