लखनऊ में दो युवकों द्वारा परिवार के साथ खेला गया खूनी खेल : हर कोई हैरान किसी ने नींद की गोली देकर उतारा मौत की नींद तो कोई होटल में लाकर उतारा मौत के घाट

  • दोनों युवकों ने दिया था पुलिस को खुली चुनौती
  • विकासनगर और नाका क्षेत्र में हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में दो मामले ऐसे सामने आए कि जहां वर्ष 2022 में विकासनगर सेक्टर दो निवासी इंडियन आयल कारपोरेशन से सेवानिवृत्त 65 वर्षीय महमूद अली, उनकी 62 वर्षीय पत्नी दरख्शा और 26 वर्षीय बेटे शावेज़ की जान किसी पेशेवर अपराधी नहीं, बल्कि महमूद अली के बड़े बेटे सरफराज पांच जनवरी 2022 नींद की गोलियां खिलाने के बाद बैकुंठधाम में कार्यरत सफाई कर्मचारी अनिल यादव के साथ मिलकर मौत की नींद सुलाया था। बताते चलें कि सरफराज ने जमीन के खातिर पिता पत्नी और भाई शावेज़ की जान लेने के बाद भाई की लाश छह जनवरी को इटौंजा क्षेत्र में फेंका, आठ जनवरी को पिता का शव मलिहाबाद क्षेत्र में और 13 को मां शव माल इलाके में फेंका।

खास बात यह है कि ठीक आगरा निवासी अशद की तरह सरफराज भी पुलिस को गुमराह करता रहा कि वह तो कश्मीर में था, लेकिन कहा जाता है कि अपराधी अपराध करता है लेकिन मौका-ए-वारदात पर कुछ न कुछ सुबूत जरूर छोड़ जाता है। ऐसा ही हुआ था कि सरफराज के मोबाइल फोन की लोकेशन लखनऊ की मिली और सरफराज सलाखों के पीछे पहुंच गया। खास बात यह है कि पुलिस के हत्थे चढ़ा सरफराज ने पुलिस की पूछताछ में कुबूल किया वह सात रातें खून से सने बिस्तर पर सोता रहा। भयानक कहें या फिर यह दर्दनाक मंजर को को सुनते ही हर किसी की रूह कांप गई थी।

यह विकासनगर सेक्टर दो निवासी सरफराज के हाथों हुए अपनों के कत्ल का मामला अब चलें बेखौफ अशद और उसके पिता की क्रूरता की ओर। आगरा जिले के कुबेर पुर निवासी अशद और उसके पिता ने मिलकर असमा और चार बहनों आलिया, अलशिया, अक्सा व रहमीन की राजधानी लखनऊ में नाका स्थित शरनजीत होटल में नए साल के पहले दिन मौत की नींद सुला कर सनसनी फैला दी। सरफराज की तरह हत्या करने के बाद अशद और उसका पिता दो घंटे तक शवों के साथ रहकर वीडियो बनाते रहे। घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कातिल अशद पकड़ा, लेकिन क्रूरता का परिचय देने वाला अशद का पिता भाग निकला। बताया जा रहा है कि खूनी अशद पुलिस के सामने एक ही रट लगाए जा रहा है कि उसके बस्ती वालों ने परेशान कर रखा था। लिहाजा अभी तक असल वजह का पता नहीं चल पाया है कि दूसरे की दुश्मनी में घरवालों की जान क्यों ली ।

homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

खबर का असर : अयोध्या और गोरखपुर मंडल के लिए नामित हुए वरिष्ठ अधीक्षक

मुख्यालय ने अधिष्ठान कार्यों के लिए 16 मंडलीय जेलों पर किए नामित लखनऊ। मंडलीय कारागार पर वरिष्ठ अधीक्षकों की तैनाती नहीं होने से अधिष्ठान का कार्य प्रभावित हो रहा है खबर का बड़ा असर हुआ है। कारागार मुख्यालय ने मंडलीय कारागारो पर वरिष्ठ अधीक्षक तैनात करने के बजाए विभिन्न जेलों पर तैनात वरिष्ठ अधीक्षकों को […]

Read More
Analysis homeslider Raj Dharm UP

मेरठ रैपिड रेल के बहाने भाजपा ने विकास, राजनीति और 2027 का चुनावी गणित साधा

  पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ में रविवार को हुआ रैपिड रेल और मेट्रो परियोजना का उद्घाटन एक सामान्य सरकारी कार्यक्रम नहीं था। यह ऐसा मंच था जहां विकास के आंकड़े, राजनीतिक संदेश और भविष्य की चुनावी रणनीति एक साथ रखी गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी ने यह साफ कर […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

गर्मियों में नहीं होनी चाहिए पानी की किल्लत: जलशक्ति मंत्री

जलशक्ति मंत्री ने जल जीवन मिशन व राज्य ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम की समीक्षा नया लुक संवाददाता लखनऊ। गर्मियों के दौरान गांवों में पेयजल से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या न आए। इसके लिए राज्य सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है। इस बाबत सोमवार को जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने जल निगम ग्रामीण […]

Read More