स्वावलंबी बने गांधी के ग्राम स्वराज्य की कल्पना

-पढ़ाई के साथ कुटीर उद्योग

बीकेमणि
बिना किसी की मदद के जीवन यापन कर लेना स्वावलंबन है। महात्मा गांधी ने चरखा चला कर स्वावलंबी बऩने की सीख दी। मुझे फख्र है कि आजादी के बाद भी चरखा आंदोलन चलता रहा। हमारे घर चरखा आया,जिसे घर के सभी सदस्य नित्य चलाने लगे और सात साल की आयु मे मै वस्त्र स्वावलंबी होगया। अपने पहऩे ओढ़ने बिछाने भर को मै सूत कात लेता था।
गांधी,नेहरु,विनोबा,मोरार जी भाई सहित सभी कांग्रेसी चरखा चलाते थे। खादी के वस्त्र ने लंकाशायर और मैनचेस्टर के मिलो के कपड़े खरीद पर रोक लगा दिये। विदेशी वस्त्रो की होली जलाने के बाद गांधी ने अंग्रेजो के बिजनेस पर इस तरह करारी चोट की थी।
घर घर कुटीर उद्योग चले हर हाथ को काम मिले यह लक्ष्य था। यही नही विनोबा के अनुसार न ई शिक्षा नीति मे तीन घंटा पुस्तकीय पढ़ाई और तीन घंटा कुटीर उद्योग,खेती और अन्य कौशल सीखना अनिवार्य होना चाहिए था। तब कोई बेरोजगार न होता। अपना और अपने परिवार का पेट पालने के लिए सिर्फ नौकरी का भरोसा न होता‌। लोग अपने स्किल से रोजगार पैदा कर लेते। किंतु जमीनी सोच के अभाव मे हम मशीनी करण बढ़ाते गए और इ़ंसान को बेकार और बेरोजगार बनाते गए। सरकारें गांधी की भाषा समझने मे चूक गईं और आज बेरोजगारो की करोडो में संख्या हो गई।
आने वाली सरकारो ने अपनी जिम्मेदारी से भागते हुए पब्लिक सेक्टर को प्राईवैटाईजेशन कर के और अधिक शोषण की तरफ ढकेलने का काम किया।
सर्वधर्म समभाव के साथ सभी देशवासियो में एकता,देश प्रेम और आपसी सद्भाव कायम रखना भी देश के स्वायत्तता की रक्षा के लिए जरुरी था। उस भावना मे भी क्रमश: ह्रास होता गया।
राम राज्य की संकल्पना

गांधी के ग्राम स्वराज्य की पल्पना भी इसी का एक अंग था। उन्होंने आजाद भारत मे रामराज्य कायम करने केलिए लोकतंत्र का अभिनव प्रयोग सोचा था‌ । किंतु उनकी हत्या होने सै उनक विचार अधूरे रह गए।प्रजातंत्र कै पीछे रामराज्य का ही फार्मूला था किंतु राज तंत्र से अलग जनतंत्र मे वही रामराज्य कायम करने का उनका इरादा था।

Education homeslider International

नेपाल में शिक्षा माफियाओं पर बालेन सरकार का शिकंजा

15 दिनों में कोचिंग सेंटर बंद करने का आदेश उमेश चन्द्र त्रिपाठी भैरहवा। नेपाल की बालेन सरकार ने शिक्षा के नाम पर चल रहे कोचिंग धंधे पर लगाम कसने के लिए बड़ा कदम उठाया है. सरकार ने साफ कर दिया है कि अब एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी और ब्रिज कोर्स के नाम पर छात्रों और […]

Read More
Uncategorized

उत्तर प्रदेश की बड़ी उपलब्धि: नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा के साथ बनेगा पांच इंटरनेशनल एयरपोर्ट वाला पहला राज्य

उत्तर प्रदेश अब देश के एविएशन सेक्टर में एक नई ऊंचाई हासिल करने जा रहा है।  नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा के उद्घाटन के साथ ही  उत्तर  प्रदेश  भारत का पहला ऐसा राज्य बन जाएगा, जहां पांच अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे होंगे। यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि अब तक महाराष्ट्र, गुजरात और तमिलनाडु जैसे राज्य […]

Read More
Uncategorized

अब नहीं चलेगी मनमानी! केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण ने होटल-रेस्टॉरेंट को दी चेतावनी

अगर आप होटल या रेस्टॉरेंट में खाना खाने जाते हैं, तो अब आपको अतिरिक्त LPG चार्ज या ईंधन शुल्क देने की जरूरत नहीं पड़ेगी। Central Consumer Protection Authority (CCPA) ने इस तरह की वसूली को गलत ठहराते हुए सख्त निर्देश जारी किए हैं। CCPA के मुताबिक, मेन्यू में जो कीमत दी जाती है, वही ग्राहक […]

Read More