कब होगा आईजी प्रिजन ऑफिस एसोसिएशन का चुनाव! पिछले सात साल से है लम्बित

  • कर्मचारियों की समस्याएं सुनने का मुख्यालय में नहीं कोई फोरम
  • विभाग में कर्मचारियों की तानाशाही चरम पर, दबे कुचले कर्मियों का कोई पुरसाहाल नहीं

राकेश यादव

लखनऊ। कारागार मुख्यालय में आईजी प्रिजन ऑफिस एसोसिएशन का चुनाव पिछले सात साल से नहीं हुआ है। यह बात सुनने में भले अटपटी लगे लेकिन सच है। एसोसिएशन की निष्क्रियता से विभाग के अफसरों को तानाशाही चरम पर है। विभाग के आला अफसर मनमाने तरीके से चहेते बाबुओं को कमाऊ पटल और योग्य बाबुओं को उपेक्षित अनुभागों में तैनात कर शोषण करने में जुटे हुए है। विभाग में दबे कुचले कर्मियों की उठाने वाला कोई नही है। इसको लेकर कर्मचारियों में खासा आक्रोश भी व्याप्त है।

विभागीय कर्मचारियों से मिली जानकारी के मुताबिक कारागार मुख्यालय के लिपिकीय संवर्ग के कर्मियों के समस्याओं के लिए आईजी परिजन ऑफिस एसोसिएशन का गठन किया गया है। दो साल के लिए गठित एसोसिएशन के पदाधिकारी कर्मियों की समस्याओं को निस्तारण के लिए विभाग के आला अफसरों के समक्ष रखकर उनका निराकरण कराने की मांग करते है।

बताया गया है कि आईजी परिजन ऑफिस एसोसिएशन का पिछले सात साल से चुनाव नहीं हुआ है। वर्ष 2017 में अंतिम बार चुनाव हुआ था। इस चुनाव में सभी पदाधिकारी निर्वाचित घोषित किए गए। इससे पूर्व वर्ष 2015 में चुनाव हुआ था। वर्ष 2017 के चुनाव में निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारियों के निष्क्रिय होने की वजह से इस संवर्ग के कर्मियों को तमाम तरह की समस्याओं से जूझना पड़ रहा है।समस्याओं से ग्रसित इन कर्मियों का विभाग में कोई पुरसाहाल नहीं है।

Central UP homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

एडमिट कार्ड दिखाकर निगम की बसों से निशुल्क यात्रा नहीं कर पाएंगे अभ्यर्थी

उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती परीक्षा-2025 नया लुक संवाददाता लखनऊ। उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 की 14 एवं 15 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा के दौरान परिवहन निगम की बसों में एडमिट कार्ड दिखाकर निःशुल्क यात्रा किये जाने विषयक भ्रामक सूचना सोशल […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

भाजपा की डबल इंजन सरकार के दोनों इंजन हो गए फेल: अखिलेश यादव

अवैध खनन से लेकर अन्य अवैध कारोबार की भाजपा सरकार में भरमार नया लुक संवाददाता लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि प्रदेश में अवैध खनन से लेकर अन्य अवैध कारोबार बड़े पैमाने पर हो रहे हैं। इस सरकार में भ्रष्टाचार और संसाधनों की लूट चरम पर है। […]

Read More
Delhi homeslider Raj Dharm UP

राज्यसभा में संजय सिंह का केंद्र पर हमला: ‘विकसित भारत के विजन में गांवों की जगह कहां?

लखनऊ/नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बुधवार को राज्यसभा में ग्रामीण विकास के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब सरकार “विकसित भारत” की बात करती है तो देश को यह जानने का अधिकार है कि उसके विजन में गांवों की जगह […]

Read More