अमेरिकी एनएसए की जयशंकर से मुलाकात,भारत-अमेरिका रणनीतिक होगी मजबूत

 

(रिपोर्ट. शाश्वत तिवारी)

नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) जेक सुलिवन सोमवार को भारत पहुंचे। सुलिवन ने विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से मुलाकात की, जिस दौरान उन्होंने द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।
जयशंकर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर बैठक की कुछ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, आज सुबह नई दिल्ली में अमेरिकी एनएसए जेक सुलिवन का स्वागत करते हुए मुझे खुशी हुई। द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों की एक विस्तृत श्रृंखला पर व्यापक चर्चा हुई।

 

मुझे विश्वास है कि हमारे नए कार्यकाल में भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी मजबूती से आगे बढ़ेगी।
इसके साथ ही एनएसए सुलिवन ने अपने भारतीय समकक्ष एनएसए अजीत डोभाल से भी मुलाकात की, जिस दौरान उन्होंने मुख्य रूप से महत्वाकांक्षी ‘महत्वपूर्ण और उभरती प्रौद्योगिकियों पर भारत-अमेरिका पहल’ (आईसीईटी) के कार्यान्वयन पर ध्यान केंद्रित किया।
सुलिवन 17 से 18 जून तक नई दिल्ली की आधिकारिक यात्रा पर हैं।

उनके साथ वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारियों और उद्योगपतियों का शिष्टमंडल भी आया है। माना जा रहा है कि सुलिवन की विदेश मंत्री जयशंकर और एनएसए डोभाल से मुलाकात दोनों देशों के बीच आपसी हित के जरूरी मुद्दों पर सहमति बनाने में मददगार होगी।

National

असम में वायुसेना का सुखोई विमान क्रैश, दो वीर पायलट शहीद

पूर्वोत्तर भारत के असम से एक दुखद खबर सामने आई है । जहां भारतीय वायुसेना का एक अत्याधुनिक सुखोई लड़ाकू विमान क्रैश हो गया। इस हादसे में विमान में सवार दो बहादुर पायलट शहीद हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है और सेना तथा प्रशासन ने मौके पर सर्च ऑपरेशन […]

Read More
homeslider National Politics

दिल्ली के नए एलजी तरनजीत सिंह संधू, बिहार-महाराष्ट्र के राज्यपाल बदले, राजनीतिक हलचल तेज़

नई दिल्ली। देश की राजनीति और प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्र सरकार ने कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में राज्यपाल और उपराज्यपाल के पदों पर फेरबदल किया है। इस बदलाव के तहत दिल्ली, बिहार, महाराष्ट्र, तेलंगाना, नागालैंड, हिमाचल प्रदेश और लद्दाख समेत कई जगहों पर नई नियुक्तियां की गई हैं। राष्ट्रपति […]

Read More
homeslider Jharkhand National

हनीमून पर दुबई गए थे, अब घर लौटने की चिंता

नया लुक ब्यूरो रांची। रांची के रहने वाले स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के अधिकारी अतुल उरांव और उनकी पत्नी डॉ. कंचन बाड़ा के लिए शादी के बाद की पहली यात्रा चिंताजनक बन गई है। 22 फरवरी 2026 को दोनों का विवाह हुआ था। दोनों 27 फरवरी को हनीमून मनाने दुबई पहुंचे थे। उनकी […]

Read More