तीसरे कार्यकाल में पहली विदेश यात्रा पर इटली जाएंगे पीएम मोदी, जी7 समिट में लेंगे हिस्सा

तीसरे कार्यकाल में पहली विदेश यात्रा पर इटली जाएंगे पीएम मोदी, जी7 समिट में लेंगे हिस्सा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी7 सम्मेलन में भाग लेने के लिए गुरुवार को इटली रवाना होंगे। यह पीएम मोदी का तीसरे कार्यकाल का पहला विदेश दौरा है।
इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, इसके अलावा वह सम्मेलन से इतर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से भी मुलाकात कर सकते हैं। पीएम मोदी एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ रवाना होंगे, जहां वे शुक्रवार को शिखर सम्मेलन के आउटरीच सत्र में भाग लेंगे। इटली के अपुलिया क्षेत्र में बोर्गो एग्नाज़िया के आलीशान रिसॉर्ट में 13 से 15 जून तक आयोजित होने वाले जी7 शिखर सम्मेलन में यूक्रेन में चल रहे युद्ध और गाजा में संघर्ष का मुद्दा छाया रहेगा।

कुवैत त्रासदी: एक्शन मोड में विदेश मंत्रालय और भारतीय दूतावास, घटनास्थल पर पहुंचे राज्यमंत्री, हेल्पलाइन नंबर जारी

जी7 संगठन के सदस्य देशों की बात करें तो इसमें अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, जर्मनी, इटली, जापान और फ्रांस शामिल हैं। सम्मेलन के प्रमुख एजेंडा पर गौर करें तो आधिकारिक जी7 इटली वेबसाइट के अनुसार, शिखर सम्मेलन में छह प्रमुख कार्य सत्रों के माध्यम से कई महत्वपूर्ण वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। इनमें अफ्रीका, जलवायु परिवर्तन और विकास, मध्य पूर्व, यूक्रेन, प्रवास और भारत-प्रशांत एवं आर्थिक सुरक्षा से जुड़े मुद्दे शामिल है। इस दौरान अफ्रीका, भूमध्य सागर, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और ऊर्जा पर आमंत्रित देशों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के साथ आउटरीच सत्र आयोजित होंगे।
यह 11वीं बार है जब भारत को जी-7 सम्मेलन में आमंत्रित किया गया है और यह पांचवीं बार होगा, जब पीएम मोदी इसमें भाग लेंगे। इस संबंध में इटली में भारतीय राजदूत वाणी राव ने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी जी7 शिखर सम्मेलन में उपस्थित अन्य वैश्विक नेताओं के साथ भारत और ग्लोबल साउथ के लिए महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करने के लिए इस वैश्विक मंच पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
जी7 समिट में भारत की नियमित भागीदारी वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए नई दिल्ली के प्रयासों की बढ़ती मान्यता की ओर इशारा करती है। क्वात्रा ने यह भी कहा कि पीएम मोदी और उनकी इतालवी समकक्ष मेलोनी के बीच द्विपक्षीय संबंधों के संपूर्ण पहलुओं की समीक्षा किए जाने की भी उम्मीद है।
(रिपोर्ट. शाश्वत तिवारी)

Analysis

जन्मदिन पर विशेष : आचार्य जानकी वल्लभ शास्त्री: युग के वास्तविक भारत रत्न

लखनऊ। छायावाद के अंतिम स्तंभ, संस्कृत और हिंदी साहित्य के अप्रतिम विद्वान और ‘निराला’  के प्रिय आचार्य जानकी बल्लभ शास्त्री  की पावन स्मृति को समर्पित एक विशेष पोस्ट आज हम नमन कर रहे हैं उस मनीषी को, जिनकी लेखनी में संस्कृत की शास्त्रीय गरिमा और हिंदी की सहज तरलता का अद्भुत संगम था। आचार्य जानकी […]

Read More
Analysis homeslider

लखनऊ की एक अलग पहचान कायस्थों की होली

लखनऊ की होली, बाहर से देखिए तो लगेगा बस रंग, गुलाल, हँसी-ठिठोली तक नजर आती है। मगर भीतर उतरकर देखिए तो यह शहर फागुन में सिर्फ़ रंग नहीं बदलता, मिज़ाज भी बदलता है। यहाँ होली एक दिन का नहीं, कई दिनों का सिलसिला है। होलाष्टक लगते ही गली-कूचों में जैसे कोई अदृश्य ढोल बजने लगता […]

Read More
Analysis homeslider International

मिडिल ईस्ट में जंगः इजरायल का दावा, मर गया खामनेई

ट्रम्प ने कहा- ईरानियों के पास बड़ा मौका, बदल लीजिए अपना नेता ईरान और इज़राइल टकराव तेज, खामेनेई के बेटी-दामाद के मौत की हुई पुष्टि नया लुक डेस्क (आशीष द्विवेदी/श्वेता शर्मा/अंकिता यादव) तेहरान/ तेल अवीव/ वॉशिंगटन। इजरायल और अमेरिकी संयुक्त सैन्य कार्रवाई के चलते दुनिया में महायुद्ध जैसे हालात बनते नजर आ रहे हैं। केवल […]

Read More