इन राशियों के लिए शुभ है आज का दिन (12 मई, रविवार), जानिए आज का पंचांग

शुभ-अशुभ फल जानने के लिए आपको जानना पड़ेगा आज का राशिफल

राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद

आज का राशिफल व पंचांग- 12 मई, 2024, रविवार

आज और कल का दिन खास

12 मई 2024 : श्री आदिगुरु शंकराचार्य जयंती आज।

12 मई 2024 : मदर्स डे आज।

12 मई 2024 : सूरदास जयंती आज।

12 मई 2024 : विश्व नर्सेज दिवस आज।

13 मई 2024 : चन्दन षष्ठी कल।

13 मई 2024 : रामानुजाचार्य जयंती कल।

आज का राशिफल- 12 मई, 2024, रविवार

मेष: जल्दबाजी में किये फैसलों से भारी नुकसान हो सकता है। परिवार में आप की बातों को सुना जायेगा। धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। परीक्षा परिणाम अनुकूल रहेगा।

वृषभ: समय से पहले और भाग्य से ज्यादा किसी को नहीं मिलता। अपनी बारी का इंजतार करें। संतान के सहयोग से कार्य पूरे होंगे। नए लोगों से संपर्क बनेगा, जो भविष्य में लाभदायक रहेगा। वाहन सुख संभव है।

मिथुन: जो लोग दूसरे के लिए मांगते हैं, उन्हें कभी अपने लिए नहीं मांगना पड़ता है। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। किसी के बहकाने से सपने संबंध तोडऩे से बचें। पैर में चोट लग सकती है। समाज में नाम आपका होगा।

कर्क: जिन लोगों का सहयोग आप ने किया था, आज वे ही आप से मुंह फेर रहे हैं। बीमारी में दवाई असर नहीं करेगी। बेहतर होगा अपना डॉक्टर बदलें या किसी योग्य व्यक्ति से सलाह लें। नए भवन में जाने के योग हैं।

सिंह: अपने स्वभाव में परिवर्तन लाना बहुत जरूरी है। कार्यस्थल पर योजना लाभप्रद रहेगी। पड़ोसियों की मदद करनी पड़ सकती है। क्रोध की अधिकता से परिजन नाखुश होंगे। शेयर बाजार में निवेश से लाभ होगा।

कन्या: किसी के बहकावे में आप बहुत जल्द आ जाते हैं। समय रहते जरूरी कार्य पूरे करें। निजी जीवन में दूसरों को प्रवेश न दें। पिता के व्यवहार से मन मुटाव होगा। जीवनशैली में परिवर्तन के योग है। पुरानी दुश्मनी के चलते विवाद संभव है।

तुला: सोचे हुए कार्य समय पर होने से मन प्रसन्न रहेगा। अपने वाक् चातुर्य से सभी काम आसानी से करवा लेंगे। कार्यस्थल पर अपनी अलग पहचान स्थापित करेंगे। प्रेम-प्रसंग के चलते मन उदास रहेगा।

वृश्चिक: आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। जीवनशैली में आये परिवर्तन से खुश होंगे। आजीविका के नए स्रोत स्थापित होंगे। पारिवारिक सौहार्द बना रहेगा। मांगलिक समारोह में सक्रिय भूमिका रहेगी।

धनु: अपने हिसाब से जिन्दगी जीना पसंद है। जो लोग आप के कार्यों की सराहना करते थे, वे आप का विरोध करेंगे। भवन-भूमि के विवादों का अंत होगा। पिता के व्यवसाय में रुचि कम रहेगी।

मकर: समय रहते अपने कार्य पूर्ण करें। पारिवारिक लोगों का सहयोग न मिलने से कार्य प्रभावित होंगे। घर में वास्तु अनुरूप परिवर्तन करें, तो पारिवारिक तनाव खत्म होगा। फैक्ट्री में प्रवेश द्वार पर पंचमुखी हनुमान की तस्वीर लगायें, चमत्कारिक लाभ होगा।

कुंभ: व्यस्तता के कारण सेहत को न भूलें। अपने जीवनसाथी से नम्रता से बात करें और आपके दोनों के वार्तालाप में स्नेह झलके ना कि बनावटी बातें करें। वाणी मधुर रहे। यात्रा के योग बन रहे हैं।

मीन: अपने अक्खड़ व्यवहार से सभी से दूरियां बढ़ा लेंगे। व्यवहार नम्र रहे और अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। पिता के साथ तालमेल न रहने से घर का वातावरण गरमा सकता है। संपत्ति से संबंधित जरूरी अनुबंध हो सकते हैं।

आज का पंचांग- 12 मई 2024, रविवार

महिलाओं को ये तीन ग्रह करते हैं सबसे ज्यादा प्रभावित

तिथि        पंचमी       02:06 AM

नक्षत्र              आद्रा     10:27 AM

करण        बव           02:00PM

बालव      02:06AM

पक्ष        शुक्ल

योग         धृति     08:33AM

वार          रविवार

सूर्योदय       05:31 AM

सूर्यास्त       07:03 PM

चन्द्रमा       मिथुन    05:05 AM

राहुकाल     05:21 -07:03PM

विक्रमी संवत्        2081

शक सम्वत  1946 (क्रोधी)

मास         वैशाख

शुभ मुहूर्त     अभीजित   11:50 -12:44 PM

नोट- अगर आप अपना भविष्य जानना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर (मो. 9116089175) पर कॉल करके या व्हाट्स एप पर मैसेज भेजकर पहले शर्तें जान लेवें, इसी के बाद अपनी बर्थ डिटेल और हैंडप्रिंट्स भेजें।

Astrology homeslider

आज का राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, किसे मिलेगी सफलता और किसे बरतनी होगी सावधानी

आज का दिन कई राशियों के लिए नई संभावनाएं लेकर आया है। जहां कुछ लोगों को करियर और आर्थिक मामलों में बड़ी सफलता मिल सकती है, वहीं कुछ को संयम और सतर्कता बरतने की जरूरत होगी। पढ़िए सभी 12 राशियों…. राजेन्द्र गुप्ता मेष : कार्यस्थल पर आप शानदार प्रदर्शन करेंगे और उत्साह के साथ काम […]

Read More
Astrology homeslider

आज का राशिफल: प्रेम-विवाह और करियर में किसकी चमकेगी किस्मत

आज का दिन कई राशियों के लिए प्रेम, विवाह और करियर के लिहाज़ से खास संकेत लेकर आया है। जहां कुछ लोगों की लव लाइफ में मिठास घुलेगी, वहीं कुछ को सतर्क रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियो… राजेन्द्र गुप्ता मेष : आज आप आत्मविश्वास से परिपूर्ण हैं। प्यार का मौसम […]

Read More
Astrology homeslider Religion

विश्व दलहन दिवस आज: पोषण, पर्यावरण और खाद्य सुरक्षा की रीढ़ हैं दालें

राजेन्द्र गुप्ता लखनऊ। हर साल 10 फरवरी को विश्व दलहन दिवस मनाया जाता है। इस दिवस को संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2018 में दालों के महत्व और उनके पोषण संबंधी लाभों को वैश्विक स्तर पर पहचान देने के उद्देश्य से घोषित किया था। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, दालें केवल पौष्टिक भोजन नहीं हैं, बल्कि वे […]

Read More