भारत-चीन के बीच कूटनीतिक वार्ता, LAC से हटेंगे सैनिक

 शाश्वत तिवारी

नई दिल्ली। भारत-चीन सीमा मामलों पर परामर्श एवं समन्वय के लिए कार्य तंत्र की 29वीं बैठक हुई। बुधवार को बीजिंग (Beijing) में हुई बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) से पूर्ण रूप से सैनिकों को हटाने और शेष मुद्दों को हल करने पर विचार-विमर्श किया। विदेश मंत्रालय (Foreign Ministry) ने गुरुवार को एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी। विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव (पूर्वी एशिया) ने भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया, जबकि चीनी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व चीनी विदेश मंत्रालय के सीमा और महासागरीय विभाग के महानिदेशक ने किया।

विदेश मंत्रालय के अनुसार, दोनों पक्षों ने भारत-चीन सीमा क्षेत्रों के पश्चिमी क्षेत्र में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर सैनिकों को पूरी तरह से पीछे हटाने और शेष मुद्दों को हल करने पर विचारों का गहन आदान-प्रदान किया। अंत में दोनों पक्ष राजनयिक और सैन्य चैनलों के माध्यम से नियमित संपर्क बनाए रखने और मौजूदा द्विपक्षीय समझौतों एवं प्रोटोकॉल के अनुसार सीमावर्ती क्षेत्रों में जमीन पर शांति बनाए रखने की आवश्यकता पर सहमत हुए।

हाल ही में भारत-चीन कोर कमांडर स्तर की बैठक का 21वां दौर चुशुल-मोल्डो बॉर्डर मीटिंग प्वाइंट पर आयोजित किया गया था, जिसमें दोनों पक्षों ने शांति बहाली पर जोर दिया था। बैठक के दौरान भारत और चीन सीमावर्ती क्षेत्रों में जमीनी स्तर पर शांति बनाए रखने को लेकर प्रतिबद्धता जताते हुए पूर्वी लद्दाख में सीमा पर व्याप्त गतिरोध को दूर करने पर सहमत हुए थे।

International

दुनिया की तीन बड़ी घटनाएं, जिसमें करीब 68 लोग हुए हैं हताहत

ब्राजील में 29, किर्गीस्तान में 31 तो सीरिया के आठ लोग हैं शामिल पूरी दुनिया में इन दिनों कुछ न कुछ बड़ी घटनाएं हो रही हैं। इसी क्रम में तीन देशों में एक-एक बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में करीब 68 लोगों के हताहत होने की खबर मिली है। ब्राज़ील में तूफ़ान से 29 […]

Read More
International

श्रीलंका में पूर्वी प्रांत के जरूरतमंद परिवारों की मदद

नई दिल्ली। श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा द्वीप देश के पूर्वी प्रांत के दौरे पर हैं, जहां वह जमीनी स्तर पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जान रहे हैं और अलग-अलग स्थानों का दौरा करते हुए जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन वितरित कर रहे हैं। झा गुरुवार को […]

Read More
International

भारत ने फिजी को सौंपी 1 करोड़ रुपये की चिकित्सा आपूर्ति

सुवा। भारत ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के अपने प्रमुख साझेदारों में से एक फिजी के स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग किया है। फिजी की राजधानी सुवा में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय उच्चायुक्त पी. एस. कार्तिगेयन ने फिजी के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रातू एटोनियो लालबालावु को कई महत्वपूर्ण दवाओं वाली एक चिकित्सा खेप सौंपी। […]

Read More