PM मोदी और जयशंकर ने लोकतंत्र पर आयोजित समिट को किया संबोधित

शाश्वत तिवारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लोकतंत्र पर आयोजित शिखर सम्मेलन में अपने विचार रखे। दोनों नेताओं ने अपने संदेश में लोकतंत्र के प्रति भारत की गहरी प्रतिबद्धता को दोहराया। प्रधानमंत्री ने विश्‍व में लोकतंत्र के सामने आने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए लोकतांत्रिक देशों के सामूहिक और सहयोगात्मक प्रयासों का आह्वान किया।

पीएम मोदी ने कहा भारत में लोकतंत्र की एक प्राचीन और अटूट संस्कृति मौजूद है। अशांति और परिवर्तन के युग में, लोकतंत्र को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इसके लिए हमें एक साथ मिलकर काम करने की आवश्यकता है। भारत इस प्रयास में सभी साथी लोकतंत्रों के साथ अपने अनुभव साझा करने के लिए तैयार है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय प्रणालियों और संस्थानों में समावेशिता, निष्पक्षता और सहभागी निर्णय लेने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

समिट फॉर डेमोक्रेसी के तीसरे संस्करण में बोलते हुए विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों की शुरूआत पारदर्शिता, दक्षता और लोकतांत्रिक प्रक्रिया की पवित्रता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उन्होंने कहा स्वतंत्र, निष्पक्ष और समावेशी चुनाव कराने के लिए भारत की प्रतिबद्धता इसकी लोकतांत्रिक मशीनरी के लचीलेपन और अनुकूलन क्षमता को रेखांकित करती है। यह दर्शाती है कि जटिलताओं के बीच भी प्रत्येक नागरिक की आवाज मायने रखती है।

इससे पहले विदेश राज्य मंत्री राजकुमार रंजन सिंह ने सोमवार को सियोल में कोरिया गणराज्य के विदेश मंत्री द्वारा आयोजित ‘एआई व डिजिटल प्रौद्योगिकी और लोकतंत्र’ विषय पर लोकतंत्र-मंत्रिस्तरीय सम्मेलन की तीसरी समिट में भाग लिया था, जहां उन्होंने लोकतंत्र को मजबूत करने और शासन को अधिक कुशल, समावेशी, तेज एवं पारदर्शी बनाने के लिए डिजिटल प्रौद्योगिकी और एआई की अपार संभावनाओं का उल्लेख किया।

International

अब श्रीलंका की प्रतिभा निखारना चाह रहा भारत, ऐसे कर रहा मदद

भारत कर रहा श्रीलंकाई स्टार्ट-अप के लिए क्षमता निर्माण  नई दिल्ली। इस सप्ताह की शुरुआत में, इन्वेस्ट इंडिया और इंटरनेशनल सोलर अलायंस (आईएसए) ने कोलंबो में भारतीय उच्चायोग के साथ साझेदारी में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की, जिसमें श्रीलंका के सौर स्टार्ट-अप इकोसिस्टम को एक साथ लाया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों को सोलरएक्स […]

Read More
International

एक और सधा कदम: भारत ने UN के आतंकवाद रोधी कोष में दिए पांच लाख डॉलर

संयुक्त राष्ट्र। भारत ने संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद निरोधक ट्रस्ट फंड में पांच लाख डॉलर का योगदान दिया है। यह कदम आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में बहुपक्षीय प्रयासों का समर्थन करने की भारत की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद निरोधक […]

Read More
International

दुनिया की तीन बड़ी घटनाएं, जिसमें करीब 68 लोग हुए हैं हताहत

ब्राजील में 29, किर्गीस्तान में 31 तो सीरिया के आठ लोग हैं शामिल पूरी दुनिया में इन दिनों कुछ न कुछ बड़ी घटनाएं हो रही हैं। इसी क्रम में तीन देशों में एक-एक बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में करीब 68 लोगों के हताहत होने की खबर मिली है। ब्राज़ील में तूफ़ान से 29 […]

Read More