अभिषेक बच्चन को लेकर फिल्म बनायेंगे : शूजित सरकार

मुंबई। बॉलीवुड के जानेमाने निर्देशक शुजित सरकार जूनियर बी अभिषेक बच्चन को लेकर फिल्म बनाने जा रहे हैं। ‘विक्की डोनर’, पीकू, और ‘पिंक’ जैसी कई सुपरहिट फिल्में बना चुके शूजित सरकार जल्द ही अपनी अगली फिल्म शुरू करने के लिए तैयार हैं। शूजित सरकार की इस फिल्म में अभिषेक बच्चन की मुख्य भूमिका होगी।

शूजित सरकार ने बताया मैं अपनी अगली फिल्म के लिए अभिषेक बच्चन के साथ काम कर रहा हूं। मेरी कहानियां हमेशा जीवन से जुड़ी होती हैं और उनमें ह्यूमर भी होता है। मैंने हमेशा जीवन की यात्रा को मुख्य विषय मानकर अलग-अलग शैलियों के साथ प्रयोग करने का प्रयास किया है। यह एक इमोशनल फिल्म है। मेरी सभी फिल्मों का लक्ष्य दुनिया भर के दर्शकों तक पहुंचाना है।(वार्ता)

Entertainment

पुण्यतिथि पर विशेषः जब नौशाद ने मुगल-ए-आजम का संगीत देने से कर दिया था मना

पांच मई को दुनिया से रुखसत हुए थे, 25 दिसम्बर 1919 को जन्मे थे नौशाद मुंबई। वर्ष 1960 में प्रदर्शित महान शाहकार मुगल-ए-आजम के मधुर संगीत को आज की पीढ़ी भी गुनगुनाती है लेकिन इसके गीत को संगीतबद्ध करने वाले संगीत सम्राट नौशाद ने पहले मुगल-ए-आजम का संगीत निर्देशन करने से इंकार कर दिया था। […]

Read More
Entertainment

‘पुकार- दिल से दिल तक’ में मुख्य भूमिका निभाएंगी सायली सालुंखे

एक मां और दो बेटियों के जीवन की नई कहानी को देखकर रह जाएंगे दंग मुंबई। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न अपने आगामी शो ‘पुकार दिल से दिल तक’ के साथ दर्शकों का दिल जीतनेके लिए तैयार है, जो प्यार, नुकसान, और मुक्ति की सम्मोहक कहानी है। यह शो जयपुर की पृष्ठभूमि परआधारित है, जहां आधुनिकता परंपरा […]

Read More
Entertainment

इसी महीने 24 को रिलीज हो जाएगी धांसू फिल्म ‘भैया जी’

मनोज वाजपेयी के नए रूप को देखकर दंग रह जाएंगे दर्शक मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी की आने वाली फिल्म ‘भैया जी’ 24 मई को रिलीज होगी। फिल्म का टीजर हाल ही में रिलीज किया है। वीडियो क्लिप में मनोज बाजपेयी को एक्शन अवतार में दिखाया गया है। उन्होंने एक ऐसे व्यक्ति का किरदार निभाया […]

Read More