श्रीलंका में पर्यटन का विस्तार करने की आवश्यकता पर जोर

कोलंबो। श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए पर्यटन उद्योग का विस्तार करने की जरुरत पर जोर दिया है। राष्ट्रपति के मीडिया विंग ने गुरुवार को जारी बयान में यह जानकारी दी। विक्रमसिंघे ने बुधवार को दक्षिणी श्रीलंका के गाले में आयोजित एक समारोह में यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि देश के भीतर पर्यटन को बढ़ावा देने, विशेषकर गाले को प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की योजना की रूपरेखा तैयार की गयी है।

बयान में कहा गया है कि श्रीलंका में पर्यटन विदेशी आय का एक प्रमुख स्रोत है। वर्ष 2023 में 10.48 लाख से अधिक पर्यटक आये थे, जो 2022 की तुलना में 106.6 प्रतिशत अधिक है। मौजूदा वर्ष में 20 लाख से अधिक पर्यटकों के आने की उम्मीद जतायी गयी है। (वार्ता)

International

दुनिया की तीन बड़ी घटनाएं, जिसमें करीब 68 लोग हुए हैं हताहत

ब्राजील में 29, किर्गीस्तान में 31 तो सीरिया के आठ लोग हैं शामिल पूरी दुनिया में इन दिनों कुछ न कुछ बड़ी घटनाएं हो रही हैं। इसी क्रम में तीन देशों में एक-एक बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में करीब 68 लोगों के हताहत होने की खबर मिली है। ब्राज़ील में तूफ़ान से 29 […]

Read More
International

श्रीलंका में पूर्वी प्रांत के जरूरतमंद परिवारों की मदद

नई दिल्ली। श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा द्वीप देश के पूर्वी प्रांत के दौरे पर हैं, जहां वह जमीनी स्तर पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जान रहे हैं और अलग-अलग स्थानों का दौरा करते हुए जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन वितरित कर रहे हैं। झा गुरुवार को […]

Read More
International

भारत ने फिजी को सौंपी 1 करोड़ रुपये की चिकित्सा आपूर्ति

सुवा। भारत ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के अपने प्रमुख साझेदारों में से एक फिजी के स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग किया है। फिजी की राजधानी सुवा में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय उच्चायुक्त पी. एस. कार्तिगेयन ने फिजी के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रातू एटोनियो लालबालावु को कई महत्वपूर्ण दवाओं वाली एक चिकित्सा खेप सौंपी। […]

Read More