जाफना में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने की गिरफ्तार हुए भारतीय मछुआरों की मदद

शाश्वत तिवारी

श्रीलंकाई नौसेना द्वारा अपने जलक्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में हिरासत में लिए 19 भारतीय मछुआरों की सहायता के लिए श्रीलंका के जाफना में स्थित भारत का महावाणिज्य दूतावास आगे आया है। जाफना स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने गुरुवार को हिरासत में लिए गए भारतीय मछुआरों को न केवल कानूनी सहायता प्रदान की, बल्कि जरूरत का सामान भी प्रदान किया। मछुआरों की शीघ्र घर वापसी सुनिश्चित करने के लिए दूतावास ने उन्हें कांसुलर सहायता प्रदान की और श्रीलंकाई अधिकारियों से आग्रह किया कि उन्हें हर संभव मदद मुहैया कराए।

महावाणिज्य दूतावास ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा जाफना में भारतीय महावाणिज्य दूतावास के कांसुलर अधिकारियों ने कायट्स, जाफना में आज हिरासत में लिए गए 19 भारतीय मछुआरों को सामग्री और कानूनी सहायता प्रदान की। कांसुलर अधिकारियों ने मछुआरों के कल्याण की मांग की और भारत में उनके परिवार को फोन कॉल की सुविधा प्रदान की।

दरअसल तमिलनाडु को श्रीलंका से अलग करने वाले संकरे जलक्षेत्र पाक जलडमरूमध्य में दोनों देशों के मछुआरे मछली पकड़ते हैं, जिस दौरान कई बार भारतीय मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना अपने क्षेत्र में प्रवेश करने का आरोप लगाते हुए गिरफ्तार कर लेती है। पिछले कुछ महीनों के दौरान कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायोग के हस्तक्षेप के बाद 100 से अधिक भारतीय मछुआरों को श्रीलंका की जेल से रिहा किया गया है। ऐसी स्थिति में भारतीय उच्चायोग उन्हें कांसुलर सहायता प्रदान करता है और उनकी शीघ्र घर वापसी की प्रक्रिया में अहम भूमिका निभाता है। इस हफ्ते की शुरुआत में श्रीलंका की जेल से रिहा किए गए 12 भारतीय मछुआरे चेन्नई वापस पहुंचे थे।

International

अब श्रीलंका की प्रतिभा निखारना चाह रहा भारत, ऐसे कर रहा मदद

भारत कर रहा श्रीलंकाई स्टार्ट-अप के लिए क्षमता निर्माण  नई दिल्ली। इस सप्ताह की शुरुआत में, इन्वेस्ट इंडिया और इंटरनेशनल सोलर अलायंस (आईएसए) ने कोलंबो में भारतीय उच्चायोग के साथ साझेदारी में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की, जिसमें श्रीलंका के सौर स्टार्ट-अप इकोसिस्टम को एक साथ लाया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों को सोलरएक्स […]

Read More
International

एक और सधा कदम: भारत ने UN के आतंकवाद रोधी कोष में दिए पांच लाख डॉलर

संयुक्त राष्ट्र। भारत ने संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद निरोधक ट्रस्ट फंड में पांच लाख डॉलर का योगदान दिया है। यह कदम आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में बहुपक्षीय प्रयासों का समर्थन करने की भारत की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद निरोधक […]

Read More
International

दुनिया की तीन बड़ी घटनाएं, जिसमें करीब 68 लोग हुए हैं हताहत

ब्राजील में 29, किर्गीस्तान में 31 तो सीरिया के आठ लोग हैं शामिल पूरी दुनिया में इन दिनों कुछ न कुछ बड़ी घटनाएं हो रही हैं। इसी क्रम में तीन देशों में एक-एक बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में करीब 68 लोगों के हताहत होने की खबर मिली है। ब्राज़ील में तूफ़ान से 29 […]

Read More