‘INS करंज’ का कोलंबो दौरा भारत-श्रीलंका के बीच मजबूत समुद्री संबंधों का प्रतीक

 शाश्वत तिवारी

श्रीलंका के दो दिवसीय दौरे पर गई भारतीय नौसेना की ताकतवर पनडुब्बी ‘INS करंज’ सोमवार को भारत के लिए रवाना हुई। पनडुब्बी का यह दौरा भारत और श्रीलंका के बीच मजबूत समुद्री संबंधों का प्रतीक है। ऑपरेशनल टर्न अराउंड (ओटीआर) यात्रा पर गई भारतीय पनडुब्बी का यह किसी भी विदेशी बंदरगाह का पहला दौरा था। कोलंबो में भारतीय राजदूत संतोष झा ने पनडुब्बी का दौरा किया और कमांडिंग ऑफिसर कमांडर अरुणाभ तथा उनके क्रू मेंबर्स के साथ बातचीत की। इस दौरान श्रीलंकाई नौसेना के 100 नॉमिनेटेड कर्मियों को पनडुब्बी के बारे में जानकारी दी गई।

कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायोग ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा ओटीआर के लिए अपनी पहली विदेशी बंदरगाह यात्रा पर कोलंबो पहुंचने पर श्रीलंकाई नौसेना द्वारा आईएनएस करंज का स्वागत किया गया। उच्चायुक्त ने कलवेरी श्रेणी की पनडुब्बी का दौरा किया और चालक दल के साथ बातचीत की। श्रीलंकाई नौसेना के 100 कर्मियों ने परिचय ब्रीफिंग के लिए जहाज पर दौरा किया।

67.5 मीटर लंबी कलवेरी श्रेणी की यह तीसरी पनडुब्बी है, जो पूरी दुनिया में सबसे ताकतवर सबमरीन्स में से एक है। करंज एक स्वदेशी पनडुब्बी है, जो ‘मेक इन इंडिया’ के तहत तैयार की गई है। इसे मार्च 2021 में भारतीय नौसेना में शामिल किया गया था। यह टॉरपीडो और एंटी शिप मिसाइल से हमला करने और रडार को चकमा देने में सक्षम है। नौसेना ने श्रीलंका में ऐसे समय में पनडुब्बी भेजी, जब श्रीलंका ने  चार फरवरी को अपना स्वतंत्रता दिवस मनाया। यह हिंद महासागर क्षेत्र में श्रीलंका को सुरक्षा मुहैया कराने की भारत की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है। इससे पहले कलवेरी श्रेणी की एक अन्य पनडुब्बी ‘आईएनएस वागिर’ ने जून 2023 में कोलंबो का दौरा किया था।

International

दुनिया की तीन बड़ी घटनाएं, जिसमें करीब 68 लोग हुए हैं हताहत

ब्राजील में 29, किर्गीस्तान में 31 तो सीरिया के आठ लोग हैं शामिल पूरी दुनिया में इन दिनों कुछ न कुछ बड़ी घटनाएं हो रही हैं। इसी क्रम में तीन देशों में एक-एक बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में करीब 68 लोगों के हताहत होने की खबर मिली है। ब्राज़ील में तूफ़ान से 29 […]

Read More
International

श्रीलंका में पूर्वी प्रांत के जरूरतमंद परिवारों की मदद

नई दिल्ली। श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा द्वीप देश के पूर्वी प्रांत के दौरे पर हैं, जहां वह जमीनी स्तर पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जान रहे हैं और अलग-अलग स्थानों का दौरा करते हुए जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन वितरित कर रहे हैं। झा गुरुवार को […]

Read More
International

भारत ने फिजी को सौंपी 1 करोड़ रुपये की चिकित्सा आपूर्ति

सुवा। भारत ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के अपने प्रमुख साझेदारों में से एक फिजी के स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग किया है। फिजी की राजधानी सुवा में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय उच्चायुक्त पी. एस. कार्तिगेयन ने फिजी के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रातू एटोनियो लालबालावु को कई महत्वपूर्ण दवाओं वाली एक चिकित्सा खेप सौंपी। […]

Read More