भारत-नाइजीरिया संयुक्त आयोग बैठक, आर्थिक सहयोग के विस्तार पर सहमति

शाश्वत तिवारी

भारत-नाइजीरिया संयुक्त आयोग की छठी बैठक की सह-अध्यक्षता विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने की। इस दौरान दोनों देशों ने व्यापार एवं निवेश के विस्तार, लोगों से लोगों के बीच आदान-प्रदान, गतिशीलता और कांसुलर सहयोग को मजबूत करने पर सहमति जताई। जयशंकर युगांडा में आयोजित गुटनिरपेक्ष आंदोलन (एनएएम) शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद रविवार को नाइजीरिया की राजधानी अबुजा पहुंचे थे, जहां उन्होंने अपने नाइजीरियाई समकक्ष यूसुफ तुग्गर के साथ संयुक्त आयोग की बैठक की सह-अध्यक्षता की। दोनों पक्ष बहुपक्षीय मंचों पर अपने घनिष्ठ सहयोग की परंपरा को आगे बढ़ाने पर सहमत हुए।

बैठक में दोनों देशों के बीच ऊर्जा, परिवहन, स्वास्थ्य, फिनटेक, कृषि, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और सुरक्षा के क्षेत्रों में नए अवसरों पर भी चर्चा हुई। इससे पहले जयशंकर ने लागोस में भारतीय समुदाय के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा हम आज दुनिया को संदेश दे रहे हैं कि आज एक ऐसा भारत है, जिसे अपनी परंपराओं, अपनी संस्कृति, अपने इतिहास पर गर्व है। दुनिया में बहुत कम ऐसी सभ्यताएं हैं, जो एक आधुनिक राष्ट्र के रूप में बची हैं और हम उनमें से एक हैं।

इसके साथ ही विदेश मंत्री ने नाइजीरियाई इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनेशनल अफेयर्स में भारत और ग्लोबल साउथ पर अपने विचार रखे और भारत- नाइजीरिया बिजनेस फोरम में भाग लिया। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा सीआईआई और एनआईसीसीआई द्वारा आयोजित भारत-नाइजीरिया बिजनेस फोरम को संबोधित करते हुए खुशी हो रही है। इस बात को रेखांकित किया गया कि हमारी आर्थिक साझेदारी को गहरा करना हमारे संबंधों के विस्तार की कुंजी है। जयशंकर ने पश्चिम अफ्रीका में स्थित भारतीय मिशन प्रमुखों के सम्मेलन की अध्यक्षता भी की। उन्होंने अबुजा में भारतीय उच्चायोग का दौरा किया मिशन परिसर में एक पौधा लगाया। इस दौरान उन्होंने महात्मा गांधी की एक प्रतिमा का अनावरण भी किया।

International

दुनिया की तीन बड़ी घटनाएं, जिसमें करीब 68 लोग हुए हैं हताहत

ब्राजील में 29, किर्गीस्तान में 31 तो सीरिया के आठ लोग हैं शामिल पूरी दुनिया में इन दिनों कुछ न कुछ बड़ी घटनाएं हो रही हैं। इसी क्रम में तीन देशों में एक-एक बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में करीब 68 लोगों के हताहत होने की खबर मिली है। ब्राज़ील में तूफ़ान से 29 […]

Read More
International

श्रीलंका में पूर्वी प्रांत के जरूरतमंद परिवारों की मदद

नई दिल्ली। श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा द्वीप देश के पूर्वी प्रांत के दौरे पर हैं, जहां वह जमीनी स्तर पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जान रहे हैं और अलग-अलग स्थानों का दौरा करते हुए जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन वितरित कर रहे हैं। झा गुरुवार को […]

Read More
International

भारत ने फिजी को सौंपी 1 करोड़ रुपये की चिकित्सा आपूर्ति

सुवा। भारत ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के अपने प्रमुख साझेदारों में से एक फिजी के स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग किया है। फिजी की राजधानी सुवा में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय उच्चायुक्त पी. एस. कार्तिगेयन ने फिजी के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रातू एटोनियो लालबालावु को कई महत्वपूर्ण दवाओं वाली एक चिकित्सा खेप सौंपी। […]

Read More