राममय हुआ दुनिया का कोना-कोना, विदेशों में भारतीय दूतावासों ने आयोजित किए भव्य कार्यक्रम

शाश्वत तिवारी

अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर में रामलला के विराजने की खुशी केवल देश में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी देखने को मिली। विदेशों में स्थित भारतीय मिशनों एवं केंद्रों के सहयोग से विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां भारतीय समुदाय के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। अमेरिका के साथ ही ब्रिटेन, फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा सहित अन्य कई देशों के मंदिरों में खास कार्यक्रम आयोजित हुए और लोगों ने कार रैलियां निकाली, जिनमें ‘जय श्रीराम’ के जयकारे सुनाई दिए। यहां भारतीय लोग पारंपरिक भारतीय पोशाक पहने, हाथों में भगवान राम की तस्वीर वाले भगवा झंडे लिए, झूम-झूम के रामलला का गुणगान कर रहे थे।

ऑस्ट्रेलिया स्थित भारतीय दूतावास ने ‘एक्स’ पर लिखा भारतीय दूतावास में उच्चायुक्त और कई अन्य सहयोगियों ने एचटीसीसी, कैनबरा द्वारा आयोजित एक सामुदायिक कार्यक्रम में भाग लिया। प्रवासी भारतीयों ने अयोध्या में राम मंदिर के अभिषेक समारोह की लाइव स्ट्रीमिंग देखी।

नेपाल के जनकपुर में माता सीताजी के मायके में प्राण प्रतिष्ठा से पहले मंदिर को रोशनी से सजाया गया। फिजी की राजधानी सुवा में पांच दिवसीय ‘रामलला उत्सव’ का समापन हुआ, जिसमें उप प्रधानमंत्री प्रो. बिमान प्रसाद और भारतीय उच्चायुक्त पी.एस. कार्तिगेयन ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। फ्रांस के पेरिस में एफिल टावर के पास भव्य राम रथयात्रा निकाली गई।

वहीं मेक्सिको के शहर क्वेरेटारो में पहला राम मंदिर स्थापित होने पर खास जश्न मनाया गया। मेक्सिको में भारतीय दूतावास ने इस खबर को ‘एक्स’ पर शेयर किया। मॉरीशस में भारतीय प्रवासियों ने मंदिरों में ‘दीये’ जलाए और रामायण पाठ किया। इसके अलावा थाईलैंड, श्रीलंका और अन्य कई देशों में भी विशेष कार्यक्रम आयोजित हुए।

International

अब श्रीलंका की प्रतिभा निखारना चाह रहा भारत, ऐसे कर रहा मदद

भारत कर रहा श्रीलंकाई स्टार्ट-अप के लिए क्षमता निर्माण  नई दिल्ली। इस सप्ताह की शुरुआत में, इन्वेस्ट इंडिया और इंटरनेशनल सोलर अलायंस (आईएसए) ने कोलंबो में भारतीय उच्चायोग के साथ साझेदारी में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की, जिसमें श्रीलंका के सौर स्टार्ट-अप इकोसिस्टम को एक साथ लाया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों को सोलरएक्स […]

Read More
International

एक और सधा कदम: भारत ने UN के आतंकवाद रोधी कोष में दिए पांच लाख डॉलर

संयुक्त राष्ट्र। भारत ने संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद निरोधक ट्रस्ट फंड में पांच लाख डॉलर का योगदान दिया है। यह कदम आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में बहुपक्षीय प्रयासों का समर्थन करने की भारत की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद निरोधक […]

Read More
International

दुनिया की तीन बड़ी घटनाएं, जिसमें करीब 68 लोग हुए हैं हताहत

ब्राजील में 29, किर्गीस्तान में 31 तो सीरिया के आठ लोग हैं शामिल पूरी दुनिया में इन दिनों कुछ न कुछ बड़ी घटनाएं हो रही हैं। इसी क्रम में तीन देशों में एक-एक बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में करीब 68 लोगों के हताहत होने की खबर मिली है। ब्राज़ील में तूफ़ान से 29 […]

Read More