“साड़ी के संग नारी” साकेंतिक मैराथन महिला सशक्तिकरण के समर्थन में दौड़ का अयोजन

लखनऊ। संसदीय क्षेत्र मोहनलालगंज के अंतर्गत विधानसभा सरोजिनी नगर के सेक्टर 18 वृंदावन कॉलोनी , रायबरेली रोड, में आगामी 08 फरवरी, 2024 को प्रातः 11:00 बजे एक 05 किलोमीटर की महिला सशक्तिकरण के समर्थन में महिला_साड़ी_दौड़ का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी तैयारी बैठक आज अन्नपूर्णा कंपलेक्स आशियाना में संपन्न हुई। महिला सशक्तिकरण के लिए हमें महिलाओं को यह बताने की जरूरत नहीं है कि उन्हें कैसे सशक्त होना है निश्चित रूप से हर महिला स्वयं में सशक्त है बस जरूरी है समय-समय पर उनकी उस शक्ति को समाज के सामने प्रदर्शित करने और अवसर प्रदान करने की। महिलाएं चूड़ी बिंदी और साड़ी के साथ भी वह सब संभव कम कर सकती हैं।

जो भारत की सभ्यता और संस्कृति को अक्षुण्ण में रखने के लिए जरूरी है भारत की नई सफलता का परचम लहराने में विश्व में अपना कीर्तिमान स्थापित करने में सबसे आगे रही है। आज पश्चिमीकरण और आधुनिकता की दौड़ में हम कहीं ना कहीं अपने संस्कार और सभ्यता को भूलते जा रहे हैं जहां एक तरफ साड़ी में सजी नारी कोमलता की प्रतीक मानी जाती है ,वहीं साड़ी भारत की वीरांगनाओं की पोशाक रही है।

इसी के तहत महिला स्वयं में सशक्त है और महिला साड़ी पहन कर भी वह सब काम कर सकती है जिसे आधुनिकता के नाम पर लोग शायद फुहड़ता मानते हैं। भारत की सभ्यता और संस्कृति में रची बसी भारत की नारी एक मिसाल,महिला सांकेतिक मैराथन साड़ी के साथ आयोजित की जा रही है। जिसे 18 वर्ष के ऊपर कोई भी युवती, महीला, बुजुर्ग जिसमें पीले, लाल और गुलाबी रंगों से युक्त साड़ियां पहनकर महिलाएं 5 किलोमीटर की दौड़ सांकेतिक मैराथन में भाग लेकर महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की इस मुहिम में हिस्सा ले सकेगी।

केंद्र और राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही हैं।  इसके समर्थन में, राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के समर्थन में, महिला आरक्षण के समर्थन में संसद में पेश होने वाले बिल के समर्थन में, महिलाएं निकलेंगी घरों से बाहर और दौड़ेंगे विकास की दौड़ साड़ी के साथ। सरोजिनी नगर की महिलाएं विशाल संख्या में अपनी चुस्ती फुर्ती और सजकता शालीनता और सभ्यता की एक मिसाल दुनिया के सामने प्रस्तुत करेगी। आप सभी सरोजिनी नगर में आयोजित इस अनोखी पहल में सहयोग करें और साड़ी दौड़ में प्रतिभाग करें। बहुत ही आकर्षक पुरस्कारों से महिलाओं को प्रोत्साहित किए जाने का प्रावधान इस दौड़ में रखा गया है जिसकी सूचना शीघ्र अब तक पहुंचाई जाएगी।

Central UP

EXCLUSIVE: मानवाधिकार की नसीहतें यूपी पुलिस के ठेंगे पर

ए अहमद सौदागर लखनऊ। मित्र पुलिस का तमगा लिए उत्तर प्रदेश पुलिस हकीकत में कितनी नरम दिल की है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पूछताछ या फिर दबिश देने से लेकर थाने या चौकी में जिस तरह से पेश आती है उसका चेहरा किसी खूनी दरिंदे से कम नहीं होता। छापे […]

Read More
Central UP

मिश्रिख लोकसभाः भाजपा ने सांसद का टिकट काट बचाई अपनी सीट, विपक्षी दलों के सामने अब बड़ी चुनौती

सुरक्षित सीट पर लड़ाई की सम्भावनाएं तेज, सपा-बसपा भी जीत के लिए कर रही जीतोड़ मेहनत  महर्षि दधीचि की नगरी के नाम से मशहूर मिश्रिख उत्तर प्रदेश की एक सुरक्षित लोकसभा सीट है। एक जमाने में यहां कांग्रेस का दबदबा था लेकिन बीते दो चुनाव से बीजेपी को यहां से जीत मिल रही है। सीतापुर, […]

Read More
Central UP

LDA: अफसरों ने खोला कमाई का नया जरिया, अब सीलिंग के जरिए हो रही धन उगाही

पखवाड़ा बीता नहीं खुल गया कॉम्प्लेक्स का जिम और दुकानें आशियाना के खजाना मार्केट चौराहे का मामला राकेश यादव लखनऊ। पहले तालाब की जमीन पर का निर्माण कराया। फिर अवैध तरीके से हुए इस निर्माण को ढहाने का आदेश पारित किया। यह सिलसिला अभी चल ही रहा था कि बीती 10 अप्रैल को कॉम्प्लेक्स में […]

Read More