थाईलैंड की पटाखा फैक्टरी में विस्फोट होने से 23 लोगों की मौत

बैंकॉक। थाईलैंड की एक पटाखा फैक्टरी में विस्फोट होने से 23 लोगों की मौत हो गई है। प्रांतीय गवर्नर ने बुधवार को बताया कि विस्फोट मध्य सुफान बुरी प्रांत के साला खाओ टाउनशिप के पास स्थानीय समयानुसार अपराह्न करीब तीन बजे हुआ। स्थानीय बचाव सेवा द्वारा साझा की गयी। तस्वीरों में जमीन पर बिखरा हुआ धातु का मलबा और काले धुएं का एक बड़ा गुबार दिख रहा है। प्रांत के गवर्नर नट्टापत सुवनप्रतीप ने विस्फोटक अध्यादेश निपटान समूह का संदर्भ देते हुए कहा, “हमें EOD टीम से रिपोर्ट मिली है कि 23 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है।” विस्फोट के कारण का अभी तक पता नहीं चला है।

नट्टापत ने कहा कि अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि घटना किस वजह से हुई। उन्होंने कहा, ‘फैक्ट्री वैध लाइसेंस के साथ कानूनी रूप से चल रही थी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आसपास के इलाके को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। पुलिस लेफ्टिनेंट जनरल नैयावत फाडेमचिड ने बताया कि इस समय विश्व आर्थिक मंच के लिए स्विट्जरलैंड में मौजूद प्रधानमंत्री श्रेथा थाविसिन को घटना की जानकारी दे दी गयी है।(वार्ता)

International

अब श्रीलंका की प्रतिभा निखारना चाह रहा भारत, ऐसे कर रहा मदद

भारत कर रहा श्रीलंकाई स्टार्ट-अप के लिए क्षमता निर्माण  नई दिल्ली। इस सप्ताह की शुरुआत में, इन्वेस्ट इंडिया और इंटरनेशनल सोलर अलायंस (आईएसए) ने कोलंबो में भारतीय उच्चायोग के साथ साझेदारी में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की, जिसमें श्रीलंका के सौर स्टार्ट-अप इकोसिस्टम को एक साथ लाया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों को सोलरएक्स […]

Read More
International

एक और सधा कदम: भारत ने UN के आतंकवाद रोधी कोष में दिए पांच लाख डॉलर

संयुक्त राष्ट्र। भारत ने संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद निरोधक ट्रस्ट फंड में पांच लाख डॉलर का योगदान दिया है। यह कदम आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में बहुपक्षीय प्रयासों का समर्थन करने की भारत की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद निरोधक […]

Read More
International

दुनिया की तीन बड़ी घटनाएं, जिसमें करीब 68 लोग हुए हैं हताहत

ब्राजील में 29, किर्गीस्तान में 31 तो सीरिया के आठ लोग हैं शामिल पूरी दुनिया में इन दिनों कुछ न कुछ बड़ी घटनाएं हो रही हैं। इसी क्रम में तीन देशों में एक-एक बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में करीब 68 लोगों के हताहत होने की खबर मिली है। ब्राज़ील में तूफ़ान से 29 […]

Read More