UAE में भारतीय कंपनियों के योगदान को मुरलीधरन ने सराहा

शाश्वत तिवारी

भारत आने वाले वर्षों में दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के पथ पर अग्रसर है। यह उपलब्धि हासिल करने को लेकर भारत विकसित राष्ट्रों के साथ अपने आर्थिक संबंधो को लगातार प्रगाढ बना रहा है। विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन की हाल ही में की गई। दो दिवसीय संयुक्त अरब अमीरात (UAE) यात्रा के दौरान इसकी बानगी देखने को मिली। इस यात्रा के दौरान मुरलीधरन ने यूएई स्थित दिग्गज भारतीय कंपनियों की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स का दौरा किया और कंपनी मैनेजमेंट के साथ ही प्लांट में कार्यरत कर्मचारियों से बातचीत की। उन्होंने अमीरात के रास अल खैमा में अशोक लीलैंड प्लांट का दौरा किया और भारत-UAE के बीच आर्थिक संबंधों को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभा रही भारतीय कंपनियों की सराहना की।

मुरलीधरन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा संयुक्त अरब अमीरात के रास अल खैमा में अशोक लीलैंड प्लांट का दौरा करने, असेंबलिंग प्रक्रिया को देखने और श्रमिकों के साथ बातचीत करके खुशी हुई। अशोक लीलैंड जैसी कंपनियां भारत और यूएई के बीच तेजी से आर्थिक संबंधों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। इसके अलावा राज्य मंत्री ने डाबर विनिर्माण संयंत्र और हेलिओस परफ्यूम्स एंड कॉस्मेटिक्स लिमिटेड का भी दौरा किया। इस दौरान मुरलीधरन ने कहा दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने में योगदान देने वाली यूएई स्थित भारतीय कंपनियों की बढ़ती उपस्थिति को देखना काफी प्रोत्साहित करता है।

इससे पहले मुरलीधरन ने दुबई में आयोजित दूसरे अंतरराष्ट्रीय आयुष सम्मेलन और प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। उन्होंने यूएई में बसे भारतीय मूल के लोगों के साथ मुलाकात की और भारत की प्रगति में उनके योगदान को सराहा। मुरलीधरन ने भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियों को तेज करने की प्रतिबद्धता पर जोर दिया।

International

लोकतांत्रिक नेपाल में उर्दू को मिला बेहतर मुकामः मशहूद नेपाली

मोहम्मद काठमांडू। नेपाल में 18वां लोकतंत्र दिवस धूम धाम से मनाया गया। 18 वर्ष पूर्व आज ही के दिन देश में लंबे संघर्षों के बाद गणराज्य का सूर्योदय हुआ था। राजशाही खत्म होने के बाद लोकतांत्रिक नेपाल में यूं तो ढेर सारे बदलाव हुए जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में आया बदलाव सबसे खास है। नेपाल […]

Read More
International

आज विश्व पृथ्वी दिवसः जब तक पठार में पेड़, तब तक बस्तर में पानी

 सूख चुके हैं बहार के नाम से चर्चित बस्तर के हज़ारों नाले  साल वनों के द्वीप बस्तर में रह गया 796 वर्ग किमी साल जंगल  जगदलपुर वन वृत्त में बस गई हैं ढाई सौ से अधिक नई बस्तियां हेमंत कश्यप / जगदलपुर। पहाड़ के ऊपर विशाल मैदान को पठार कहा जाता है और बस्तर दंडकारण्य […]

Read More
International Uncategorized

अर्जेंटीना के राष्ट्रपति को मारने के आरोप में हथियारबंद व्यक्ति गिरफ्तार

ब्यूनस आयर्स| अर्जेंटीना की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जो छुरी और अन्य नुकीली वस्तुओं के साथ अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली को मारने के लिए ब्यूनस आयर्स के कासा रोसाडा राष्ट्रपति महल में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहा था। यह जानकारी सुरक्षा मंत्री पेट्रीसिया बुलरिच ने दी। श्री बुलरिच ने […]

Read More