सरदार बल्लभ भाई पटेल के जयंती पर निकाली गई जनयात्रा

अभिषेक उपाध्याय

जौनपुर। सरदार बल्लभ भाई पटेल के जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने नगर मे जन एकता यात्रा निकाली। यह जन यात्रा मोहम्मद हसन कालेज के मैदान से से निकलकर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सरदार पटेल के प्रतिमा तक पहुंची जहा उन्होंने सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस जन यात्रा मे पूर्व सांसद धनंजय सिंह के साथ हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। सुरक्षा व्यवस्था और यातायात को देखते हुए जगह जगह पर पुलिस बल को तैनात किया गया था।

इस दौरान उन्होंने कहा की आज सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती है ऐसे में ये जन एकता यात्रा निकाल कर लोगों में एकता बनाए रखने का संदेश देने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा की इसे किसी चुनावी माहौल से ना जोड़ा जाए। फिर भी चर्चाओं का बाजार गर्म है की 2024 लोकसभा के पहले सरदार पटेल के जयंती के माध्यम से पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने इस जन एकता यात्रा के माध्यम से अपनी ताक़त दिखाने का प्रयास किया है।

CMM स्कूल मे भी निकली गई रैली

सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर रैली का आयोजन किया गया। रैली पोस्टर, बैनर और नारों के साथ रैली विशेषरपुर से जौनपुर जंक्शन, सदर हॉस्पिटल, अहियापुर होते हुए विद्यालय पर समाप्त हुई। इसके उपरांत छात्रों के समक्ष सरदार वल्लभ भाई पटेल के योगदानो पर प्रकाश डाला गया और उनकी प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया गया। इस अवसर पर विधालय के शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Purvanchal

गोरखपुर में भू-माफिया का आतंकः अधिकारियों के रवैये से क्षुब्ध परिवार पलायन को मजबूर

चार साल से न्याय के लिए दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं महर्षि श्रवण वेद विद्यापीठ के प्रबंधक मुख्यमंत्री के गृहजिले में आतंक मचा रहे हैं भूमाफिया, विद्यालय अपनी संपत्ति बेचकर छोड़ना चाहता है गोरखपुर खजनी तहसील के ग्रामसभा सांखडाड पांडे से संचालित होता है महर्षि श्रवण वेद विद्यापीठ विद्यालय की जमीन पर दबंगों का […]

Read More
Purvanchal

इंडिया गठबंधन की तरफ से जनता लड़ रही चुनावः दिग्विजय

मोदी झूठ बोलते हैं और तेजी से पल्टी भी मार लेते हैः सिंह यशोदा श्रीवास्तव महराजगंज। मोदी जितनी तेजी से हिंदू-मुस्लिम के बीच नफरती भाषा का इस्तेमाल करते हैं,उतनी ही तेजी से पल्टी मार जाते हैं। अपनी सभाओं में वे कहते हैं कि कांग्रेस वाले हिंदू महिलाओं का मंगलसूत्र छीन कर ज्यादा बच्चे वालों को  […]

Read More
Central UP

अब लखनऊ घूमने जाने पर अच्छी जगह ठहरने की चिंता खत्म

लखनऊ में छुट्टियाँ मनाने जा रहे हैं, तो अच्छी जगह ठहरने की चिंता छोड़ दीजिए लखनऊ। बीते कुछ वर्षों में नवाबों के शहर, लखनऊ में पर्यटन काफी तेजी से बढ़ा है। ऐसे में, अपने शहर से बाहर जाने पर व्यक्ति यही चाहता है कि उसे ठहरने की उत्तम व्यवस्था मिले, जहाँ उसे बेहतर आराम मिले, […]

Read More