आपकी राशि के लिए शुभ है आज का दिन (20 मई, 2024, सोमवार) जानें आज का राशिफल व पंचांग

राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद

आज और कल का दिन खास

20 मई 2024 : सोम प्रदोष व्रत आज।

20 मई 2024 : परशुराम द्वादशी आज।

20 मई 2024 : सुमित्रानंदन पंत जयंती आज।

21 मई 2024 : श्री नृसिंह जयंती कल।

21 मई 2024 : पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी पुण्यतिथि कल।

आज का राशिफलः 20 मई, 2024, सोमवार

मेष: आज आप पर तनाव व चिंता हावी रहेगी। आप अपने प्रोफेशन में परिवर्तन की कामना करेंगे। पढ़ाई में रुचि की कमी रहेगी। पेरों में दर्द की वजह से अस्त-व्यस्त रहेंगे। उत्तेजना से कार्य बिगड़ेंगे। व्यय वृद्धि होगी। आज जोखिम न उठाएं।

वृषभ: अपने व्यवसाय को लेकर यात्रा होगी। प्रोजेक्ट के लिए नए साझेदार मिलेंगे। घर के किसी सदस्य की चिंता रहेगी। अस्वस्थता रहेगी। बकाया वसूली होगी। यात्रा लाभकारी रहेगी।

मिथुन: रोज़ नई योजना बनती है पर चालू एक नहीं होती। परिवार में पूछ परख कम होगी। पिता के साथ आजकल अच्छी घुल-मिल रही है। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। भय, चिंता तथा तनाव का माहौल खत्म होगा। मेहनत अधिक होगी।

कर्क: आज का दिन महत्वपूर्ण है। नए लोगों से जरा संभल कर मित्रता करें। किसी देव स्थान का भ्रमण संभव है। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। राजकीय सहयोग मिलेगा। किसी भी विवाद से बचें।

सिंह: दिन की शुरुआत में आलस हावी रहेगा। संतों का सान्निध्य मिलेगा। वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद से बचें। अतिविश्वास हानिकर सिद्ध होगा।

कन्या: किसी भी कीमत पर झुकना आप को पसंद नहीं है। वैवाहिक यात्रा सफल रहेगी। गृहस्थ सुख मिलेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। कार्य में बाधा संभव है। मकान बदलने से लाभ होगा।

तुला: अपने कॅरियर को लेकर आप ईमानदार नहीं हैं। संभल जाएं। संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं जो लाभ देंगे। कार्यस्थल में उन्नति होगी। निवेश आदि लाभदायक रहेंगे। थकान होगी।

वृश्चिक: समय के परिवर्तन से राहत महसूस करेंगे। विद्यार्थी वर्ग सफल रहेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। अनाज में निवेश शुभ रहेगा। सोच-विचार कर व्यापार करें अन्यथा अचानक हानि संभावित है।

धनु: आप के हौसले से ही आप उन्नती करेंगे। नए वस्त्र की प्राप्ति संभव है। माता-पिता को अस्वस्थता रहेगी। आपसी विवाद न करें। शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरी में प्रयास अधिक करना पड़ेंगे।

मकर: कार्यस्थल पर अधिकारियों से विवाद होंगे। आपकी गलती के कारण बने बनाय काम बिगड़ सकते हैं। बातचीत से काम बन जाएंगे। कार्यसिद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धनलाभ होगा। किसी चीज़ से डरे हुए हैं क्या?

कुम्भ: बड़ों की बात भी मान लेनी चाहिए। पुराने मित्र-संबंधी से मुलाकात आज संभव है। मित्रों से शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मसम्मान बढ़ेगा। आज कहीं से पुराना फंसा हुआ पैसा मिलने के चांस बनेंगे।

मीन: आज किसी से भी विवाद न करें। अपने अधिकारों का गलत प्रयोग न करें। यात्रा लाभकारी रहेगी। आपकी मेहनत से उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा। निवेश आदि कार्य में सफल होंगे। कुबुद्धि से हानि संभव है।

आज का पंचांगः 20 मई 2024, सोमवार

तिथि       द्वादशी     04:00 PM

नक्षत्र     चित्रा          पूर्ण रात्रि

करण     बालव,      04:00 PM,

कौलव      04: 55 AM

पक्ष       शुक्ल

योग       सिद्धि      12:09 PM

वार      सोमवार

सूर्योदय                  05:27 AM

सूर्यास्त                  07:08 PM

चन्द्रमा      कन्या     04:35 PM

राहुकाल     07:10 -08:52 AM

विक्रमी संवत्  2081

शक सम्वत  1946 (क्रोधी)

मास      वैशाख

शुभ मुहूर्त

अभीजित   11:50 -12:44 PM

नोट- अगर आप अपना भविष्य जानना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9116089175 पर कॉल करके या व्हाट्सएप पर मैसेज भेजकर पहले शर्तें जान लेवें, इसी के बाद अपनी बर्थ डिटेल और हैंडप्रिंट्स भेजें।

Astrology

कई राशियों के लिए अतिशुभकारी है आज का दिन, किन राशियों को मिल रहा है लाभ…

जानें आज का राशिफल व पंचांग– 27 जुलाई, 2024, शनिवार, इनको मिल रहा लाभ केवल दो–तीन राशियों को सावधान रहने की सलाह दे रहे हैं सितारे… जानें वो कौन है राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद आज और कल का दिन खास 27 जुलाई 2024 : शीतला सप्तमी (उड़ीसा में) आज। 27 जुलाई 2024 : पंचक […]

Read More
Astrology

कन्या, तुला और वृश्चिक राशियों के लिए शुभकारी है आज का दिन

जानिए आज का राशिफल व पंचांग- 21 जुलाई, 2024, रविवार कई राशियों के लिए मद्धम फलकारी रहेगा आज का दिन, जानें… राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद आज और कल का दिन खास 21 जुलाई 2024 : गुरु पूर्णिमा (आषाढ़ पूर्णिमा) आज। 21 जुलाई 2024 : सत्य व्रत व्यास पूजा आज। 21 जुलाई 2024 : अमरनाथ […]

Read More
Astrology

करें नमक के ये आसान उपाय , सौभाग्य में बदल जाएगा आपका दुर्भाग्य

वास्तु शास्त्र हमारे जीवन में विशेष महत्व रखता है। वास्तु शास्त्र में ऐसे कई उपाय बताए गए हैं जिन्हें अपनाने से व्यक्ति को जीवन की कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। इसी तरह वास्तु में नमक के उपाय भी बताए गए हैं। वास्तु शास्त्र में माना गया है कि नमक में व्यक्ति के दुर्भाग्य […]

Read More