सार्क महासचिव का भारत दौरा: सदस्य देश की पहली आधिकारिक यात्रा

नई दिल्ली। दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (सार्क) के महासचिव मोहम्मद गुलाम सरवर का बुधवार को पांच दिवसीय भारत दौरा संपन्न हुआ। इस दौरान उन्होंने विदेश राज्य मंत्री राजकुमार रंजन सिंह, विदेश सचिव विनय क्वात्रा और विदेश मंत्रालय में सचिव (पूर्व) जयदीप मजूमदार के साथ क्षेत्रीय सहयोग के विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।

विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार कार्यभार संभालने के बाद यह सार्क महासचिव की किसी भी सदस्य देश की पहली आधिकारिक यात्रा है, जिस दौरान सरवर ने संगठन में सहयोग के मुद्दों पर मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विचार साझा किए।

सचिव (पूर्व) जयदीप मजूमदार ने महासचिव को दोपहर के भोजन के लिए आमंत्रित किया और इस दौरान दोनों ने सार्क के भीतर क्षेत्रीय सहयोग के विभिन्न मुद्दों पर व्यापक चर्चा की। इसके बाद महासचिव ने विदेश सचिव क्वात्रा और विदेश राज्य मंत्री सिंह से मुलाकात की जिस दौरान भारतीय पक्ष ने सार्क के माध्यम से दक्षिण एशिया के लोगों की समृद्धि के लिए क्षेत्रीय सहयोग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

विदेश राज्य मंत्री सिंह ने बैठक के बाद सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कुछ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा अपनी पहली भारत यात्रा पर आए सार्क के महासचिव मोहम्मद गुलाम सरवर का स्वागत किया। उन्हें उनके आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

भारत की ओर से यह भी रेखांकित किया गया कि भारत सार्क को दक्षिण एशिया में सहयोग के लिए एक महत्वपूर्ण क्षेत्रीय संघ मानता है और दक्षिण एशिया के लोगों को एक-दूसरे के करीब लाने के लिए कई प्रयास और पहल कर रहा है।

इस यात्रा के दौरान महासचिव ने दक्षिण एशियाई विश्वविद्यालय (एसएयू) का भी दौरा किया और विश्वविद्यालय से संबंधित मुद्दों पर संस्थान के अधिकारियों के साथ चर्चा की।

(रिपोर्ट. शाश्वत तिवारी)

International

ऐक्‍शन में आए PM OLI, अब खुद हाइवे बनाएगा नेपाल, ड्रैगन को कड़ा संदेश

नेपाल की नई केपी ओली सरकार ने चीन को कड़ा संदेश दिया है। चीन की सरकार 9 साल से हाइवे के लिए न तो पैसा दे रही है और न तकनीकी मदद। वह भी तब जब खुद शी जिनपिंग ने इसका वादा किया था। अब नेपाल की सरकार खुद से इसे पूरा करने जा रही […]

Read More
National

नारायण सेवा संस्थान का लखनऊ में विशाल निशुल्क नारायण लिम्ब शिविर 28 को

एक ऐसी संस्था जो, चलने का दम खो चुके लोगों को चलाने का करती है काम दिव्यांगों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए बड़ा कार्य कर रही नारायण सेवा संस्थान लखनऊ। उदयपुर राजस्थान का प्रतिष्ठित एवं राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त एनजीओ नारायण सेवा संस्थान द्वारा उत्तर प्रदेश में दिव्यांगों के कल्याणार्थ विशाल निःशुल्क शिविर का आयोजन […]

Read More
Biz News Business International

EXCLUSIVE NEWS: बुध ग्रह के बारे में यह जानकारी आप भी दबा लेंगे दांतों तले उंगली

बुध पर है हीरे की 10 मील मोटी परत, जानकर रह पहले यहां मैग्मा का महासागर था, अत्यधिक दबाब में बना है हीरा रंजन कुमार सिंह सौरमंडल का सबसे छोटा ग्रह एक बड़ा रहस्य छिपा सकता है। नासा के मैसेंजर अंतरिक्ष यान से प्राप्त डेटा का उपयोग करते हुए, वैज्ञानिकों ने निर्धारित किया है कि […]

Read More