देश में दो-तीन उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए हो रहे काम : राहुल

कालापीपल/शाजापुर। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा सांसद राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए आज कहा कि देश में बस दो-तीन उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए सब काम हो रहे हैं। गांधी मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले के कालापीपल स्थित पोलायकलां में कांग्रेस की प्रदेश इकाई की जनाक्रोश यात्रा सभा को संबोधित कर रहे थे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने आरोप लगाया कि देश में दो-तीन अरबपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए विभिन्न काम किए जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि संसद में जैसे ही उन्होंने अडाणी मुद्दे पर भाषण दिया, उनकी लोकसभा सदस्यता रद्द कर दी गई। गांधी ने इसी क्रम में कहा कि ऐसी बातों से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता, उन्हें सिर्फ सच्चाई सबके सामने रखनी थी। उन्होंने कहा कि आज देश में हर बंदरगाह, हवाईअड्डे और हर बुनियादी सुविधा पर अडाणी दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि किसान की जेब से पैसा निकल कर अडाणी की जेब में जा रहा है।

मध्यप्रदेश के संदर्भ में उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश को देश भर में भ्रष्टाचार का केंद्र बना दिया है। इसके साथ ही उन्होंने महाकाल लोक का भी जिक्र किया। उन्होंने आरोप लगाया कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जब वे मध्यप्रदेश से होकर गुजरे तो किसानों ने उन्हें बताया कि मध्यप्रदेश में उनकी फसलों के सही दाम नहीं दिए जा रहे। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में पिछले 18 साल में 18 हजार किसानों ने आत्महत्या की है। देश के विभिन्न राज्यों की कांग्रेस सरकारों का जिक्र करते हुए गांधी ने कहा कि छत्तीसगढ़, कर्नाटक और राजस्थान में कांग्रेस ने जो गारंटी दीं, उन्हें पूरा किया। (वार्ता)

Madhya Pradesh

सड़क फिर बनी काल, इंदौर में भीषण हादसा, आठ की मौत

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में हुए एक भीषण सड़क हादसे में एसयूवी सवार आठ लोगों की मौत हो गई। इंदौर ग्रामीण उप पुलिस अधीक्षक उमाकांत चौधरी ने बताया कि इंदौर-अहमदाबाद हाईवे पर कल देर रात एक भीषण सड़क हादसे की सूचना मिली थी। पुलिस ने सूचना के आधार पर बेटमा थाना क्षेत्र में धार […]

Read More
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला कांड: माफिया विधु गुप्ता चढ़ा एसटीएफ के हत्थे

पूछताछ में कई चौंकाने वाले राजफाश आए अवैध रूप से होलोग्राम लगाकर की थी करोड़ों की नकली शराब की थी बिक्री ए अहमद सौदागर लखनऊ। एक ओर जहां देश व प्रदेश लोकसभा चुनाव की तपिश तो दूसरी तरफ शराब माफियाओं की गरमाहट ने संबंधित विभाग की नींद हराम कर दी है। करोड़ों शराब घोटाले के […]

Read More
Chhattisgarh National Religion

विशेष: रामनवमी के पावन अवसर पर रामनाम को पूर्णतया समर्पित, “रामनामी” संप्रदाय का जिक्र बेहद जरूरी

शाश्वत तिवारी छत्तीसगढ़ के जांजगीर के एक छोटे गांव चारपारा से स्थापित हुआ “रामनामी” संप्रदाय भले ही बहुत बड़ी संख्या के अनुयायियों वाला न हो, फिर भी जो है, जितना है, वह अद्भुत है। इस संप्रदाय के लोग पूरे शरीर पर राम नाम का गोदना गोदवा कर रहते हैं। शरीर पर सफेद वस्त्र पहनते हैं, […]

Read More