यदि आपके शरीर में भी हैं ऐसे लक्षण तो जानिए कैसा रहेगा आपका जीवन

  • जानिये शरीर से जुड़े ज्योतिष के कुछ रोचक तथ्य

राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद

फलित ज्योतिष की भारत में अनेक विधियां प्रचलित हैं, उन्ही में से एक सामुद्रिक शास्त्र प्रसिद्ध है जिसके द्वारा शरीर की रचना, अंग लक्षण, वर्ण तिल आदि के आधार पर भविष्य वाणी की जाती है।

  • जिन लोगों के हाथ लम्बे होते हैं, वे अधिक कल्पनाशील एवं कर्मठ होते हैं। ऐसे लोग अपने परिवार या जाति से हटकर कार्य करने वाले होते हैं। अधिकतर सफल जीवन जीते हैं।
  • हंसते वक्त जिन जातक-जातिकाओं के गाल पर गड्ढे बनते हैं वे धनी होते हैं, लेकिन चालाक होते हैं एवं राजनीति करने में प्रवीण होते हैं।
  • जिस स्त्री के शरीर पर पुरुषों के समान अधिक बाल होते हैं या मूंछे आती हो, उसके जीवन में दाम्पत्य सुख कम होता है।
  • जिन लोगों के हाथ के अगूंठे के पीछे बाल होते हैं वे अधिक बुद्धिमान होते हैं।
  • दांतों के मध्य छिद्र हो तो ऐसे लोग बहुत बोलते हैं एवं कुटिल होते हैं।
  • लम्बी जीभ व्यक्ति के जीवन में सुखों की अधिकता दर्शाती है। जिन जातकों की जीभ नाक को छूती है, वे सत्य बोलने वाले होते हैं।
  • जिन लोगों की नाक तोते के समान होती हैं वे धनवान अवश्य बनते हैं।
  • जो लोग पलके अधिक झपकाते हैं वे प्राय: कम विश्वसनीय होते हैं।
  • जो लोग बात करते समय अपने मुहं को ढकने का प्रयास करते हैं वे अधिकतर झूठ बोलने के आदि होते हैं।
  • पेट पर तिल हो तो व्यक्ति चटोरा होता है। ऐसे लोग खाने पीने के बडे शौकीन होते हैं।
  • जिनके माथे पर चंद्र, पुंडरीक, त्रिशूल या धनुष जैसा चिन्ह बना हो वे अधिक मान सम्मान प्राप्त करने वाले तथा ऐश्वर्य से युक्त जीवन जीते हैं।
  • जो व्यक्ति अपने अंगूठे को दबाकर रखते हैं या मुट्ठी बंद करते समय अंगूंठा भी बंद होता हो उनके अंदर आत्मविश्वास की कमी होती है।

अगर आप अपना भविष्य जानना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर (मो. 9116089175) पर कॉल करके या व्हाट्सएप पर मैसेज भेजकर पहले शर्तें जान लेवें, इसी के बाद अपनी बर्थ डिटेल और हैंडप्रिंट्स भेजें।

Religion

सावन में इन वस्तुओं का श्रृंगार और अर्पण देता है एक करोड़ कन्यादान का पुण्यफल

भगवान शिव को चढ़ाते हैं प्राकृतिक चीजें, जानें क्यों इसका महत्व और क्या है फल… भोलेनाथ हैं प्रकृत्ति के देवता, उनका श्रृंगार प्रकृति करती है इसलिए चढ़ाते हैं कई वस्तुएं आचार्य डॉ. उमाशंकर मिश्रा सावन सोमवार से भगवान शिव का प्रिय महीना शुरू हो गया है। इस दौरान भक्त भगवान को कई प्राकृतिक चीजें चढ़ाते […]

Read More
Religion

आज समाप्त होगा अग्नि पंचक, जानें पंचक के प्रकार

आज यानी 27 जुलाई को दोपहर 1 बजे अग्नि पंचक समाप्त होगा। पंचक शब्द से आप शायद परिचित हों लेकिन पंचक क्या होता है, पंचक कितने तरह के होते हैं। शुभ और अशुभ पंचक कौन–कौनसे होते हैं, इसके बारे में जानिए: हिंदू धर्म में हर शुभ काम अच्छा मुहूर्त देखकर किया जाता है। भारतीय ज्योतिष […]

Read More
Religion

सावन विशेषः अपनी राशि के अनुसार करें भगवान शंकर की पूजा, होगी हर कामना पूर्ण, जानें

श्रावण मास  के प्रत्येक दिन किया जाता है भगवान शिव जी का पूजन …तो भोलेनाथ होंगे अत्‍यंत प्रसन्‍न और करेंगे आपकी सभी मनोकामना पूरी ज्योतिषाचार्य डॉ उमाशंकर मिश्रा सावन माह में श‍िवजी की पूजा का व‍िशेष महत्‍व माना गया है, लेकिन आप अपनी राश‍ि के अनुसार भोलेनाथ जी की पूजा करें तो श‍िवजी अत्‍यंत प्रसन्‍न […]

Read More