अभिनेता रियो कपाड़िया का निधन

मुंबई। बॉलीवुड और टीवी के जाने-माने अभिनेता रियो कपाड़िया का निधन हो गया। वह 66 वर्ष के थे। आठ जून 1957 को जन्में रियो कपाड़िया ने अपने सिने करियर में शाहरूख खान, आमिर खान जैसे कई सितारों के साथ काम किया। रिपो कपाड़िया ने हैप्पी न्यू ईयर, मर्दानी, दिल चाहता है, चक दे इंडिया जैसी कई शानदार फिल्मों में काम किया। टीवी से भी रियो कपाड़िया जुड़े रहे और उन्होंने यहां भी अपनी अलग पहचान बनाई। उन्होंने सपने सुहाने लड़कपन के जैसे लोकप्रिय सीरियल में काम किया।

रियो कपाड़िया अंतिम बार जोया अख्तर की वेबसीरीज ‘मेड इन हेवन-दो’ में नजर आए थे। रियो कपाड़िया के परिवार में उनकी पत्नी मारिया और दो बच्चे अमन और वीर हैं। रियो कपाड़िया के निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। रियो कपाड़िया के निधन की खबर से उनके फैंस भी शॉक्ड हैं और सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।(वार्ता)

Entertainment

पुण्यतिथि पर विशेषः जब नौशाद ने मुगल-ए-आजम का संगीत देने से कर दिया था मना

पांच मई को दुनिया से रुखसत हुए थे, 25 दिसम्बर 1919 को जन्मे थे नौशाद मुंबई। वर्ष 1960 में प्रदर्शित महान शाहकार मुगल-ए-आजम के मधुर संगीत को आज की पीढ़ी भी गुनगुनाती है लेकिन इसके गीत को संगीतबद्ध करने वाले संगीत सम्राट नौशाद ने पहले मुगल-ए-आजम का संगीत निर्देशन करने से इंकार कर दिया था। […]

Read More
Entertainment

‘पुकार- दिल से दिल तक’ में मुख्य भूमिका निभाएंगी सायली सालुंखे

एक मां और दो बेटियों के जीवन की नई कहानी को देखकर रह जाएंगे दंग मुंबई। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न अपने आगामी शो ‘पुकार दिल से दिल तक’ के साथ दर्शकों का दिल जीतनेके लिए तैयार है, जो प्यार, नुकसान, और मुक्ति की सम्मोहक कहानी है। यह शो जयपुर की पृष्ठभूमि परआधारित है, जहां आधुनिकता परंपरा […]

Read More
Entertainment

इसी महीने 24 को रिलीज हो जाएगी धांसू फिल्म ‘भैया जी’

मनोज वाजपेयी के नए रूप को देखकर दंग रह जाएंगे दर्शक मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी की आने वाली फिल्म ‘भैया जी’ 24 मई को रिलीज होगी। फिल्म का टीजर हाल ही में रिलीज किया है। वीडियो क्लिप में मनोज बाजपेयी को एक्शन अवतार में दिखाया गया है। उन्होंने एक ऐसे व्यक्ति का किरदार निभाया […]

Read More