पाक हंसीना सीमा भारत आई या किसी बड़ी साजिश के तहत भेजी गई सुरक्षा एजेंसियों के लिए यह एक बड़ा प्रश्न है?

उमेश तिवारी


बताते चलें कि प्रेमी के साथ नई दुनिया बसाने के इरादे से भारत आई पाक हंसीना सीमा गुलाम हैदर की इस वक्त काफी चर्चा हो रही है। सीमा हैदर पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते यूपी अपने चार बच्चों के साथ आ गई है। सोशल मीडिया से लेकर दूसरी जगहों पर भी इस वक्त यूपी के सचिन और पाकिस्तान के सीमा हैदर की लव स्टोरी चर्चा में है। साथ ही इसको लेकर कई सवाल भी हैं। सबसे बड़ा सवाल तो यही है कि वह भारत में आखिर प्रवेश कैसे कर गई। सीमा के पास से 4 फोन बरामद हुए तो पाकिस्तान वाला फोन टूटा क्यों। मामला प्यार का था तो चैट डिलीट क्यों किया। सीमा हैदर सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर है। पुलिस और दूसरी एजेंसियां पूछताछ कर रही है। सीमा हैदर की एंट्री को लेकर कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं।

इसी मुद्दे पर मीडिया में चर्चा के दौरान कई सवाल सीमा हैदर को लेकर उठाए गए। सीमा हैदर का पति पीएम मोदी से गुहार लगा रहा कि उसे भारत से वापस भेज दिया जाए। वहीं सीमा हैदर का कहना है कि पाकिस्तान नहीं जाना है। सीमा हैदर को यदि प्यार था और उसे हिंदुस्तान आना था तो कानूनी तरीके से उसने प्रवेश क्यों नहीं किया। क्या वह सचिन की प्रेमिका है या आईएसआई की जासूस, हनीट्रैप का मामला या कुछ और ही कहानी है। सीमा के संबंध में उत्तर प्रदेश पुलिस के पूर्व डीजीपी विक्रम सिंह का कहना है कि कहानी में कई चूक है। कई सिम कार्ड का होना संदेह पैदा करता है। भारत में इस तरीके से एंट्री ठीक नहीं है। यह बेमेल प्यार मेरी समझ से पूरी तरह बाहर है। यह 200 फीसदी हनीट्रैप का मामला है। सिंध से दुबई फिर नेपाल और भारत में एंट्री कैसे हो गई यहां पूरी दाल काली है।

पाकिस्तानी पत्रकार उनेजा फातिमा का कहना है कि पाकिस्तान में सीमा को लेकर अभी तक कोई सरकारी बयान नहीं आया है। जो धमकी दी गई है वह ऐसे ग्रुप की ओर से दी गई है जो अपराधी किस्म के हैं। जनता में सीमा को लेकर बहुत चर्चा नहीं। सीमा के बच्चों को लेकर चिंता जताई जा रही है। सामाजिक कार्यकर्ता नाजिया इलाही खान सीमा के बारे में कहती हैं कि इरादा कुछ और ही लगता है। जो तथ्य है इसको देखते हुए बहुत गहराई में जाकर जांच करने की जरूरत है। सिंध से उठकर यहां चले आए वह भी 4 बच्चे लेकर। वह भारत पहुंच कैसे गई। सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। पहले जेल भेजना चाहिए।

इस्लामिक स्कालर मौलाना पीर अली कादरी का कहना है कि इसको हिंदू-मुसलमान के चस्में से नहीं देखा जाना चाहिए यह मसला तो दो मुल्कों का है। कई बार पाकिस्तान की ओर से सरहद पार से घुसपैठियों को भारत में घुसाया जाता है। हिंदुस्तान का मुसलमान होते हुए मेरा कहना है कि ये औरत आई है इसके पीछे कोई इश्क की कहानी नहीं बल्कि कोई गहरी साजिश है। मैं नहीं समझता पांचवीं पास है। भारत में जैसे वह आई यह कोई क्रिमिनल ही कर सकता है। राजनीतिक विश्लेषक वकार भट्टी कहते हैं कि पाकिस्तान के सिंध की रहने वाली एक औरत अपने 4 बच्चों को लेकर नेपाल के रास्ते आसानी से भारत आ जाती है इतना ही नहीं वह ऐसे इंटरव्यू दे रही क्या लगता है कि वह 5 वीं, छठी क्लास तक पढ़ी है। हिंदुस्तान को इससे बहुत बड़ा नुकसान हो सकता है। नेपाल से भारत आ कैसे गई। सुरक्षा एजेंसियां सो रही थीं क्या।

International

अब श्रीलंका की प्रतिभा निखारना चाह रहा भारत, ऐसे कर रहा मदद

भारत कर रहा श्रीलंकाई स्टार्ट-अप के लिए क्षमता निर्माण  नई दिल्ली। इस सप्ताह की शुरुआत में, इन्वेस्ट इंडिया और इंटरनेशनल सोलर अलायंस (आईएसए) ने कोलंबो में भारतीय उच्चायोग के साथ साझेदारी में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की, जिसमें श्रीलंका के सौर स्टार्ट-अप इकोसिस्टम को एक साथ लाया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों को सोलरएक्स […]

Read More
International

एक और सधा कदम: भारत ने UN के आतंकवाद रोधी कोष में दिए पांच लाख डॉलर

संयुक्त राष्ट्र। भारत ने संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद निरोधक ट्रस्ट फंड में पांच लाख डॉलर का योगदान दिया है। यह कदम आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में बहुपक्षीय प्रयासों का समर्थन करने की भारत की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद निरोधक […]

Read More
Loksabha Ran Uncategorized

गरजे सीएम योगी, कहा- अकबर और औरंगजेब की औलादों को बताना जरूरी, ये नया भारत है…

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शाहजहांपुर लोकसभा क्षेत्र में जनसभा को किया संबोधित  सीएम बोले, फिर से जनता पर कहर बरसाने की सोच रखने वालों को है गलतफहमी  सीएम ने भीषण गर्मी और लू में जनसभा में आने वालों को दिया धन्यवाद शाहजहांपुर।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजादी के अमृत महोत्सव में पंच प्रण की बात […]

Read More