AIIMS ने अपनी संपदा की सुरक्षा के लिए समिति गठित की,

नई दिल्ली। दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ने गुरुवार को कहा कि उसने अपनी मूल्यवान संपदा को किसी भी प्रकार के अतिक्रमण और अनधिकृत कब्जे से बचाने और उसकी सुरक्षा करने के लिए संपदा संरक्षण समिति का गठन किया है। एक अधिकारी ने कहा कि अपने विभिन्न परिसरों में 500 एकड़ से ज्यादा विशाल भूमि क्षेत्र के साथ, AIIMS दिल्ली अतिक्रमण और अनधिकृत कब्जे के खिलाफ अपनी मूल्यवान संपदा की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। AIIMS निदेशक द्वारा इसकी रक्षा करने के लिए एक समिति का गठन किया गया है।

अधिकारी ने कहा कि समिति का प्रारंभिक कार्य AIIMS संपदा की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस उद्देश्य की प्राप्ति के लिए, समिति प्रत्येक माह अपने सभी परिसरों का नियमित निरीक्षण करेगी। समिति का उद्देश्य भूसंपदा के उपयोग की बारीकी से निगरानी करते हुए अतिक्रमण और अनधिकृत कब्जे को प्रभावी रूप से रोकना है। अधिकारी ने कहा कि इसके अलावा, समिति को वैधानिक एजेंसियों, पुलिस और जिला प्रशासन के साथ सहयोग एवं समन्वय करने का अधिकार होगा। यह सहयोग समिति को किसी भी प्रकार के अतिक्रमण या अनधिकृत कब्जे को हटाने या रोकने के लिए उचित कार्रवाई करने में सक्षम बनाएगा।

इस बीच, AIIMS (दिल्ली) के निदेशक डॉ एम श्रीनिवास ने एक बयान में कहा कि AIIMS अपनी संपदा की सुरक्षा एवं अखंडता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य संपदा संरक्षण समिति की स्थापना करके अपनी मूल्यवान भूमि की सुरक्षा को बढ़ावा देना और उन्हें रोगियों, चिकित्सा पेशेवरों और अनुसंधान कार्यों के लिए संरक्षित करना है। (वार्ता)

Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More
Delhi

लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं मोदी : आप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक-एक करके विपक्ष की सभी सरकारों को अस्थिर करने और उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेलों में डाला जा रहा है। आप के नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने यहां […]

Read More