भारत_फिलीपींस के बीच बढ़ रहे रक्षा और सुरक्षा संबंध

शाश्वत तिवारी


फिलीपींस के विदेश मंत्री एनरिक ए मनालो इन दिनों चार दिवसीय भारत की यात्रा पर हैं। उन्होंने बुधवार को कहा कि फिलीपींस भारत के साथ बहुत मजबूत रक्षा साझेदारी विकसित करना चाहता है और उससे सैन्य हार्डवेयर खरीदने की उम्मीद कर रहा है। उन्होंने इंडियन काउंसिल ऑफ वर्ल्ड अफेयर्स (ICWA) में एक संबोधन में कहा कि हो सकता है कि अभी इसके प्रभाव देखने को नहीं मिल रहे हों लेकिन आगे जरूर देखेंगे। मनालो ने कहा कि फिलीपींस के ईईजेड में चीनी उपस्थिति चीन के साथ उनके देश के संबंधों में एक बड़ी चुनौती है।

विदेश मंत्री एनरिक ए मनालो ने फिलीपींस को भारत का प्रमुख भागीदार बताया और कहा कि मनीला समुद्री सुरक्षा, साइबर-आतंकवाद, शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल और जलवायु प्रौद्योगिकियों के क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग का विस्तार करना चाहता है। भारत और फिलीपींस के बीच रक्षा और सुरक्षा संबंध बढ़ रहे हैं। पिछले साल जनवरी में फिलीपींस ने ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल की तीन बैटरियों की खरीद के लिए भारत के साथ 375 मिलियन अमेरिकी डॉलर का सौदा किया था।

मनालो गुरुवार को एस. जयशंकर के साथ व्यापक वार्ता करेंगे, जिसमें द्विपक्षीय संबंधों के संपूर्ण पहलू पर चर्चा होगी। बैठक में दोनों पक्ष राजनीतिक, रक्षा, सुरक्षा, नौवहन सहयोग, कारोबार एवं निवेश, स्वास्थ्य एवं पर्यटन सहित द्विपक्षीय संबंधों के सम्पूर्ण आयामों की समीक्षा करेंगे। फिलिपीन के विदेश मंत्री मनालो 42वें सप्रू हाउस व्याख्यान को संबोधित करेंगे। यह फिलिपींस के विदेश सेवा संस्थान और विश्व मामलों की भारतीय परिषद के बीच समझौता ज्ञापन के तहत संयुक्त परियोजना है।

International

अब श्रीलंका की प्रतिभा निखारना चाह रहा भारत, ऐसे कर रहा मदद

भारत कर रहा श्रीलंकाई स्टार्ट-अप के लिए क्षमता निर्माण  नई दिल्ली। इस सप्ताह की शुरुआत में, इन्वेस्ट इंडिया और इंटरनेशनल सोलर अलायंस (आईएसए) ने कोलंबो में भारतीय उच्चायोग के साथ साझेदारी में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की, जिसमें श्रीलंका के सौर स्टार्ट-अप इकोसिस्टम को एक साथ लाया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों को सोलरएक्स […]

Read More
International

एक और सधा कदम: भारत ने UN के आतंकवाद रोधी कोष में दिए पांच लाख डॉलर

संयुक्त राष्ट्र। भारत ने संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद निरोधक ट्रस्ट फंड में पांच लाख डॉलर का योगदान दिया है। यह कदम आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में बहुपक्षीय प्रयासों का समर्थन करने की भारत की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद निरोधक […]

Read More
International

दुनिया की तीन बड़ी घटनाएं, जिसमें करीब 68 लोग हुए हैं हताहत

ब्राजील में 29, किर्गीस्तान में 31 तो सीरिया के आठ लोग हैं शामिल पूरी दुनिया में इन दिनों कुछ न कुछ बड़ी घटनाएं हो रही हैं। इसी क्रम में तीन देशों में एक-एक बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में करीब 68 लोगों के हताहत होने की खबर मिली है। ब्राज़ील में तूफ़ान से 29 […]

Read More