बाइडेन ने की 42 अरब की हाई-स्पीड इंटरनेट कार्यक्रम की घोषणा

वाशिंगटन। अमेरिका हाई-स्पीड इंटरनेट सेवा की पहुंच का विस्तार करने की योजना बना रहा है और इसके लिए राष्ट्रपति जो बाइडेन के प्रशासन ने 42 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक की राशि की घोषणा की है। व्हाइट हाउस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक 85 लाख से अधिक घर और छोटे व्यवसाय अभी भी उन क्षेत्रों में हैं, जहां कोई हाई-स्पीड इंटरनेट बुनियादी ढांचा नहीं है तथा लाखों लोग सीमित या अविश्वसनीय इंटरनेट विकल्पों के साथ जूझ रहे हैं।

व्हाइट हाउस ने कहा कि यह घोषणा बाडेन के अमेरिका में निवेश के एजेंडे के हिस्से के रूप में यह सुनिश्चित करने के लिए है कि अमेरिका में हर किसी की किफायती, विश्वसनीय हाई-स्पीड इंटरनेट तक पहुंच हो, प्रशासन के प्रयासों का हिस्सा है। व्हाइट हाउस ने देश के इतिहास में सबसे बड़ी इंटरनेट फंडिंग घोषणा की तुलना फ्रैंकलिन डी. रूजवेल्ट के ग्रामीण विद्युतीकरण अधिनियम से की, जिसने 1930 के दशक में अमेरिका के लगभग हर घर और खेत में बिजली पहुंचाई थी।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि यह राशि 2.7 करोड़ डॉलर से लेकर 3.3 अरब डॉलर से अधिक तक हैं। इससे प्रत्येक राज्य को न्यूनतम 10.7 करोड़ डॉलर प्राप्त होंगे। इसमें कहा गया है कि 19 राज्यों को एक अरब डॉलर से अधिक का आवंटन प्राप्त हुआ है। इनमें अलबामा, कैलिफोर्निया, जॉर्जिया, लुइसियाना, मिशिगन, मिसौरी, उत्तरी कैरोलिना, टेक्सास, वर्जीनिया और वाशिंगटन 10 शीर्ष पर है। व्हाइट हाउस ने कहा कि इन आवंटनों और बाइडेन प्रशासन के अन्य निवेशों के साथ, सभी 50 राज्यों, डी.सी. और क्षेत्रों के पास अब 2030 तक प्रत्येक निवासी और छोटे व्यवसाय को विश्वसनीय, किफायती हाई-स्पीड इंटरनेट से जोड़ने के लिए संसाधन हैं। (वार्ता)

International

अब श्रीलंका की प्रतिभा निखारना चाह रहा भारत, ऐसे कर रहा मदद

भारत कर रहा श्रीलंकाई स्टार्ट-अप के लिए क्षमता निर्माण  नई दिल्ली। इस सप्ताह की शुरुआत में, इन्वेस्ट इंडिया और इंटरनेशनल सोलर अलायंस (आईएसए) ने कोलंबो में भारतीय उच्चायोग के साथ साझेदारी में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की, जिसमें श्रीलंका के सौर स्टार्ट-अप इकोसिस्टम को एक साथ लाया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों को सोलरएक्स […]

Read More
International

एक और सधा कदम: भारत ने UN के आतंकवाद रोधी कोष में दिए पांच लाख डॉलर

संयुक्त राष्ट्र। भारत ने संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद निरोधक ट्रस्ट फंड में पांच लाख डॉलर का योगदान दिया है। यह कदम आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में बहुपक्षीय प्रयासों का समर्थन करने की भारत की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद निरोधक […]

Read More
International

दुनिया की तीन बड़ी घटनाएं, जिसमें करीब 68 लोग हुए हैं हताहत

ब्राजील में 29, किर्गीस्तान में 31 तो सीरिया के आठ लोग हैं शामिल पूरी दुनिया में इन दिनों कुछ न कुछ बड़ी घटनाएं हो रही हैं। इसी क्रम में तीन देशों में एक-एक बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में करीब 68 लोगों के हताहत होने की खबर मिली है। ब्राज़ील में तूफ़ान से 29 […]

Read More