कृति सैनन ने फिल्म आदिपुरूष में सीता बनने का एक्सपीरिएंस शेयर किया

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सैनन ने फिल्म आदिपुरुष में सीता बनने का एक्सपीरिएंस शेयर किया है। भूषण कुमार निर्मित और ओम राउत निर्देशित आदिपुरुष में प्रभास,सैफ अली खान, कृति सैनन, देवदत्त गजानन नागे, सोनल चौहान, वत्सल सेठ आदि प्रमुख भूमिका में हैं। इस फिल्म में प्रभास भगवान राम, कृति माता सीता, सैफ अली खान लंकेश और सनी सिंह लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे।

कृति सैनन ने फिल्म आदिपुरूष में सीता बनने का एक्सपीरिएंस शेयर किया है।कृति ने बताया कि फिल्म आदिपुरूष के लिए उन्होंने लंबी वर्कशॉप की और ओम राउत के साथ बैठकर घंटों बातचीत भी की। फिल्म आदिपुरूष के लिए मां जानकी बन पाना बाहरी तौर पर तो मुश्किल था ही, लेकिन इससे कहीं ज्यादा मुश्किल था उनके किरदार की गहराई को समझना और उसमें उतर पाना। मां सीता की जर्नी, उनकी मन में चल रही उधेड़बुन को समझना और स्क्रीन पर उसे दर्शाना आसान नहीं था। मुझे उनके मन की कठिनाई और चुनौतियों को समझने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी और इसमें समय भी लगा।

कृति सैनन ने बताया कि उन पर फिल्म आदिपुरूष में मां सीता के कैरेक्टर को सही तरीके से निभा पाने का बहुत प्रेशर था। उन्होंने कहा- मां सीता को हजारों लोग पूजते हैं। ऐसे में इस रोल को निभाना बहुत बड़ी जिम्मेदारी थी। मेरे मन में हर वक्त ये चलता रहता था कि मैं इस रोल के साथ न्याय करने के लिए वो सब कुछ कर लूं जो जरूरी हो। फिल्म आदिपुरुष 16 जून को रिलीज होगी। (वार्ता)

Entertainment

पुण्यतिथि पर विशेषः जब नौशाद ने मुगल-ए-आजम का संगीत देने से कर दिया था मना

पांच मई को दुनिया से रुखसत हुए थे, 25 दिसम्बर 1919 को जन्मे थे नौशाद मुंबई। वर्ष 1960 में प्रदर्शित महान शाहकार मुगल-ए-आजम के मधुर संगीत को आज की पीढ़ी भी गुनगुनाती है लेकिन इसके गीत को संगीतबद्ध करने वाले संगीत सम्राट नौशाद ने पहले मुगल-ए-आजम का संगीत निर्देशन करने से इंकार कर दिया था। […]

Read More
Entertainment

‘पुकार- दिल से दिल तक’ में मुख्य भूमिका निभाएंगी सायली सालुंखे

एक मां और दो बेटियों के जीवन की नई कहानी को देखकर रह जाएंगे दंग मुंबई। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न अपने आगामी शो ‘पुकार दिल से दिल तक’ के साथ दर्शकों का दिल जीतनेके लिए तैयार है, जो प्यार, नुकसान, और मुक्ति की सम्मोहक कहानी है। यह शो जयपुर की पृष्ठभूमि परआधारित है, जहां आधुनिकता परंपरा […]

Read More
Entertainment

इसी महीने 24 को रिलीज हो जाएगी धांसू फिल्म ‘भैया जी’

मनोज वाजपेयी के नए रूप को देखकर दंग रह जाएंगे दर्शक मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी की आने वाली फिल्म ‘भैया जी’ 24 मई को रिलीज होगी। फिल्म का टीजर हाल ही में रिलीज किया है। वीडियो क्लिप में मनोज बाजपेयी को एक्शन अवतार में दिखाया गया है। उन्होंने एक ऐसे व्यक्ति का किरदार निभाया […]

Read More