मरीजों से वसूली के आरोप में दो कर्मचारियों पर गिरी गाज

डिप्टी CM ब्रजेश पाठक के निर्देश पर लोनी CHC के अधीक्षक को चेतावनी


लखनऊ। स्वास्थ्य विभाग में गड़बड़ियों पर डिप्टी CM ब्रजेश पाठक लगातार सख्त रुख अख्तियार किये हैं। लापरवाह व विभाग की छवि धूमिल करने वाले कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। गाजियाबाद स्थित लोनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों ने पंजीकरण व इलाज के नाम पर पैसे वसूली के गंभीर आरोप लगाये। डिप्टी CM के निर्देश पर आरोपों की जाँच हुई। जाँच के बाद दो कर्मचारियों को CHC से हटा दिया गया। CHC अधीक्षक को चेतावनी दी गई है।

लोनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पंजीकरण और इलाज के नाम पर कर्मचारियों पर वसूली के आरोप लगे। डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने मामले को गंभीरता से लिया। उन्होंने गाजियाबाद CMO को जाँच के आदेश दिये। CMO ने अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. डीएम सक्सेना को मामले की जाँच के आदेश दिये। डॉ. डीएम सक्सेना ने शिकायत की जाँच की। दोषी मिलने पर ICTC परामर्शदाता बिहारी कुमार ठाकुर को CHC से हटा दिया गया।

उन्हें गाजियाबाद के जिला क्षय रोग कार्यालय के डीटीसी सेंटर से संबद्ध करने के निर्देश दिये गये हैं। उधर, स्टाफ नर्स कोमिला सिंह को लोनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से हटा दिया गया। उन्हें बम्हैटा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नई तैनाती दी गई है। इसके अलावा कानपुर देहात स्थित सलेमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बिजली व्यवस्था, ओपीडी व इमरजेंसी सेवाओं को लेकर वीडियो वायरल हुआ। डिप्टी CM ने कानपुर देहात CMओ को प्रकरण की जाँच के आदेश दिये हैं। तीन दिन में जाँच पूरी करनी है। गाजियाबाद की घटना की एडिशनल CMO ने जाँच की। जाँच में दोषी पाए जाने पर CSC के अधीक्षक को भविष्य के लिए चेतावनी देते हुए एक कर्मचारी को संबद्ध कर दिया गया। स्टाफ नर्स को उक्त CHC से हटाकर अन्यत्र स्थानांतरित कर दिया गया है। जन सामान्य की पीड़ा मेरी पीड़ा है। किसी भी दृष्टि से ऐसी घटना क्षम्य नहीं होगी।

Health

व्रत करने के होते हैं क्या फायदे, सुनकर रह जाएंगे हैरान 

कुछ लोग ये सोचकर व्रत रखते हैं कि इसी बहाने उनका वजन कम हो जाएगा लेकिन कम ही लोगों को पता होगा कि व्रत करना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। आमतौर पर व्रत रखने का संबंध भगवान के प्रति श्रद्धा और भक्ति से जोड़ा जाता है। इनका सिर्फ धार्मिक महत्त्व ही नहीं है बल्कि […]

Read More
Health Life Style

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: सफल बनाने में जुटे भारतीय उच्चायोग, विदेशों में आयोजित हो रहे ‘योगा प्री-इवेंट’

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2024 में अभी 50 दिनों से अधिक समय बचा है, मगर इस मेगा इवेंट से पहले विदेशों में स्थित भारत के विभिन्न दूतावासों की ओर से ‘योगा प्री-इवेंट’ शुरू कर दिए गए हैं। इस वर्ष दुनिया भर के देश 10वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाएंगे। इसे सफल बनाने के लिए अमेरिका, […]

Read More
Health

हीमोफीलिया एक जन्मजात आनुवंशिक बीमारी-प्रो.मनोज कुमार

विशेष संवाददाता वाराणसी। हीमोफीलिया एक जन्मजात आनुवंशिक बीमारी है। जो मूलतः लड़कों में पाया जाने वाली लाइलाज बीमारी है। जनपद के हीमोफीलिया सेन्टर में लगभग 12 सौ मरीज़ पंजीकृत हैं। जिनका ईलाज काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के हीमेटोलाजी विभाग द्वारा किया जाता है। उक्त बातें विश्व हीमोफीलिया दिवस पर  हीमेटोलाजिस्ट प्रो.डॉ मनोज कुमार श्रीवास्तव ने पहड़िया […]

Read More