माता बनैलिया मंदिर में हियुवा ने CM का मनाया जन्मदिन

उमेश तिवारी


नौतनवां/महराजगंज। गोरखपुर के पीठाधीश्वर तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जीका जन्मदिन आज सोमवार को सिद्ध पीठ माता बनैलिया के स्थान पर पूजा अर्चना कर हिंदू युवा वाहिनी ने मनाया और उनके दीर्घायु होने की कामना करते हुए हनुमान मंदिर पर हनुमान चालीसा तथा बजरंग बाण का पाठ किया गया।
इस मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए हियुवा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष नरसिंह पांडे ने कहा कि गोरखपुर के पीठाधीश्वर उत्तर प्रदेश के  मुख्यमंत्री परम पूज्य योगी आदित्यनाथ  महाराज ने प्रदेश की जनता के हित में तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं को संचालित कर प्रदेश की जनता की खुशहाली के लिए कई ऐतिहासिक और सराहनीय कार्य किया है देश को नई दिशा देने के लिए और देश की सुख समृद्धि के लिए योगी आदित्यनाथ जी महाराज कार्य कर रहे हैं।

भगवान गुरु गोरखनाथ इनको दीर्घायु बनाएं इसके लिए हम सभी कार्यकर्ताओं को निरंतर अपने आराध्य देव से कामना करनी चाहिए । इस अवसर पर हरिनारायण सिंह लोधी, राधेश्याम गुप्ता, सागर विश्वकर्मा, जगदीश साहनी, विशाल वर्मा, अर्जुन वरुण, रामविलास भारती, राजू गुप्ता, राधेश्याम यादव, सुमन सहानी, जगदीश सहानी, मंगरु सहानी, लल्लू सहानी, उमेश यादव रविंदर चौधरी आदि लोग मौजूद रहे।

Purvanchal

रोड शो कर वीरेंद्र चौधरी ने दिखाया दम

सत्ता के लिए मोदी ने लगा दी अपने ही नागरिकों के जान की बाजी,वीरेंद्र चौधरी “झूठा है मोदी का नारी शक्ति का राग,दुराचारी सांसद को रखते हैं साथ” महराजगंज। लोकसभा के इंडिया एलायंस उम्मीदवार व कांग्रेस विधायक वीरेंद्र चौधरी ने बुधवार को सैकड़ों चौपहिया वाहनों के साथ रोड शो कर अपनी दमदार उपस्थिति का एहसास […]

Read More
Purvanchal

मुरादाबाद से भाजपा प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह के निधन पर सीएम योगी ने जताया दुख

सीएम ने एक्स पर लिखा- निधन से स्तब्ध हूं, ये भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति जताई अपनी संवेदना लखनऊ, 20 अप्रैल। मुरादाबाद लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह का शनिवार को निधन हो गया है। उन्होंने शाम 6:30 बजे […]

Read More
Purvanchal

विज्डम वे प्रोग्रेसिव इंटर कॉलेज के  बच्चों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

ए अहमद सौदागर लखनऊ लोकसभा  चुनाव में हर मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करे। इसी के मद्देनजर चिनहट के अयोध्या रोड स्थित विज्डम वे प्रोग्रेसिव इंटर कॉलेज के बच्चों ने बुधवार को  मतदाता जागरूकता रैली निकालकर लोगों से अपील करते हुए कहा कि अपने मतों का इस्तेमाल जरूर करना ।लोकसभा चुनाव में हर मतदाता अपने […]

Read More