नेपाल में हिन्दू आबादी 0.15 फीसदी हुई कम, मुस्लिम व ईसाई आबादी बढ़ी

उमेश तिवारी


काठमांडू / नेपाल । नेपाल में हिन्दुओं और बौद्धों की आबादी क्रमशः 0.15 और 0.79 फीसदी घटी है, जबकि मुस्लिम और ईसाई समुदाय की आबादी में क्रमशः 0.69 और 0.36 फीसदी की वृद्धि हुई है।  नेपाल के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने वर्ष 2021 की जनगणना के आंकड़े शुक्रवार रात को जारी किए। इसके मुताबिक नेपाल में हिन्दुओं की आबादी 81.19 फीसदी है। हिन्दुओं और बौद्धों की जनसंख्या कुछ कम हुई है। नेपाल में बौद्ध 8.21 फीसदी, मुस्लिम 5.09, किरात 3.17 और ईसाई 1.76 फीसदी हैं। वर्ष 2011 की जनगणना में 81.34 प्रतिशत हिन्दू और 09 प्रतिशत बौद्ध थे। नेपाल की कुल जनसंख्या 291 करोड़ 64 हजार 578 है।

जनगणना के ताजा आंकड़ों के मुताबिक नेपाल में पहाड़ी ब्राह्मण 11.29 फीसदी, मगर 6.9, थारू 6.2, तमांग 5.62, विश्वकर्मा 5.04, यादव 4.21, राय 2.2, परियार 1.94, गुरुंग 1.86, ठकुरी 1.7, मिजार 1.55, तेली 1.48, लिंबु 1.42, चर्मकार 1.3 5, कुशवाहा 1.22 फीसदी हैं।
नेपाल की कुल जनसंख्या के 44.86 प्रतिशत लोगों की मातृभाषा नेपाली है। मैथिली 11.04 फीसदी, भोजपुरी 6.24, थारू 5.88, तमांग 4.88, बजिका 3.89, दुर्गा 2.96, नेवारी 2.96, मगर धूत 2.78 फीसदी है। केवल 23 लोगों की मातृभाषा कुसुंदा है।

International

श्रीलंका में पूर्वी प्रांत के जरूरतमंद परिवारों की मदद

नई दिल्ली। श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा द्वीप देश के पूर्वी प्रांत के दौरे पर हैं, जहां वह जमीनी स्तर पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जान रहे हैं और अलग-अलग स्थानों का दौरा करते हुए जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन वितरित कर रहे हैं। झा गुरुवार को […]

Read More
International

भारत ने फिजी को सौंपी 1 करोड़ रुपये की चिकित्सा आपूर्ति

सुवा। भारत ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के अपने प्रमुख साझेदारों में से एक फिजी के स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग किया है। फिजी की राजधानी सुवा में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय उच्चायुक्त पी. एस. कार्तिगेयन ने फिजी के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रातू एटोनियो लालबालावु को कई महत्वपूर्ण दवाओं वाली एक चिकित्सा खेप सौंपी। […]

Read More
International

लोकतांत्रिक नेपाल में उर्दू को मिला बेहतर मुकामः मशहूद नेपाली

मोहम्मद काठमांडू। नेपाल में 18वां लोकतंत्र दिवस धूम धाम से मनाया गया। 18 वर्ष पूर्व आज ही के दिन देश में लंबे संघर्षों के बाद गणराज्य का सूर्योदय हुआ था। राजशाही खत्म होने के बाद लोकतांत्रिक नेपाल में यूं तो ढेर सारे बदलाव हुए जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में आया बदलाव सबसे खास है। नेपाल […]

Read More