नेपाल में नागरिकता विधेयक की मंजूरी से सीमाई क्षेत्र के मधेशियों की खिली बांछें

उमेश तिवारी


नेपाल में नागरिकता संबंधी विधेयक पर राष्ट्रपति की मुहर लग गई है। इस निर्णय से मधेशी जनता काफी खुश है। इससे सीमाई क्षेत्र के लोगों का लाभ काफी होगा। अब भारतीय युवती की नेपाल के नागरिक से शादी होने पर उसे शीघ्र ही नागरिकता मिल जाएगी। नागरिकता के लिए अब उसे सात साल का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। जन्म के बाद बच्चे को भी माता पिता के नागरिकता के आधार पर तुरंत नागरिकता देने का प्रावधान होगा।

बताते चलें कि नेपाल की कुल आबादी लगभग तीन करोड़ 79 लाख के करीब है। इसमें तराई के सीमावर्ती 23 जिलों में लाभाग 22 लाख लोग नागरिकता विहीन हैं। वहीं सीमावर्ती जिला नवलपरासी के तथ्यांक कार्यालय के अनुसार 22 हजार लोगों के पास नागरिकता नहीं है। नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौड़ेल द्वारा नागरिकता विधेयक पारित करने के बाद मेची से महाकाली तक नवलपरासी, कपिलवस्तु, रूपन्देही, कलैया, वीरगंज, जनकपुर, गौर, सर्लाही, विराटनगर, बारा,परसा सहित 23 जनपदों में रह रहे मधेशी समुदाय के लोगों में हर्ष का माहौल है। नेपाल के नवलपरासी जिले के हरपुर निवासी हरिशंकर प्रसाद गुप्त और महेशपुर निवासी महेंद्र वर्मा और रूपंदेही निवासी राम कृपाल यादव, मोहम्मद इरफान, जगनारायन पांडे ने बताया कि नागरिकता विधेयक की मंजूरी मिलने से भारत के साथ नेपाल के रोटी बेटी का संबंध और प्रगाढ़ होगा। दोनों देशों के संबंधों में किसी प्रकार की बाधा नहीं आयेगी। भारतीय मूल के लोगों को नेपाल में बेटियों की शादी करने में कोई अड़चन नहीं आयेगी।

तीन पीढ़ियों से बिना नागरिकता के रह रहे थे मधेशी

नेपाल में नागरिकता पाना बेहद जटिल समस्या माना जाता है। ऐसे में तमाम परिवार नेपाल में तीन पीढ़ियों से रह कर भी मधेशी समुदाय के लोग भी नागरिकता विहीन थे। इससे उनके के बच्चों की शिक्षा, नौकरी के अलावा अपनी भूमिधरी जमीन के खरीद फरोख्त करने में परेशानी हो रही थी। राष्ट्रपति की नागरिकता विधेयक पर मुहर लगने के बाद लोगो में नई उमंग जग गई है’।

International

अब श्रीलंका की प्रतिभा निखारना चाह रहा भारत, ऐसे कर रहा मदद

भारत कर रहा श्रीलंकाई स्टार्ट-अप के लिए क्षमता निर्माण  नई दिल्ली। इस सप्ताह की शुरुआत में, इन्वेस्ट इंडिया और इंटरनेशनल सोलर अलायंस (आईएसए) ने कोलंबो में भारतीय उच्चायोग के साथ साझेदारी में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की, जिसमें श्रीलंका के सौर स्टार्ट-अप इकोसिस्टम को एक साथ लाया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों को सोलरएक्स […]

Read More
International

एक और सधा कदम: भारत ने UN के आतंकवाद रोधी कोष में दिए पांच लाख डॉलर

संयुक्त राष्ट्र। भारत ने संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद निरोधक ट्रस्ट फंड में पांच लाख डॉलर का योगदान दिया है। यह कदम आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में बहुपक्षीय प्रयासों का समर्थन करने की भारत की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद निरोधक […]

Read More
International

दुनिया की तीन बड़ी घटनाएं, जिसमें करीब 68 लोग हुए हैं हताहत

ब्राजील में 29, किर्गीस्तान में 31 तो सीरिया के आठ लोग हैं शामिल पूरी दुनिया में इन दिनों कुछ न कुछ बड़ी घटनाएं हो रही हैं। इसी क्रम में तीन देशों में एक-एक बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में करीब 68 लोगों के हताहत होने की खबर मिली है। ब्राज़ील में तूफ़ान से 29 […]

Read More