संत सांई टेऊंराम संस्कारों का संदेश देने वाली फिल्म रही हाउसफुल

बड़ी संख्या में सिंधी समाज के लोगों ने देखी फिल्म


आर के यादव


लखनऊ। युग पुरुष सदगुरु सांई टेऊंराम जी की फिल्म जिसमे मांस मछली और शराब छोड़ कर संस्कारों से जुडऩे का संदेश दिया जिसमे फिल्म के माध्यम से संतो का सम्मान करना और गरीबों की सहायता के साथ अपने युवा पीढ़ी को सत्संग से जोड़ कर रखना है। इस फिल्म का गुरुवार को सिंधी समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में देखा। गुरुवार की सुबह राजधानी के प्रतिभा टाकीज में बड़ी संख्या में सिंधी समाज के लोग फिल्म देखने के लिए पहुंचे। स्पेशल क्लास में 375 और बालकनी में 400 समाज परवारों ने फिल्म देखकर आनंद लिया कुल मिलाकर 775 लोगो ने फिल्म का मजा लिया। जिसमे युवा पीढ़ी के साथ महिलाएं भी बड़ी तादात में शामिल हुई।

आयोजक दिनेश पंजाबी पप्पू आहूजा निर्मल गिड़वानी, रमेश तोलानी अशोक मोतियानी ने संयुक्त रूप से बताया की इस धार्मिक फिल्म को देखने के लिए सिंधी समाज में जबरदस्त उत्साह रहा प्रेम प्रकाश मंडल के मुख्य ममता तोलानी और दुश्यंत संजू मोतियानी ने बताया की सिनेमा में सांई महाराज के जीवन पर प्रकाश डाला है। इसके साथ ही इस फिल्म में शराब मांस मदिरा का त्याग कर संतों के सत्संग से जुडऩे का संदेश दिया गया। जिसमे खास बात यह रही की किसी भी कार्य में जीव हत्या से समाज को दूर रहना चाहिए। सिंधी समाज के संस्कारों से जुडऩे का संदेश दिया गया है यह फिल्म पूरे देश में देखी जा रही है।

यह फिल्म समाज को अपने संस्कार और धर्म के प्रति जागरूक करेगी और एक जुटता का संदेश भी देगी। साथ ही सिंधी भाषा और अपने संतों के संदेश को अपनाने के लिए प्रेरित करेगी सिंधु सभा के अध्यक्ष अशोक मोतियानी सतेंद्र भावनानी दिनेश राय चंदानी सहित मेला कमेटी के अध्यक्ष अशोक चंदवानी मुरलीधर आहूजा अकादमी उपाध्यक्ष नानक चंद लखमानी सही सभी ने केंद्र सरकार और उतर प्रदेश में योगी जी की सरकार से मांग भी की है की सिंधी भाषा को बढ़ावा देने के लिए इन फिल्मों का प्रसारण दूरदर्शन पर भी किया जाना चाहिए।

Central UP Raj Dharm UP

मंत्री हलकान, प्रशासन परेशान, दो माह में आधा दर्जन बंदियों ने की जेल में आत्महत्या

जेलों में बंदियों की आत्महत्याओं पर एक्शन में जेलमंत्री! प्रमुख सचिव और डीजी जेल को घटनाएं रोकने के दिए निर्देश दो माह में आधा दर्जन बंदियों ने की जेल में आत्महत्या राकेश यादव लखनऊ। प्रदेश की जेलों में बंदियों के आत्महत्याओं की घटना को जेलमंत्री ने गंभीरता से लिया है। जेलमंत्री ने विभाग के आला […]

Read More
Raj Dharm UP

बैंकॉक से DEPORT स्क्रैप माफिया खेलने लगा खेल, अब इस कदम से मचा हड़कंप

खबर मिलते ही जेल प्रशासन में मचा हड़कंप, हाई सुरक्षा बैरक में रखा गया काना  रवि काना और काजल को पुलिस रिमांड पर लेकर करेगी पूछताछ रवि – सुंदर भाटी गिरोह के बीच चल दुश्मनी की बात आई सामने, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस  ए अहमद सौदागर लखनऊ । सूबे की जेलों में हाई सुरक्षा […]

Read More
Raj Dharm UP

योगी की हनक से पस्त हुआ एक और माफिया का गढ़, इस बार स्क्रैप माफिया को चटाया धूल

लक्ष्मी सिंह ने जाते ही उसके अवैध साम्राज्य को बनाया निशाना नोएडा के स्क्रैप माफिया रवि काना की साइड स्टोरी, जानें कैसे बना वो स्क्रैप किंग नोएडा से नया लुक के प्रमुख संवाददाता विनय सिंह की रिपोर्ट वो सत्ता के साथ झंडा बदलने में माहिर है। शातिर इतना कि पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र यानी NCR […]

Read More