अल्पायु रहा 2000 का नोट

  • हुआ प्रचलन से बाहर
  • कैश जमा करने का प्रावधान

बलराम कुमार मणि त्रिपाठी
बलराम कुमार मणि त्रिपाठी

यह महज इत्तेफाक है,कि 8 मई 2016 को आठ बजे रात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब एक हजार और पांचसौ के नोट 12बजे रात से बंद होजाएंगे,की घोषणा करते हुए कहा अब ये दोतरह के नोट महज कागज का टुकड़ा होजाएंगे। उस समय मैं दिल्ली मे पत्नी का इलाज कराने आया था। 9 को डायलिसिस करानी थी…सारे लोग विचलित होगए। दूसरे दिन एटीएम पर भीड़ लग गई…सर्वत्र त्राहि त्राहि मची हुई थी…हर घंटे सूचनाएं प्रसारित होने लगीं…बैंको पर महीनों तक भीड़ खत्म होने का नाम नहीं लेरहा था। रात दो बजे मेरे सुपुत्र एक दोहजार का एक नोट लेकर आए।एक सूचना ने पूरा देश अस्थिर कर दिया। न संसद मे बहस हुई न पहले से कोई निर्णायक सूचना। आरबीआई के बजाय पीएम ने नोटबंदी करदी।

जबकि हर नोट पर आरबीआई गवर्नर का हस्ताक्षर होता है,मैं धारक को इस #मूल्यकेभुगतानकियेजानेकाधारककोवचनदेताहूं  म़ै हैरान था ऐसा कैसे होसकता है? मुझे इतिहास मे एक राजा की याद आई जिसने दिल्ली से दौलताबाद की राजधानी बदली थी। चमड़े का सिक्का चलाया था। उसके बाद कितनी बार लोगो के कैश बदलने के नियमों को बदलते रहे। तुर्रा यह था कि कालाधन वापस लाना है। उस समय बात कोर्ट मे भी गई…एक जज ने अपनी पुस्तक में इसे असंवैधानिक भी बताया है। 19मई, 2023 को रात रिजर्व बैंक आफ इंडिया ने 2000 के नोटो के प्रचलन समाप्त किए जाने की घोषणा की। 23 मई से बीस हजार तक के कैश बदले जाएंगे और अपने खाते मे लौग घरो मे रखे कैश जमा करा सकेंगे,बशर्ते केवाईसी होचुका हो। इसकी अंतिम सीमा 30सितंबर,2023 है।

इस समय भी मै दिल्ली मे हूं। प्रधान मंत्री जी दोपहर मे छ: दिनो की विदेश यात्रा पर है। बहसें जब तक ठंढी होंगी वे वापस आजाएंगे। बताया जारहा है कि इस बार 2018 से ही 2000के नये नोट छापना बंद कर दिया गया था। प्रचलन से बाहर अब किया गया है। लोगो को पैसे जमा करने और बदलने के आप्सन दे दिए गए हैं। वैसे इस बीच डिजिटल लेन- देन काफी बढ़ चुका है। महज सात साल मे दोहजार की नोट ने दम तोड़ दिया।उम्मीद है इस बार लोग उतने परेशान न होंगें।

Analysis

जनसाधारण को समर्पित है भाजपा का संकल्प पत्र  

  डॉ. सौरभ मालवीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने व्यक्तित्व एवं कृत्तिव से भारतीय राजनीति में अपनी एक ऐसी पहचान स्थापित की है जिसका कोई अन्य उदाहरण दिखाई नहीं दे रहा है। उन्होंने भाजपा को निरंतर दस वर्ष केंद्र की सत्ता में बनाए रखा। भाजपा की प्राय: सभी पुरानी घोषणाओं विशेषकर अयोध्या में राम जन्मभूमि […]

Read More
Analysis

अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर विशेष, समग्र स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है नृत्य

अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस हर साल 29 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस मनाया जाता है। नृत्य न केवल एक कला है बल्कि समग्र स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद है क्योंकि ऐसा कहा जाता है कि 30 मिनट की नृत्य कक्षा एक जॉगिंग सत्र के बराबर होती है। यह सबसे अच्छे और सबसे मज़ेदार फिटनेस व्यायामों […]

Read More
Analysis Loksabha Ran

दो टूकः गिरते मतदान का परिणाम, BJP भूल गई अबकी बार 400 पार

अब तीन दिन से नहीं लग रहा नारा, सत्तापक्ष के लोगों की बढ़ने लगी धुकधुकी हर बार गिरते मतदान प्रतिशत का लाभ उठाती रही विपक्ष, कोई नहीं आ रहा काम राजेश श्रीवास्तव लोकसभा चुनाव 2024 के चक्रव्यूह के लिए तैयार किये गये सात द्बारों में से दो द्बार तोड़े जा चुके हैं। देश की लगभग […]

Read More