ब्रिटेन ने रूस से हीरों के आयात पर लगाई पाबंदी

लंदन। ब्रिटेन ने रूस से हीरा, तांबा, एल्युमीनियम और निकल का आयात करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसकी घोषणा ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने गुरुवार को की। स्काई न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक प्रतिबंधों में हीरा निर्यात बाजार पर चार अरब डॉलर जब्त करना भी शामिल है। स्काई न्यूज ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि ब्रिटेन ने रूस के सैन्य औद्योगिक क्षेत्र में शामिल 86 व्यक्तियों और संस्थाओं पर भी पाबंदी लगा दी है। गौरतलब है कि सुनक मौजूदा समय में ग्रुप ऑफ सेवन (G7) के शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए जापान के हिरोशिमा में हैं।

उधर, यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल ने शुक्रवार को कहा कि यूरोपीय संघ रूसी हीरों में व्यापार को प्रतिबंधित करने की योजना बना रहा है। उन्होंने कहा  कि हम रूसी हीरों का व्यापार करने पर पाबंदी लगाएंगे। एजेंसी फ्रांस प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक मिशेल जापान के हिरोशिमा में आयोजित जी शिखर सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे हैं। उल्लेखनीय है कि G7 शिखर सम्मेलन 19 से 21 मई तक जापान हिरोशिमा में आयोजित किया जा रहा है और यह यूक्रेन संघर्ष, आर्थिक सुरक्षा, हरित निवेश और भारत-प्रशांत क्षेत्र के विकास पर ध्यान केंद्रित रहेगा।

भारत, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, दक्षिण कोरिया, वियतनाम, इंडोनेशिया, कोमोरोस और कुक आइलैंड्स के नेताओं को G7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है। साथ ही संयुक्त राष्ट्र, विश्व बैंक और विश्व स्वास्थ्य संगठन सहित सात अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुखों को आमंत्रित किया गया है।(वार्ता)

International

दुनिया की तीन बड़ी घटनाएं, जिसमें करीब 68 लोग हुए हैं हताहत

ब्राजील में 29, किर्गीस्तान में 31 तो सीरिया के आठ लोग हैं शामिल पूरी दुनिया में इन दिनों कुछ न कुछ बड़ी घटनाएं हो रही हैं। इसी क्रम में तीन देशों में एक-एक बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में करीब 68 लोगों के हताहत होने की खबर मिली है। ब्राज़ील में तूफ़ान से 29 […]

Read More
International

श्रीलंका में पूर्वी प्रांत के जरूरतमंद परिवारों की मदद

नई दिल्ली। श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा द्वीप देश के पूर्वी प्रांत के दौरे पर हैं, जहां वह जमीनी स्तर पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जान रहे हैं और अलग-अलग स्थानों का दौरा करते हुए जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन वितरित कर रहे हैं। झा गुरुवार को […]

Read More
International

भारत ने फिजी को सौंपी 1 करोड़ रुपये की चिकित्सा आपूर्ति

सुवा। भारत ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के अपने प्रमुख साझेदारों में से एक फिजी के स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग किया है। फिजी की राजधानी सुवा में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय उच्चायुक्त पी. एस. कार्तिगेयन ने फिजी के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रातू एटोनियो लालबालावु को कई महत्वपूर्ण दवाओं वाली एक चिकित्सा खेप सौंपी। […]

Read More