नेपाली नागरिकता लेने के आरोप में 10 भारतीय गिरफ्तार

काठमांडू। राजधानी काठमांडू में फर्जी दस्तावेज जमा कर नेपाली नागरिकता हासिल करने वाले 10 भारतीय नागरिकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अपराध अनुसंधान विभाग की जांच कार्यालय की पुलिस टीम ने करीब साढ़े तीन महीने की जांच के बाद फर्जी दस्तावेज जमा कर भारतीय नागरिकों द्वारा नागरिकता हासिल किए जाने का खुलासा किया और उसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की। अपराध अनुसंधान विभाग की के प्रमुख एसएसपी मनोज केसी ने फर्जी दस्तावेज जमा कर नेपाली नागरिकता हासिल करने वाले 10 भारतीय नागरिकों के बाबत विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि भीमपुरा थाना बेलथरा रोड, इब्राहिम पट्टी गांव, इब्राहिम पट्टी पंचायत, बलिया जिला, उत्तर प्रदेश, तथा बिहार प्रांत के लोगों ने नेपाल के सिरहा, बारा, परसा, रूपनदेही और अन्य जिलों से नेपाली नागरिकता ली है। सभी को नेपाल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सभी की गिरफ्तारी शनिवार देर रात को काठमांडू के शंखामुल, कलंकी, बागबाजार, गंगबू, बनेश्वर और अन्य इलाकों से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, जांच में सामने आया कि आरोपियों के नेपाली नागरिकता मिलने के बाद उन्होंने नेपाल के अलग-अलग जगहों पर मकान और जमीन खरीदी और अन्य कारोबार करने लगे।

International

श्रीलंका में पूर्वी प्रांत के जरूरतमंद परिवारों की मदद

नई दिल्ली। श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा द्वीप देश के पूर्वी प्रांत के दौरे पर हैं, जहां वह जमीनी स्तर पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जान रहे हैं और अलग-अलग स्थानों का दौरा करते हुए जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन वितरित कर रहे हैं। झा गुरुवार को […]

Read More
International

भारत ने फिजी को सौंपी 1 करोड़ रुपये की चिकित्सा आपूर्ति

सुवा। भारत ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के अपने प्रमुख साझेदारों में से एक फिजी के स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग किया है। फिजी की राजधानी सुवा में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय उच्चायुक्त पी. एस. कार्तिगेयन ने फिजी के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रातू एटोनियो लालबालावु को कई महत्वपूर्ण दवाओं वाली एक चिकित्सा खेप सौंपी। […]

Read More
International

लोकतांत्रिक नेपाल में उर्दू को मिला बेहतर मुकामः मशहूद नेपाली

मोहम्मद काठमांडू। नेपाल में 18वां लोकतंत्र दिवस धूम धाम से मनाया गया। 18 वर्ष पूर्व आज ही के दिन देश में लंबे संघर्षों के बाद गणराज्य का सूर्योदय हुआ था। राजशाही खत्म होने के बाद लोकतांत्रिक नेपाल में यूं तो ढेर सारे बदलाव हुए जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में आया बदलाव सबसे खास है। नेपाल […]

Read More