मुरलीधरन की ये यात्रा भारत-सऊदी रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करेगी

शाश्वत तिवारी


विदेश राज्यमंत्री वी. मुरलीधरन  एक से तीन मई तक सऊदी अरब और चार से पांच मई तक बहरीन की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे। यात्रा के दौरान वे दोनों देशों में अपने समकक्ष मंत्रियों से मिलेंगे और भारतीय समुदाय के साथ बातचीत करेंगे। विदेश राज्यमंत्री मुरलीधरन इससे पहले सूडान से भारतीय नागरिकों को निकालने को लेकर ऑपरेशन कावेरी की निगरानी के लिए 25 से 28 अप्रैल तक सऊदी अरब यात्रा के दौरान जेद्दा में रहे।

विदेश मंत्रालय के अनुसार मुरलीधरन की यात्रा भारत-सऊदी रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करेगी। वी. मुरलीधरन एक से दो मई तक रियाद में सऊदी के उप विदेश मंत्री वलीद एलखेरीजी और अन्य गणमान्य व्यक्तियों से मुलाकात करेंगे। उनका रियाद में भारतीय समुदाय के साथ एक संवाद सत्र होगा और विभिन्न भारतीय प्रवासी संगठनों के साथ अलग-अलग कार्यक्रम भी होंगे। तीन मई को मुरलीधरन सऊदी अरब के पूर्वी प्रांत का दौरा करेंगे और प्रांत के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात करेंगे। वह दम्मम और जुबैल में भारतीय समुदाय के साथ बातचीत करेंगे और भारतीय कंपनियों सहित विभिन्न व्यावसायिक समूहों से मिलेंगे। यह विदेश राज्यमंत्री की बहरीन की दूसरी यात्रा होगी।

उन्होंने आखिरी बार अगस्त 2021 में बहरीन का दौरा किया था। वह बहरीन के विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों के साथ विचार-विमर्श करेंगे और भारतीय समुदाय के संगठनों के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले भारतीयों से भी मिलेंगे। मुरलीधरन आजादी का अमृत महोत्सव के हिस्से के रूप में बहरीन केरल समाजम और भारत के दूतावास द्वारा आयोजित किए जा रहे भारत-बहरीन नृत्य और संगीत समारोह का भी उद्घाटन करेंगे।

International

अब श्रीलंका की प्रतिभा निखारना चाह रहा भारत, ऐसे कर रहा मदद

भारत कर रहा श्रीलंकाई स्टार्ट-अप के लिए क्षमता निर्माण  नई दिल्ली। इस सप्ताह की शुरुआत में, इन्वेस्ट इंडिया और इंटरनेशनल सोलर अलायंस (आईएसए) ने कोलंबो में भारतीय उच्चायोग के साथ साझेदारी में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की, जिसमें श्रीलंका के सौर स्टार्ट-अप इकोसिस्टम को एक साथ लाया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों को सोलरएक्स […]

Read More
International

एक और सधा कदम: भारत ने UN के आतंकवाद रोधी कोष में दिए पांच लाख डॉलर

संयुक्त राष्ट्र। भारत ने संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद निरोधक ट्रस्ट फंड में पांच लाख डॉलर का योगदान दिया है। यह कदम आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में बहुपक्षीय प्रयासों का समर्थन करने की भारत की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद निरोधक […]

Read More
International

दुनिया की तीन बड़ी घटनाएं, जिसमें करीब 68 लोग हुए हैं हताहत

ब्राजील में 29, किर्गीस्तान में 31 तो सीरिया के आठ लोग हैं शामिल पूरी दुनिया में इन दिनों कुछ न कुछ बड़ी घटनाएं हो रही हैं। इसी क्रम में तीन देशों में एक-एक बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में करीब 68 लोगों के हताहत होने की खबर मिली है। ब्राज़ील में तूफ़ान से 29 […]

Read More