ऑपरेशन कावेरी: सूडान से निकाले गए 3000 से ज्यादा लोग

शाश्वत तिवारी


संकटग्रस्त सूडान में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए चलाया जा रहा ऑपरेशन कावेरी जारी है। गृहयुद्ध झेल रहे सूडान में हजारों भारतीय फंसे हुए थे। भारतीय वायु सेना का विमान C-130J और नौसेना लगातार भारतीयों को सूडान से रेस्क्यू कर सउदी अरब के शहर जेद्दा पहुंचा रहा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट कर बताया कि IAF C-130J फ्लाइट ने 16वें बैच को लेकर पोर्ट सूडान से उड़ान भरी। इस फ्लाइट में सवार 122 यात्री जेद्दा के रास्ते में हैं। करीब 3000 लोग अब ऑपरेशन कावेरी के तहत सूडान छोड़ चुके हैं।

वहीं जेद्दा में पहुंच रहे भारतीयों को स्वदेश लाने का काम भी जारी है। जेद्दा से अब तक 2300 लोगों को भारत लाया जा चुका है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट कर बताया कि एक C-130J भारतीय वायु सेना का विमान 40 यात्रियों के साथ नई दिल्ली में उतरा है। अब तक लगभग 2300 लोग भारत पहुंच चुके हैं।  भारत ने जेद्दाह में एक ट्रांजिट फैसिलिटी स्थापित की है और विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन सऊदी अरब शहर से निकासी मिशन की देखरेख कर रहे हैं वहीँ सूडान में फंसे भारतीयों को पूरे सम्मान के साथ भारत लाया जा रहा है। ऐसी ही एक तस्वीर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने अपने ट्विटर हैंडर पर शेयर की है। अरिंदम बागची ने ट्वीट कर लिखा- सूडान से निकाले जा रहे हमारे वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान। ट्वीट की गई फोटो में सेना के जवान वरिष्ठ नागरिकों को व्हीलचेयर पर ले जा रहे हैं।

International

अब श्रीलंका की प्रतिभा निखारना चाह रहा भारत, ऐसे कर रहा मदद

भारत कर रहा श्रीलंकाई स्टार्ट-अप के लिए क्षमता निर्माण  नई दिल्ली। इस सप्ताह की शुरुआत में, इन्वेस्ट इंडिया और इंटरनेशनल सोलर अलायंस (आईएसए) ने कोलंबो में भारतीय उच्चायोग के साथ साझेदारी में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की, जिसमें श्रीलंका के सौर स्टार्ट-अप इकोसिस्टम को एक साथ लाया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों को सोलरएक्स […]

Read More
International

एक और सधा कदम: भारत ने UN के आतंकवाद रोधी कोष में दिए पांच लाख डॉलर

संयुक्त राष्ट्र। भारत ने संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद निरोधक ट्रस्ट फंड में पांच लाख डॉलर का योगदान दिया है। यह कदम आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में बहुपक्षीय प्रयासों का समर्थन करने की भारत की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद निरोधक […]

Read More
International

दुनिया की तीन बड़ी घटनाएं, जिसमें करीब 68 लोग हुए हैं हताहत

ब्राजील में 29, किर्गीस्तान में 31 तो सीरिया के आठ लोग हैं शामिल पूरी दुनिया में इन दिनों कुछ न कुछ बड़ी घटनाएं हो रही हैं। इसी क्रम में तीन देशों में एक-एक बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में करीब 68 लोगों के हताहत होने की खबर मिली है। ब्राज़ील में तूफ़ान से 29 […]

Read More