“सामाजिक न्याय के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की शक्ति” पर UN में बोलीं रुचिरा कंबोज

शाश्वत तिवारी


डॉo बीआर अंबेडकर की 132वीं जयंती के अवसर पर संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में NGO  फाउंडेशन फॉर ह्यूमन होरिजन के साथ साझेदारी में संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन द्वारा कार्यक्रम की मेजबानी की गई। यूएन मुख्यालय परिसर में एक विचार गोष्ठि में संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के दुरुपयोग और किसी मामले के तथ्यों की जाँच किये बिना ही राय बना लेने पर अपना पक्ष रखा।

रुचिरा कंबोज ने अपने संबोधन में कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का अगर सही तरीके से उपयोग किया जाता है तो यह अत्यधिक समृद्धि और अवसर पैदा कर सकता है, लेकिन यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता है कि AI सिस्टम का दुरुपयोग न हो। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने कृषि में AI ऐल्गोरिथम विकसित किए हैं, जिनके जरिए कृषि संबंधी समाचार साझा किए जाते हैं। इससे किसानों को अपनी फसलों के लिए बेहतर जानकारी के साथ निर्णय लेने में मदद मिलती है और हानि में कमी आना संभव हुआ है। वहीं, स्वास्थ्य देखभाल में AI के जरिए उन इलाकों में रोग निदान व उपचार सुविधाएं पहुंचाई जा रही हैं, जहां स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी रही है।

डॉo बीआर अंबेडकर की 132वीं जयंती के मौके पर संयुक्त राष्ट्र में अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार संघ (ITU) की प्रतिनिधि उरसुला विनहॉवेन ने AI के प्रयोग में लाभों को रेखांकित करते हुए कहा कि इसके जरिए अंतरिक्ष से जानकारी जुटाई जा सकती है और प्राकृतिक आपदाओं का अनुमान लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा हर दिन, AI के प्रयोग से जुड़ी अनगिनत सम्भावनाएं नज़र आती हैं, लेकिन सतर्कता बनाए रखना भी जरूरी है।

 

International

लोकतांत्रिक नेपाल में उर्दू को मिला बेहतर मुकामः मशहूद नेपाली

मोहम्मद काठमांडू। नेपाल में 18वां लोकतंत्र दिवस धूम धाम से मनाया गया। 18 वर्ष पूर्व आज ही के दिन देश में लंबे संघर्षों के बाद गणराज्य का सूर्योदय हुआ था। राजशाही खत्म होने के बाद लोकतांत्रिक नेपाल में यूं तो ढेर सारे बदलाव हुए जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में आया बदलाव सबसे खास है। नेपाल […]

Read More
International

आज विश्व पृथ्वी दिवसः जब तक पठार में पेड़, तब तक बस्तर में पानी

 सूख चुके हैं बहार के नाम से चर्चित बस्तर के हज़ारों नाले  साल वनों के द्वीप बस्तर में रह गया 796 वर्ग किमी साल जंगल  जगदलपुर वन वृत्त में बस गई हैं ढाई सौ से अधिक नई बस्तियां हेमंत कश्यप / जगदलपुर। पहाड़ के ऊपर विशाल मैदान को पठार कहा जाता है और बस्तर दंडकारण्य […]

Read More
International Uncategorized

अर्जेंटीना के राष्ट्रपति को मारने के आरोप में हथियारबंद व्यक्ति गिरफ्तार

ब्यूनस आयर्स| अर्जेंटीना की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जो छुरी और अन्य नुकीली वस्तुओं के साथ अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली को मारने के लिए ब्यूनस आयर्स के कासा रोसाडा राष्ट्रपति महल में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहा था। यह जानकारी सुरक्षा मंत्री पेट्रीसिया बुलरिच ने दी। श्री बुलरिच ने […]

Read More