समरसता दिवस के रूप में भाजपा ने मनायी आंबेडकर जयन्ती

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने पूरे प्रदेश में सामाजिक न्याय सप्ताह के तहत भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती को समरसता दिवस के रूप में बूथ स्तर पर मनाया गया। भाजपा ने प्रदेश में डॉ. अम्बेडकर प्रतिमा स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाया तथा प्रतिमाओं पर माल्यार्पण व पुष्पार्चन कर सामाजिक न्याय के अग्रदूत बाबा साहेब को कृतज्ञ नमन किया। जिला स्तर पर गोष्ठियों के आयोजन कर बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के सामाजिक न्याय, समरसता व समानता के लिए किये गए संघर्षों तथा राष्ट्रोत्थान में उनके योगदान पर चर्चा हुई।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष  भूपेन्द्र सिंह चौधरी तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन)  धर्मपाल सिंह ने भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर पुष्पार्चन करके सामाजिक न्याय के प्रणेता को नमन किया। बाबा साहेब डॉ. अम्बेडकर जयन्ती पर पार्टी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और आयोग, बोर्डों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्य तथा पार्टी कार्यकर्ता सम्मिलित हुए। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष  भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने भारतीय संविधान के शिल्पकार, महान समाज सुधारक, समतामूलक समाज के प्रणेता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती पर नमन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ जी सामाजिक न्याय, आर्थिक सुदृढीकरण और समाज के अन्तिम पायदान पर खडे़ लोगों को सबल बनाते हुए बाबा साहेब द्वारा प्रशस्त मार्ग का अनुसरण कर रहे है।

देश में विकास व सामाजिक उत्थान की दृष्टि से बाबा साहेब का योगदान अविस्मरणीय है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  की पहल पर संयुक्त राष्ट्र संघ में बाबा साहेब की 125वीं जयन्ती मनायी गई। इसके साथ ही मोदी जी ने बाबा साहेब के जीवन से जुडे़ पॉच प्रमुख स्थलों को पंचतीर्थ घोषित किया तथा उनका विकास भी किया। उन्होंने कहा कि आज हर बूथ पर भाजपा कार्यकर्ता बाबा साहेब की जन्म जयन्ती मना रहे है। आज के दिन हम सभी पार्टी कार्यकर्ता बाबा साहेब के आदर्शों और विचारों को अपने जीवन में उतारने का प्रण लेते है। भाजपा कार्यकर्ता बाबा साहेब के बताये मार्ग पर चलने के लिए कृत संकल्पित है।

प्रदेश महामंत्री (संगठन)  धर्मपाल सिंह ने संविधान निर्माता, सामाजिक न्याय के उन्नायक भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती पर नमन करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की पंचनिष्ठा के सिद्धान्तों में समतामूलक एवं शोषणमुक्त समाज की परिकल्पना है और आज प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  तथा मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ  की नीतियों, योजनाओं और कार्यों के माध्यम से इसके लिए काम कर रहे है। देश सामाजिक न्याय, आर्थिक न्याय की दृष्टि से किस तरह समानता की राह पर अग्रसर हो और देश का प्रजातंत्र किस प्रकार मजबूत हो सकता है, इसकी नींव संविधान के माध्यम से बाबा साहेब ने रखी थी।

Central UP

EXCLUSIVE: मानवाधिकार की नसीहतें यूपी पुलिस के ठेंगे पर

ए अहमद सौदागर लखनऊ। मित्र पुलिस का तमगा लिए उत्तर प्रदेश पुलिस हकीकत में कितनी नरम दिल की है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पूछताछ या फिर दबिश देने से लेकर थाने या चौकी में जिस तरह से पेश आती है उसका चेहरा किसी खूनी दरिंदे से कम नहीं होता। छापे […]

Read More
Central UP

मिश्रिख लोकसभाः भाजपा ने सांसद का टिकट काट बचाई अपनी सीट, विपक्षी दलों के सामने अब बड़ी चुनौती

सुरक्षित सीट पर लड़ाई की सम्भावनाएं तेज, सपा-बसपा भी जीत के लिए कर रही जीतोड़ मेहनत  महर्षि दधीचि की नगरी के नाम से मशहूर मिश्रिख उत्तर प्रदेश की एक सुरक्षित लोकसभा सीट है। एक जमाने में यहां कांग्रेस का दबदबा था लेकिन बीते दो चुनाव से बीजेपी को यहां से जीत मिल रही है। सीतापुर, […]

Read More
Central UP

LDA: अफसरों ने खोला कमाई का नया जरिया, अब सीलिंग के जरिए हो रही धन उगाही

पखवाड़ा बीता नहीं खुल गया कॉम्प्लेक्स का जिम और दुकानें आशियाना के खजाना मार्केट चौराहे का मामला राकेश यादव लखनऊ। पहले तालाब की जमीन पर का निर्माण कराया। फिर अवैध तरीके से हुए इस निर्माण को ढहाने का आदेश पारित किया। यह सिलसिला अभी चल ही रहा था कि बीती 10 अप्रैल को कॉम्प्लेक्स में […]

Read More