BJP पर हमलावर हुए स्वामी प्रसाद मौर्या, बोले-आज हर वर्ग BJP सरकार से परेशान

लखनऊ। आज समाज का हर तबका BJP सरकार की नीतियों से परेशान है। उन्होंने कानून व्यवस्था को लेकर प्रदेश सरकार पर तंज कसे। उन्होंने कहा, “उमेश पाल के आरोपियों को बीजेपी सरकार अब तक नहीं पकड़ पाई। यह सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। वहीं सपा की जनसभाएं और दलित सम्मेलनों के सवाल पर स्वामी प्रसाद मौर्या ने बड़ा बयान दिया। शनिवार को समाजवादी पार्टी महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्या प्रयागराज पहुंचे। जहां उन्होंने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, महंगाई, बेरोजगारी, कानून व्यवस्था समेत किसानों के मुद्दों पर सरकार विफल साबित हुई है। उन्होंने BJP सरकार पर आरक्षण खत्म करने का आरोप लगाया। स्वामी प्रसाद मौर्या ने कहा कि सरकार ने आरक्षण खत्म करने का अपराध किया है।

व्यापारियों की समस्याओं का जिक्र करते हुए सपा महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्या ने GST को लेकर एक बार फिर BJP सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार GST के माध्यम से व्यापारियों का भी शोषण कर रही है। वहीं किसानों को लेकर BJP सरकार पर हमलावर होते हुए स्वामी प्रसाद मौर्या ने कहा कि किसानों पर सरकार डबल कहर बरपा रही है।

उन्होंने कहा कि आज समाज का हर तबका BJP सरकार की नीतियों से परेशान है। उन्होंने कानून व्यवस्था को लेकर प्रदेश सरकार पर तंज कसे। उन्होंने कहा कि उमेश पाल के आरोपियों को बीजेपी सरकार अब तक नहीं पकड़ पाई। यह सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। वहीं सपा की जनसभाएं और दलित सम्मेलनों के सवाल पर स्वामी प्रसाद मौर्या ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि हर पार्टी को राजनीतिक तैयारी करने का अधिकार है। वहीं बीजेपी की 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर उन्होंने कहा कि अमित शाह भूले बिसरे यूपी आ गए, तो चिंतित होने की बात नहीं। बीजेपी ने सभी के विश्वास का गला घोंट दिया है। दलित और आदिवासी एकजुट हुए तो बीजेपी का सूपड़ा साफ हो जाएगा।

Central UP Raj Dharm UP

मंत्री हलकान, प्रशासन परेशान, दो माह में आधा दर्जन बंदियों ने की जेल में आत्महत्या

जेलों में बंदियों की आत्महत्याओं पर एक्शन में जेलमंत्री! प्रमुख सचिव और डीजी जेल को घटनाएं रोकने के दिए निर्देश दो माह में आधा दर्जन बंदियों ने की जेल में आत्महत्या राकेश यादव लखनऊ। प्रदेश की जेलों में बंदियों के आत्महत्याओं की घटना को जेलमंत्री ने गंभीरता से लिया है। जेलमंत्री ने विभाग के आला […]

Read More
Raj Dharm UP

बैंकॉक से DEPORT स्क्रैप माफिया खेलने लगा खेल, अब इस कदम से मचा हड़कंप

खबर मिलते ही जेल प्रशासन में मचा हड़कंप, हाई सुरक्षा बैरक में रखा गया काना  रवि काना और काजल को पुलिस रिमांड पर लेकर करेगी पूछताछ रवि – सुंदर भाटी गिरोह के बीच चल दुश्मनी की बात आई सामने, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस  ए अहमद सौदागर लखनऊ । सूबे की जेलों में हाई सुरक्षा […]

Read More
Raj Dharm UP

योगी की हनक से पस्त हुआ एक और माफिया का गढ़, इस बार स्क्रैप माफिया को चटाया धूल

लक्ष्मी सिंह ने जाते ही उसके अवैध साम्राज्य को बनाया निशाना नोएडा के स्क्रैप माफिया रवि काना की साइड स्टोरी, जानें कैसे बना वो स्क्रैप किंग नोएडा से नया लुक के प्रमुख संवाददाता विनय सिंह की रिपोर्ट वो सत्ता के साथ झंडा बदलने में माहिर है। शातिर इतना कि पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र यानी NCR […]

Read More