पाराशर पंचांग : शुक्रवार के दिन राशियों को मिल रहा है व्यवसाय में सफलता

जयपुर से राजेंद्र गुप्ता


मेष : मानसिकता बदलने से स्थिति अनुकूल होगी। पारिवारिक आयोजनों में सहभागिता करेंगे। आकस्मिक लाभ प्राप्ति के योग हैं। करियर में मेहनत के बावजूद आप को सफलता न मिलने से तनाव रहेगा।

वृषभ : दिन मंगलकारी रहेगा। नए नियमों का पालन करेंगे। श्रेष्ठजनों से भेंट होगी। नई योजनाओं से लाभ होगा। परिजनों से शुभ समाचार मिलेंगे। संतान सुख मिलेगा। व्यापार लाभप्रद रहेगा। कर्ज से मुक्त होने में समय लगेगा।

मिथुन : आप चाहते हैं कि परिजन आपको प्रेम करें इसके लिए पहले आप को उन्हें प्रेम देना होगा, क्योंकि प्रकृति का नियम है जो बोया है वही निकलेगा। कार्यक्षेत्र की बाधाएं दूर होने के आसार हैं। महत्वपूर्ण कामों से लाभ के योग हैं।

कर्क : कार्यस्थल पर आप के द्वारा किये कार्यों से सहकर्मियों को ईर्ष्या होगी। लंबे समय से रुके कार्य पूरे होने की संभावना है। परिवार में उत्तरदायित्व की पूर्ति कर पाएंगे।

अनंग त्रयोदशी का व्रत आज है, जानिए पूजन विधि और शुभ कथा

सिंह : आप बहुत ज्यादा बोलते हैं अपने विचारों पर संयम रखें। संपत्ति के क्रय-विक्रय से लाभ होगा। नौकरी करने वालों से अधिकारी वर्ग संतुष्ट रहेगा। पारिवारिक स्थिति सुखद रहेगी। वाहन प्रयोग में सावधानी रखें, दोस्त बनेंगे।

कन्या : जिंदगी में यह हुनर भी आजमाना चाहिये, जंग अगर अपनों से हो तो हार जाना चाहिए। अपनों से दूरियां खत्म करें। कार्यक्षमता में कमी आएगी। पेट संबंधित रोग से ग्रस्त रहेंगे। लोगों में आपकी पूछ-परख बढ़ेगी।

तुला : अपने स्वभाव में नम्र और सहज बनें। नौकरी में कार्यकुशलता का लाभ मिलेगा। आय में वृद्धि के योग बन रहे है। विरोधी आपकी छवि खराब करेंगे। परिवार के सदस्यों की प्रगति होगी। वैवाहिक प्रस्ताव सफल होंगे।

वृश्चिक : आप की महत्वता लोगों को पता चलेगी। यश, सफलता मिलेगी। निर्माण कार्य में रुके काम पूरे होने के योग हैं। परिवार में किसी चिंताजनक मुद्दों पर चर्चा होगी। व्यापार अच्छा चलेगा।

आज है विश्व स्वास्थ्य दिवस, जानें इसकी थीम, इतिहास और महत्व

धनु : कारोबार में विश्वासप्रद वातावरण रहेगा। नौकरी में परिश्रम का उचित फल मिल सकेगा। परिवार में कार्य की प्रशंसा होगी। किसी सरकारी कार्य के न होने से व्याकुल रहेंगे। पिता का मार्गदर्शन मिलेगा।

मकर : आपके महत्व को स्वीकार किया जाएगा। सुखद एवं सफल यात्रा के योग बनेंगे। योग्यता, अनुभवों का लाभ मिलेगा। परिवार में समस्या रह सकती है।

कुंभ : नौकरी के लिए बेहतर प्रस्ताव आयेंगे। व्यावसायिक सफलता से हर्ष होगा। सुख साधनों में वृद्धि होगी। निवेश में जल्दबाजी न करें। आय में वृद्धि होगी।

मीन : आपकी अपनी जिद के कारण आप अपना नुकसान कर बैठेंगे। बहनों से अनबन हो सकती है। पारिवारिक चिंता से मन खिन्न रहेगा। अधिक खर्च न करें, अन्यथा परेशानी हो सकती है। प्रेम-प्रसंग के चलते मन प्रसन्न रहेगा।


ज्योतिषी और हस्तरेखाविद/ सम्पर्क करने के लिए मो. 9611312076 पर कॉल करें,


 

Astrology

इन राशियों को आज मिल रहा है सितारों का जबरदस्त साथ, जानें आज का राशिफल एवं पंचांग

यदि आपको भी नहीं मिल रहा है भाग्य का साथ तो जरूर पढ़ें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे… आज का राशिफल व पंचांग- 5 मई, 2024, रविवार राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद आज और कल का दिन खास 05 मई 2024 : संत सेन जयंती आज। 05 मई 2024 : विश्व हास्य दिवस […]

Read More
Astrology

सिंह, तुला, मकर और कुम्भ के लिए शुभ है चार मई (2024), जानें आज पंचांग व राशिफल

कब है अभिजीत मुहुर्त और क्या सावधानियां रखें अन्य राशि के लोग, जानें एक नजर में… राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद आज और कल का दिन खास 04 मई 2024 : वरुथिनी एकादशी आज। 04 मई 2024 : श्री वल्लभाचार्य जयंती आज। 04 मई 2024 : विश्व अग्निशमन दिवस आज। 05 मई 2024 : संत […]

Read More
Astrology

सिंह, कन्या, वृश्चिक और मीन के लिए अतिशुभदायी है आज का दिन, जानें क्या कह रहा आपका राशिफल

आज का पंचांग (3 मई, 2024, शुक्रवार) व राशिफल जानने के लिए यहां क्लिक करें… यदि आप कोई नई योजना बना रहे हैं तो एक बार सोच कर करें निर्णय… ऐसा कह रहे हैं आपके सितारे… राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद आज और कल का दिन खास 03 मई 2024 : मुनि सुब्रतनाथ जयंती कल। […]

Read More