नाथुला में हिमस्खलन से छह लोगों की मौत, 150 लोगों के फंसे होने की आशंका

गंगटोक। सिक्किम में चीन की सीमा के समीप नाथुला में मंगलवार को हिमस्खलन से कम से कम छह लोगों की मौत हो गयी जबकि 150 से अधिक के फंसे होने की आशंका है। हिमस्खलन की घटना दोपहर 12.15 बजे गंगटोक से करीब 25 किलोमीटर दूर जवाहरलाल नेहरू मार्ग से करीब 15 मील की दूरी पर पर हुई। इस मार्ग पर के बर्फ से ढके पहाड़ी किनारे के पास मौजूद यह क्षेत्र गंगटोक को त्सोमगो झील और नाथुला सीमा के पर्यटन स्थलों से जोड़ता है।

प्रारंभिक रिपोर्टों के मुताबिक करीब 30 लोगों को बचाया गया है और उन्हें मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नाथुला में बचाव अभियान की निगरानी कर रहे गंगटोक के पुलिस अधीक्षक तेनजिंग लोडेन लेपाच ने बताया कि खोज एवं बचाव अभियान जारी है। स्थानीय टैक्सी चालकों के साथ सीमा सड़क संगठन, पुलिस और सेना हिमस्खलन में दबे लोगों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने बताया कि सड़क से बर्फ हटाने के बाद फंसे हुए लगभग 350 अन्य लोगों को बचा लिया गया है।(वार्ता)

International

भारत ने फिजी को सौंपी 1 करोड़ रुपये की चिकित्सा आपूर्ति

सुवा। भारत ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के अपने प्रमुख साझेदारों में से एक फिजी के स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग किया है। फिजी की राजधानी सुवा में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय उच्चायुक्त पी. एस. कार्तिगेयन ने फिजी के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रातू एटोनियो लालबालावु को कई महत्वपूर्ण दवाओं वाली एक चिकित्सा खेप सौंपी। […]

Read More
International

लोकतांत्रिक नेपाल में उर्दू को मिला बेहतर मुकामः मशहूद नेपाली

मोहम्मद काठमांडू। नेपाल में 18वां लोकतंत्र दिवस धूम धाम से मनाया गया। 18 वर्ष पूर्व आज ही के दिन देश में लंबे संघर्षों के बाद गणराज्य का सूर्योदय हुआ था। राजशाही खत्म होने के बाद लोकतांत्रिक नेपाल में यूं तो ढेर सारे बदलाव हुए जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में आया बदलाव सबसे खास है। नेपाल […]

Read More
International

आज विश्व पृथ्वी दिवसः जब तक पठार में पेड़, तब तक बस्तर में पानी

 सूख चुके हैं बहार के नाम से चर्चित बस्तर के हज़ारों नाले  साल वनों के द्वीप बस्तर में रह गया 796 वर्ग किमी साल जंगल  जगदलपुर वन वृत्त में बस गई हैं ढाई सौ से अधिक नई बस्तियां हेमंत कश्यप / जगदलपुर। पहाड़ के ऊपर विशाल मैदान को पठार कहा जाता है और बस्तर दंडकारण्य […]

Read More