विश्व कप की मेज़बान के लिए हॉकी इंडिया को मिला सर्वश्रेष्ठ आयोजक का पुरस्कार

नई दिल्ली। हॉकी इंडिया को एफआईएच ओडिशा हॉकी पुरुष विश्व कप 2023 भुवनेश्वर-राउरकेला की शानदार मेजबानी के लिए गुरुवार को एशियाई हॉकी महासंघ (AHF) द्वारा सर्वश्रेष्ठ आयोजक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह ने कोरिया के मुंगयोंग में आयोजित एएचएफ सम्मेलन के दौरान स्वीकार किया। सिंह ने पुरस्कार लेने के बाद कहा कि यह हमारे लिए बहुत गर्व का क्षण है। एफआईएच ओडिशा हॉकी पुरुष विश्व कप 2023 की सफलता भुवनेश्वर-राउरकेला इस बात का प्रमाण है कि जब हम जुनून और सटीकता के साथ काम करते हैं तो क्या हासिल किया जा सकता है।

यह पुरस्कार हॉकी इंडिया के कर्मचारियों की कड़ी मेहनत का प्रमाण है जिन्होंने टूर्नामेंट की सफलता के लिए चौबीसों घंटे काम किया। मैं इस प्रयास की सराहना के लिये एएचएफ का आभार व्यक्त करता हूं। हॉकी इंडिया के अध्यक्ष पद्म श्री डॉ. दिलीप टिर्की ने कहा कि हम एशियाई हॉकी महासंघ द्वारा इस अविश्वसनीय मान्यता के लिए बहुत विनम्र और आभारी हैं। घर पर एक विश्व कप हमेशा विशेष होता है। हॉकी इंडिया की सर्वोच्च प्राथमिकता यह थी कि इसे सबके लिए एक यादगार अनुभव बनाया जाए, चाहे वह भाग लेने वाली टीमें हों, अधिकारी हों या दर्शक।

डॉ. टिर्की ने कहा कि हमारा प्रयास मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, सभी हितधारकों और इस कार्यक्रम को एक बड़ी सफलता बनाने के लिए एक साथ काम करने वाले कई लोगों के निरंतर समर्थन और दृष्टि के बिना संभव नहीं था। गौरतलब है कि पुरुष हॉकी विश्व कप का आयोजन ओडिशा के भुवनेश्वर और राउरकेला में किया गया जहां दुनियाभर की 16 टीमों ने विश्व चैंपियन बनने के लिए अपनी दावेदारी पेश की। भुवनेश्वर के कलिंगा हॉकी स्टेडियम ने पहले पुरुष विश्व कप 2018 की मेजबानी की थी, हालांकि राउरकेला में नवनिर्मित बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में पहली बार प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।

बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में एक ओलंपिक शैली का हॉकी गांव भी है जहां भाग लेने वाली टीमों को ठहराया गया। एथलीटों के लिये सर्वोत्तम सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए वैश्विक मानकों के साथ ऑन-फील्ड एक्शन के त्रुटिहीन आयोजन के अलावा हॉकी इंडिया ने ओडिशा सरकार के अद्वितीय समर्थन के साथ दर्शकों का मन-मोहने वाले भी कई कार्यक्रम किए, जिसमें सिनेमा जगत के सितारों से सजा उद्घाटन समारोह शामिल था। बॉलीवुड के सुपर स्टार रणवीर सिंह, दिशा पटानी और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसित के-पॉप बैंड ब्लैकस्वान के प्रदर्शन ने ओडिशा आने वाले वैश्विक हॉकी प्रशंसकों के लिये हॉकी उत्सव को और अधिक यादगार बना दिया। (वार्ता)

Sports

रोमांचक मुकाबले में SRH ने RR को एक रन से हराया, यकबयक पटरी से उतरी राजस्थान

पैट कमिंस ने अपनी शानदार गेंदबाजी के बूते टीम को दिलाई जीत हेड और रेड्डी ने खेली शानदार पारी, यशस्वी और पराग ने भी दिखाया शानदार खेल हैदराबाद। एक समय ऐसा था जब राजस्थान अपनी रॉयल जीत की ओर बढ़ रही थी। ओपनर यशस्वी जायसवाल और मध्यक्रम के तेजतर्रार बल्लेबाज रियान पराग ने टीम को […]

Read More
Sports

क्रिकेट की दुनिया के लिए दुखद खबर, इंग्लैंड के स्पिनर जोश बेकर का निधन

20 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, मौत के कारण का अब तक कोई पता नहीं लंदन। इंग्लैंड के वॉर्सेस्टरशायर काउंटी क्रिकेट क्लब के लिए खेलने वाले स्पिनर जोश बेकर का निधन हो गया है। वह 20 वर्ष के थे। वॉर्सेस्टरशायर काउंटी क्रिकेट क्लब ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर बेकर के निधन की […]

Read More
Sports

कुछ फ़्लॉप खिलाड़ियों के साथ विश्वकप फ़तह करने जा रही है टीम इंडिया

नहीं चल रहा है सूर्या, हार्दिक, यशस्वी और रवींद्र का बल्ला गेंद से केवल जसप्रीत बुमराह की चल रही है गेंदबाज़ी, स्पिन विभाग मज़बूत अक्षर, जडेजा, कुलदीप के साथ युजवेंद्र हैं दुनिया के टॉप स्पिनर नया लुक संवाददाता नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से बाहर होने की कगार पर पहुँच चुकी मुम्बई इंडियंस (MI) […]

Read More