हड़ताल वापसी के बाद फिर हुँकार, बिजलीकर्मियों का उत्पीड़न वापस लो, समझौता लागू करो

मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की अपील 

उत्पीड़न वापस न हुए तो प्रान्त व्यापी आन्दोलन की चेतावनी 

बिजली कर्मचारियों के उत्पीड़न के विरोध में सरकारी विभागों व निगमों के कर्मचारी 24 मार्च को लखनऊ में करेंगे विशाल प्रदर्शन


लखनऊ। राज्य कर्मचारी महासंघ, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, केन्द्र व राज्य सरकार के श्रम संघों और ट्रेड युनियनों के शीर्ष पदाधिकारियों ने आज यहां संयुक्त बयान जारी कर बिजली कर्मियों पर हड़ताल के दौरान की गयी निस्कासन, निलम्बन और एफआईआर की दमनात्मक कार्यवाहियाँ ऊर्जा मंत्री के निर्देश के बावजूद वापस न लिए जाने पर गम्भीर चिन्ता व्यक्त की है। राज्य सरकार के विभागों, निगमों, निकायों व विश्वविद्यालय के कर्मचारी संघों ने बिजली कर्मियों के उत्पीड़न के विरोध में 24 मार्च को राजधानी लखनऊ में बी एन सिंह की प्रतिमा स्थल सरोजनी नायडू पार्क में 12 बजे से विशाल विरोध प्रदर्शन व रैली करने की घोषणा की। श्रम संघ पदाधिकारियों ने बिजली कर्मियों का उत्पीड़न वापस न होने पर प्रान्त व्यापी आन्दोलन करने का फैसला लिया है। आन्दोलन के कार्यक्रमों की घोषणा 24 मार्च की रैली की जायेगी।

राज्य सरकार के विभागों, निगमों, निकाय व विश्वविद्यालय के श्रम संघों और ट्रेड यूनियनों ने आज हाईडिल फील्ड हॉस्टल में बैठक कर बिजली कर्मियों के उत्पीड़न के विरोध में व समझौता लागू कराने हेतु एक संयुक्त मंच बनाने का निर्णय लिया। संयुक्त मंच का अध्यक्ष वरिष्ठ मजदूर नेता अमर नाथ यादव को बनाया गया। श्रम संघ पदाधिकारियों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील की है कि वे तत्काल हस्तक्षेप करें जिससे ऊर्जा मंत्री अरविन्द कुमार शर्मा द्वारा दमनात्मक कार्यवाहियाँ वापस करने हेतु ऊर्जा निगमों के चेयरमैन को दिए गए स्पष्ट निर्देश का क्रियान्वयन हो सके और ऊर्जा निगमों में कार्य का स्वस्थ वातावरण बन सके। श्रम संघ पदाधिकारियों ने बताया कि 19 मार्च को ऊर्जा मंत्री और विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उप्र की जल निगम फील्ड हॉस्टल में हुई संयुक्त प्रेस वार्ता में ऊर्जा मंत्री ने ऊर्जा निगमों के चेयरमैन एक देवराज को स्पष्ट निर्देश दिए थे।

आन्दोलन व हड़ताल के दौरान किये गये निस्कासन, निलम्बर और एफ.आई.आर. की सभी कार्यवाही वापस लें। इसके बावजूद ऊर्जा निगमों के चेयरमैन बैक डेटिंग करके 18 मार्च की तारीख में बडे़ पैमाने पर बिजली कर्मियों का निलम्बन कर रहे हैं और निविदा/संविदा कर्मियों का निस्कासन कर रहे हैं। बैक डेटिंग का सबसे बड़ा प्रमाण यह है कि 19 मार्च को ऊर्जा मंत्री के निर्देश के बाद की तारीख में ई-मेल के जरिये निलम्बन आदेश भेजे जा रहे हैं। बैठक की अध्यक्षता पेन्शनर्स एसोसियेशन के अध्यक्ष वरिष्ठ मजदूर नेता अमर नाथ यादव ने की।

बैठक में हिन्द मजदूर सभा के अध्यक्ष उमाशंकर मिश्र, एटक के महामंत्री चन्द्रशेखर, सीटू के महामंत्री प्रेम नाथ राय, इण्टक के दिलीप श्रीवास्तव, इन्सेफ के अध्यक्ष वी.पी. मिश्र, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के महामंत्री शिवबरन यादव, जवाहर भवन इन्दिरा भवन कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष सतीश पाण्डेय, अखिल भारतीय राज्य कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कमलेश मिश्र, उप्र स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष शशि कुमार मिश्र, उप्र चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष राम राज दुबे,विश्व विद्यालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रिंकू राय, उप्र राज्य कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष राम भजन मौर्य, पेंशनर्स एसोसियेशन के उपाध्यक्ष बी.एल. कुशवाहा, टीयूसीसी के उदय नाथ सिंह, चतुर्थ श्रेणी महासंघ के महामंत्री सुरेश सिंह यादव, जवाहर भवन इंदिरा भवन के महामंत्री राम कुमार धानुक, उपाध्यक्ष अमित खरे, कर्मेन्द कुमार, यूपी एग्रीकल्चर मिनिस्ट्रीयिल एसोसियेशन के अध्यक्ष धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, महामंत्री हेमन्त खड़का, संयुक्त मंत्री बंशीधर मिश्र, आफिक सिद्दीकी, उप्र राज्य कर्मचारी महासंघ, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के रेनू शुक्ला, लेखपाल संघ के अध्यक्ष राममूर्ति यादव मुख्यतया उपस्थित थे।

Central UP

मिश्रिख लोकसभाः भाजपा ने सांसद का टिकट काट बचाई अपनी सीट, विपक्षी दलों के सामने अब बड़ी चुनौती

सुरक्षित सीट पर लड़ाई की सम्भावनाएं तेज, सपा-बसपा भी जीत के लिए कर रही जीतोड़ मेहनत  महर्षि दधीचि की नगरी के नाम से मशहूर मिश्रिख उत्तर प्रदेश की एक सुरक्षित लोकसभा सीट है। एक जमाने में यहां कांग्रेस का दबदबा था लेकिन बीते दो चुनाव से बीजेपी को यहां से जीत मिल रही है। सीतापुर, […]

Read More
Central UP

LDA: अफसरों ने खोला कमाई का नया जरिया, अब सीलिंग के जरिए हो रही धन उगाही

पखवाड़ा बीता नहीं खुल गया कॉम्प्लेक्स का जिम और दुकानें आशियाना के खजाना मार्केट चौराहे का मामला राकेश यादव लखनऊ। पहले तालाब की जमीन पर का निर्माण कराया। फिर अवैध तरीके से हुए इस निर्माण को ढहाने का आदेश पारित किया। यह सिलसिला अभी चल ही रहा था कि बीती 10 अप्रैल को कॉम्प्लेक्स में […]

Read More
Uttar Pradesh

निरीक्षण के दौरान झांसी DRM की दो टूक- ‘सुरक्षा एवं साफ-सफाई में लापरवाही क़तई बर्दाश्त नहीं’

मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा ने वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी- खैरार- भीमसेन रेल खंड का किया विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण हरपालपुर, महोबा, खैरार, रागौल, भरुआसुमेरपुर, घाटमपुर तथा भीमसेन स्टेशन का भी किया सघन जाँच मज़दूर दिवस के अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा द्वारा वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-खैरार-भीमसेन रेल खंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया […]

Read More