लुंबिनी-नेपाल में चीनी नागरिकों की गतिविधियां हुई तेज, खुफिया तंत्र के कान खड़े

उमेश तिवारी


नौतनवा/महराजगंज।  पड़ोसी मुल्क नेपाल में भारतीय सीमा से सटे भैरहवा कस्बे में तीसरे चीनी नागरिकों के कैम्प किए जाने और चीन द्वारा लुंबिनी में प्रतिमा बनाने के नाम पर पहुंचने वाले चीनी नागरिकों की संख्या से खुफिया तंत्रों के कान खड़े हो गए हैं। सूत्रों से मिली खबर के मुताबिक पड़ोसी राष्ट्र नेपाल में 3 दिन पहले ही काठमांडू से चीनी नागरिकों का एक दल भैरहवा होते हुए भगवान बुद्ध की जन्मस्थली लुंबिनी पहुंचा है। लुंबिनी में इनका एक संगठन द्वारा स्वागत भी किया गया।

सूत्रों की माने तो यह सभी चीनी नागरिक प्रतिमा बनाने के लिए नेपाल आए हैं। लुंबिनी में ठहरे हुए हैं। इनका आना-जाना भैरहवां के आसपास भी बताया गया है। लुंबिनी में चायनीज नागरिकों की बढ़ती गतिविधिया नेपाली समाज सेवी संगठनों में चर्चा का विषय बना हुआ है। विदेशी मूल के नागरिकों की उपस्थिति से सुरक्षा एजेंसियों सहित खुफिया तंत्रों के कान भी खड़े हो गए हैं। फिलहाल मामला जो भी हो किंतु चीनी नागरिकों कि बढ़ती गतिविधियां चिंता का विषय है।

Purvanchal

रोड शो कर वीरेंद्र चौधरी ने दिखाया दम

सत्ता के लिए मोदी ने लगा दी अपने ही नागरिकों के जान की बाजी,वीरेंद्र चौधरी “झूठा है मोदी का नारी शक्ति का राग,दुराचारी सांसद को रखते हैं साथ” महराजगंज। लोकसभा के इंडिया एलायंस उम्मीदवार व कांग्रेस विधायक वीरेंद्र चौधरी ने बुधवार को सैकड़ों चौपहिया वाहनों के साथ रोड शो कर अपनी दमदार उपस्थिति का एहसास […]

Read More
International

भारत ने फिजी को सौंपी 1 करोड़ रुपये की चिकित्सा आपूर्ति

सुवा। भारत ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के अपने प्रमुख साझेदारों में से एक फिजी के स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग किया है। फिजी की राजधानी सुवा में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय उच्चायुक्त पी. एस. कार्तिगेयन ने फिजी के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रातू एटोनियो लालबालावु को कई महत्वपूर्ण दवाओं वाली एक चिकित्सा खेप सौंपी। […]

Read More
International

लोकतांत्रिक नेपाल में उर्दू को मिला बेहतर मुकामः मशहूद नेपाली

मोहम्मद काठमांडू। नेपाल में 18वां लोकतंत्र दिवस धूम धाम से मनाया गया। 18 वर्ष पूर्व आज ही के दिन देश में लंबे संघर्षों के बाद गणराज्य का सूर्योदय हुआ था। राजशाही खत्म होने के बाद लोकतांत्रिक नेपाल में यूं तो ढेर सारे बदलाव हुए जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में आया बदलाव सबसे खास है। नेपाल […]

Read More